Casio G-Shock GM2110HDN-8A Watch लॉन्च हो गई है, जिसे Hidden के साथ साझेदारी में तैयार किया गया है।
Casio G-Shock GM2110HDN-8A में डबल एलईडी सेटअप दिया गया है।
Photo Credit: Casio
Casio ने बाजार में Casio G-Shock GM2110HDN-8A Watch को लॉन्च कर दिया है। इस नई G-Shock वॉच को न्यूयोर्क बेस्ड डिजाइन कलेक्टिव और डिजिटल अर्कवाइड ब्रांड Hidden के साथ पार्टनशिप में डिजाइन किया गया है। इस वॉच को GM2110 सीरीज के फ्रेमवर्क पर तैयार किया गया है, जिसमें ऑक्टागोनल मेटल बेजेल हैं। यह नई वॉच स्टेनलेस स्टील और रेजिन केस के साथ एक मैचिंग मेटल बैंड के साथ आती है। आइए Casio G-Shock GM2110HDN-8A के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Casio G-Shock GM2110HDN-8A Watch की कीमत $385 (लगभग ₹35,743) है। यह वॉच बिक्री के लिए 25 नवंबर से उपलब्ध होगी। इस वॉच को डायरेक्ट Casio G-Shock वेबसाइट, G-Shock SoHo स्टोर और चुनिंदा थर्ड-पार्टी रिटेलर्स के जरिए खरीदा जा सकता है।
Casio ने इस साझेदारी के लिए GM2110HDN-8A में कई कस्टमाइज्ड डिटेल्स को जोड़ा है। 9 o' क्लॉक इन्सेट डायल पर हिडन का h लोगो बना है। वहीं वॉच के रियर और स्टेनलेस स्टील बैंड के क्लैस्प पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी मार्क किया गया है। वॉच की पैकेजिंग न्यूयॉर्क थीम पर बेस्ड है। यह वॉच G-Shock सीरीज की ड्यूरेबिलिटी के साथ आती है। यह वॉच शॉक-रेजिस्टेंट होने के साथ-साथ 200 मीटर तक वॉटर-रेजिस्टेंट है। डायल को मिनरल ग्लास से प्रोटेक्ट किया गया है। डाइमेंशन के मामले में इस वॉच की लंबाई 49.3 मिमी, चौड़ाई 44.4 मिमी,मोटाई 11.8 मिमी और वजन 146 ग्राम है।
वॉच के एनालॉग-डिजिटल डिस्प्ले में डबल एलईडी सेटअप दिया गया है। इस वॉच में दो SR726W बैटरी दी गई हैं जो कि करीबन तीन साल तक चल सकती हैं। इसमें 31 टाइम जोन के साथ वर्ल्ड टाइम, 1/100 सेकंड की स्टॉपवॉच, काउंटडाउन टाइमर, डिजिटल डिस्प्ले देखने के लिए हैंड-शिफ्ट फीचर और 5 अलार्म जैसे स्टैंडर्ड डिजिटल फीचर्स भी दिए गए हैं।
Hidden सोशल मीडिया पर 1990 और 2000 के दशक के स्ट्रीटवियर, टेक और डिजाइन की फोटो साझा करने के लिए लोकप्रिय है। इस ब्रांड ने इस वॉच को एक खास विजुअल पहचान दी है। यह वॉच सिल्वर कलर में है, जिसके साथ 3, 6, 9 और 12 बजे के मार्कर पर हिडन का सिग्नेचर ग्रीन कलर देखने को मिलता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी