Boult ने Rs 1,099 में लॉन्च की SpO2 मॉनिटरिंग, 24x7 हार्ट रेट ट्रैकिंग फीचर वाली Drift Max स्मार्टवॉच, जानें स्पेसिफिकेशन्स

Boult का कहना है कि ग्राहक Drift Max स्मार्टवॉच को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट, Amazon और Flipkart के जरिए खरीद सकते हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 3 फरवरी 2025 21:42 IST
ख़ास बातें
  • Boult Drift Max की भारत में कीमत 1,099 रुपये रखी गई है
  • यह कीमत इसके सिलिकॉन स्ट्रैप वर्जन के लिए है
  • इसका एक स्टील स्ट्रैप वर्जन भी है, जिसकी कीमत 100 रुपये अधिक है

Photo Credit: Boult

Boult ने भारत में Drift Max स्मार्टवॉच लॉन्च की है, जिसमें 240x260 पिक्सल रिजॉल्यूशन, 350 निट्स ब्राइटनेस और नेविगेशन के लिए रोटेटिंग क्राउन के साथ 2.01 इंच का HD डिस्प्ले है। यह बिल्ट-इन स्पीकर और माइक्रोफोन के साथ ब्लूटूथ कॉलिंग को सपोर्ट करती है और 250 से अधिक वॉच फेस ऑफर से लैस है। स्मार्टवॉच में हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स जैसे SpO2 मॉनिटरिंग, 24x7 हार्ट रेट ट्रैकिंग, ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग, स्लीप ट्रैकिंग और मेन्सुरल हेल्थ ट्रैकिंग शामिल हैं। यह 120 से अधिक स्पोर्ट्स मोड को सपोर्ट करती है और हाइड्रेशन अलर्ट भी देती है। स्मार्टवॉच हैंड्सफ्री ऑपरेशन के लिए Google असिस्टेंट और Siri सपोर्ट के साथ आती है।
 

Boult Drift Max price in India, availability

Boult Drift Max की भारत में कीमत 1,099 रुपये रखी गई है। यह कीमत इसके सिलिकॉन स्ट्रैप वर्जन के लिए है। इसका एक स्टील स्ट्रैप वर्जन भी है, जिसकी कीमत 100 रुपये अधिक, यानी 1,199 रुपये है। वॉच ब्लैक, सिल्वर और कोल ब्लैक कलर ऑप्शन में आती है। Boult का कहना है कि ग्राहक इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट, Amazon और Flipkart के जरिए खरीद सकते हैं।
Advertisement
 

Boult Drift Max specifications, features

Boult Drift Max में 240x260 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 350nits ब्राइटनेस के साथ 2.01-इंच HD डिस्प्ले मिलता है। इसका डिस्प्ले आयताकार है, जिसमें नेविगेशन के लिए एक घूमने वाला क्राउन लगा है। कंपनी का कहना है कि यूजर्स इसमें पहले से मौजूद 250 से अधिक वॉच फेस बदल-बदल कर लगा सकते हैं। Boult Drift Max में IP68 रेटेड बिल्ड मिलने का दावा किया गया है, जो वॉच को पानी और धूल से सुरक्षा प्रदान करता है। इसमें Google Assistant और Siri सपोर्ट भी शामिल है।

Boult Drift Max में ब्लूटूथ कॉलिंग के लिए Bluetooth 5.2 वर्जन मिलता है। इसमें बात करने के लिए बिल्ट-इन स्पीकर और माइक्रोफोन भी शामिल है। स्मार्टवॉच नोटिफिकेशन मैनेजमेंट, मौसम अपडेट, Find My Phone फीचर और एक इनबिल्ट कैलकुलेटर से लैस है।
Advertisement

हेल्थ फीचर्स की बात करें, तो स्मार्टवॉच SpO2 (ब्लड ऑक्सीजन) मॉनिटरिंग सेंसर और 24x7 हार्ट रेट मॉनिटरिंग सेंसर के साथ आता है। यह ब्लड प्रेशर मापने का दावा करता है। इसके अलावा, इसमें स्लीप और कैलोरी ट्रैकर शामिल है। इसमें एक डेडिकेटिड मेन्सुरल साइकिल ट्रैकिंग फीचर भी मिलता है।  स्मार्टवॉच में 120 से अधिक स्पोर्ट्स मोड हैं जिनमें दौड़ना, साइकिल चलाना, योग और बास्केटबॉल शामिल हैं। वॉच यूजर्स को समय-समय पर हाइड्रेट रहने के लिए अलर्च भी देता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  2. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  3. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  4. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  5. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  7. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  8. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  9. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  10. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.