AI Coach के साथ boAt की नई स्मार्टवॉच लॉन्च, सिंगल चार्ज में 10 दिन चलती है, जानें कीमत

यह कई हेल्थ फीचर्स जैसे VO₂ Max, हार्ट रेट, स्ट्रेल लेवल ट्रैकिंग, स्लीप ट्रैकिंग आदि को सपोर्ट करती है

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 20 मार्च 2026 19:13 IST
ख़ास बातें
  • यह एल्यूमीनियम बॉडी में मैटे फिनिश के साथ आती है।
  • Valour Watch 1R में AI आधारित हेल्थ फीचर्स दिए गए हैं।
  • स्मार्टवॉच में 700 के लगभग स्पोर्ट्स और एक्टिविटी मोड मिलते हैं।

boAt Valour Watch 1R में 1.43 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है।

Photo Credit: Amazon

boAt की सब-ब्रांड Valour की ओर से नई स्मार्टवॉच लॉन्च की गई है। यह नई Valour Watch 1R है जो अफॉर्डेबल प्राइस में प्रीमियम फीचर्स देने की कोशिश करती है। स्मार्टवॉच में 1.43 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। यह AI कोच से लैस होकर आती है। इसमें 3ATM वाटर रसिस्टेंस फीचर का सपोर्ट भी दिया गया है। स्मार्टवॉच में बेहतर बिल्ड क्वालिटी है। यह कई हेल्थ फीचर्स जैसे VO₂ Max, हार्ट रेट, स्ट्रेल लेवल ट्रैकिंग, स्लीप ट्रैकिंग आदि को सपोर्ट करती है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और सभी फीचर्स के बारे में। 

boAt Valour Watch 1R price

Valour Watch 1R की कीमत 4,449 रुपये है। इसे कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट के अलावा, Amazon, Flipkart जैसे प्लेटफॉर्म्स से खरीदा जा सकता है। कलर वेरिएंट्स में Obsidian Black, Steel Black, Imperial Leather, और Oak Leather का विकल्प मिल जाता है। 

boAt Valour Watch 1R Specifications

boAt Valour Watch 1R में 1.43 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है। यह एल्यूमीनियम बॉडी में मैटे फिनिश के साथ आती है। स्मार्टवॉच में 3D कर्व्ड ग्लास लगा है। यह वॉच 1000 निट्स की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है। इसमें 3 ATM वाटर रसिस्टेंस दिया गया है जो इसे पसीने और पानी के छींटों में खराब होने से बचाता है। कंपनी ने इसमें X2 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है। 

Valour Watch 1R में AI आधारित हेल्थ फीचर्स दिए गए हैं। इसमें एक AI Coach मिलता है जो आपकी एक्टिविटी का पता लगाता है और उसी पर आधारित सुझाव आपको देता है। हेल्थ फीचर्स में इसके अंदर हार्ट रेट वेरिएबिलिटी (HRV), VO₂ Max मापन, ऑटोमेटिक हार्ट रेट मॉनिटरिंग, SpO₂ ट्रैकिंग, स्ट्रेस लेवल ट्रैकिंग, स्लीप ट्रैकिंग, और रिकवरी डेटा शामिल है। स्मार्टवॉच में 700 के लगभग स्पोर्ट्स और एक्टिविटी मोड मिलते हैं। 

Valour Watch 1R में सिंगल चार्ज में 10 दिन तक का बैटरी बैकअप होने की बात कही गई है। इसमें 100 से ज्यादा क्लाउड वॉचफेस मिलते हैं। इसके अलावा रिमाइंडर्स का सपोर्ट भी है। यह टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन को सपोर्ट करती है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. अमेरिका और ईरान के बीच डील से क्रिप्टो मार्केट में तेजी, Bitcoin का प्राइस 65,000 डॉलर से ज्यादा
  2. OnePlus N6 की इंडिया एंट्री पक्की! इस दिन होगा लॉन्च, सामने आया डिजाइन
  3. Oppo Find X10 Pro में होगा 200 मेगापिक्सल कैमरा, लीक में हुआ स्पेसिफिकेशंस का खुलासा
  4. 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Oppo फोन मिल रहा 17 हजार रुपये सस्ता, यहां आई गजब डील
  5. महंगे हुए Vivo और Lava के स्मार्टफोन, खरीदने से पहले चेक करें नई कीमतें
  6. देर रात PM के फोन पर पहुंचा अलर्ट! अब सरकार ने पूरे सिस्टम पर लगा दी रोक
  7. Realme P4R 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite vs Poco M8 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Wide Fold में क्रीज घटाने के लिए हो सकता है UTG का इस्तेमाल
  2. WhatsApp हैक हो गया? दिल्ली पुलिस ने बताई ##21# कोड वाली जरूरी ट्रिक
  3. Vivo X Fold 6 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ क्वाड रियर कैमरा सेटअप
  4. देर रात PM के फोन पर पहुंचा अलर्ट! अब सरकार ने पूरे सिस्टम पर लगा दी रोक
  5. Gmail में ईमेल कैसे करें शेड्यूल, ऑनलाइन न होने पर भी अपने आप हो जाएंगे सेंड
  6. महंगे हुए Vivo और Lava के स्मार्टफोन, खरीदने से पहले चेक करें नई कीमतें
  7. अमेरिका और ईरान के बीच डील से क्रिप्टो मार्केट में तेजी, Bitcoin का प्राइस 65,000 डॉलर से ज्यादा
  8. Oppo Find X10 Pro में होगा 200 मेगापिक्सल कैमरा, लीक में हुआ स्पेसिफिकेशंस का खुलासा
  9. 50MP कैमरा, 8560mAh बैटरी के साथ Honor X70 Pro Max लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. OnePlus N6 की इंडिया एंट्री पक्की! इस दिन होगा लॉन्च, सामने आया डिजाइन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.