boAt ने बच्चों के लिए लॉन्च की स्मार्टवॉच Sailor Nav, माता-पिता कर पाएंगे लोकेशन ट्रैक, सुरक्षा होगी हाथ में

boAt ने आज बच्चों के लिए लाइफस्टाइल टेक्नोलॉजी कैटेगरी में अपनी नई किड सीरीज लॉन्च की है, जिसमें Sailor Nav कनेक्टेड स्मार्टवॉच शामिल है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 28 जुलाई 2026 13:24 IST
ख़ास बातें
  • boAt Sailor Nav में 1.4 इंच की HD डिस्प्ले दी गई है।
  • boAt Sailor Nav में इन-बिल्ट 4G सिम से 2-वे वीडियो, वॉइस कॉलिंग मिलती है।
  • boAt Sailor Nav में ऑडियो चैट की सुविधा भी है।

boAt Sailor Nav में 1.4 इंच की HD डिस्प्ले है।

Photo Credit: boAt

boAt ने आज बच्चों के लिए लाइफस्टाइल टेक्नोलॉजी कैटेगरी में अपनी नई किड सीरीज लॉन्च की है, जिसमें Sailor Nav कनेक्टेड स्मार्टवॉच शामिल है। यह वॉच माता पिता को इंटेलिजेंट लोकेशन ट्रैकिंग, कम्युनिकेशन और सिक्योरिटी फीचर्स के जरिए अपने बच्चों से कनेक्ट रहने में मदद करने के लिए तैयार की गई है। इसके अलावा Sailor Play वायरलेस हेडफोन भी शामिल है जो कि बच्चों के लिए सिक्योर सुनने के अनुभव के साथ-साथ पूरे दिन कंफर्ट प्रदान करते हैं। टेक्नोलॉजी के साथ-साथ मॉडर्न पेरेंटिंग भी बदल रही है। ऑनलाइन लर्निंग और मनोरंजन से लेकर कनेक्टेड रहने तक डिजिटल डिवाइस बच्चों की डेली की लाइफ का अहम हिस्सा बन गए हैं। आइए boAt Sailor Nav और boAt Sailor Play के बारे में विस्तार से जानते हैं।

boAt Sailor Nav, Sailor Play  Price

boAt Sailor Nav की कीमत ₹6,499 है। यह वॉच Fairy Pink और Sky Blue कलर में आती है। वहीं boAt Sailor Play की कीमत ₹1,499 रुपये है। यह Bubblegum Pink, Shark Blue और Coral Blue कलर में आती है। दोनों ही बिक्री के लिए boAt की आधिकारिक साइट और ई-कॉमर्स साइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।

boAt Sailor Nav

boAt Sailor Nav में 1.4 इंच की HD डिस्प्ले है। Sailor Nav में इन-बिल्ट 4G सिम के जरिए 2-वे वीडियो और वॉइस कॉलिंग की सुविधा है। Sailor Nav में ऑडियो चैट की सुविधा भी है, जिससे बच्चे दूसरे Sailor Nav यूजर्स के साथ तुरंत वॉइस मैसेज भेज और पा सकते हैं। इसमें एक खास SOS फीचर और कई काम के यूटिलिटी फंक्शन हैं, जो बच्चों को मदद की जरूरत पड़ने पर तुरंत संपर्क करने में मदद करते हैं।

Sailor Nav एक कनेक्टेड स्मार्टवॉच है। इस डिवाइस में रियल-टाइम Google Maps ट्रैकिंग की सुविधा है, जिससे माता-पिता किसी भी समय अपने बच्चे की लाइव लोकेशन देख सकते हैं। यह 5-पॉइंट सैटेलाइट पोजिशनिंग के साथ एडवांस्ड जियो-फेंसिंग की फीचर्स फैमिली को अक्सर जाने वाली जगहों के आस-पास सुरक्षित जोन तय करने की अनुमति देती है। इससे बच्चों को स्मार्टफोन साथ रखने की जरूरत के बिना ही उनकी लोकेशन और स्थिति की जानकारी मिलती रहती है।

Advertisement

boAt Sailor Play

boAt Sailor Play वायरलेस हेडफोन में बच्चों के हिसाब से ट्यून किए गए 40mm के डायनामिक ड्राइवर हैं जो boAt सिग्नेचर साउंड देते हैं। इनमें 85 dB की वॉल्यूम लिमिट है, जिससे बच्चों के लिए सुरक्षित ऑडियो लेवल बना रहता है। इसके साथ ही म्यूजिक, लर्निंग ऐप्स और वीडियो में क्लियर और मजेदार आवाज मिलती है। 

लंबे समय तक सुनने के लिए, हेडफोन में सॉफ्ट और कंफर्टेबल ईयरकप हैं जो आराम से फिट होते हैं। इसमें एडजस्टेबल हेडबैंड और ईयरकप हैं जिन्हें बढ़ते बच्चों के हिसाब से आसानी से एडजस्ट किया जा सकता है। इनमें दी गई बैटरी सिंगल चार्ज में 60 घंटे तक चल सकती है। इसमें मल्टीफंक्शन कंट्रोल और इन-बिल्ट माइक्रोफोन हैं, जिससे बच्चे सीधे हेडफोन से ही म्यूजिक चला या रोक सकते हैं, वॉल्यूम एडजस्ट कर सकते हैं, ट्रैक बदल सकते हैं और कॉल अटेंड कर सकते हैं।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 18 के लॉन्च से पहले ₹7945 सस्ती कीमत में मिल रहा ये आईफोन
  2. iQOO Z11 आज भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  3. iQOO 16, iQOO Neo 12 में मिल सकता है 185Hz तक के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले 
  4. Infinix Hot 70 Pro 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर्स के होंगे ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 16 खरीदने का सही मौका! ₹9 हजार से ज्यादा की सीधी बचत, एक्सचेंज पर ₹5 हजार बोनस
  2. मोबाइल चोरी होने पर घर बैठें करें FIR, मोबाइल ब्लॉक, सबसे आसान तरीका
  3. Vivo Y31T 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, लीक हुआ प्राइस
  4. Infinix Hot 70 Pro 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर्स के होंगे ऑप्शन
  5. iQOO 16, iQOO Neo 12 में मिल सकता है 185Hz तक के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले 
  6. iPhone 17 Pro के जैसा हो सकता है iPhone 18 Pro का डिजाइन
  7. Lava Bold N4 Lite जल्द होगा भारत में लॉन्च, स्क्वेयर-शेप कैमरा मॉड्यूल
  8. Moto G Max की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स 
  9. SIM कार्ड के नियम 24 अगस्त से बदल रहे, पार की लिमिट तो कनेक्शन हो जाएगा बंद
  10. AI अब सिर्फ Chatbot नहीं! ChatGPT से परे ये 4 भारतीय AI टेक्नोलॉजी बदल रही हैं डिजिटल एक्सपीरिएंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.