boAt ने भारत में लॉन्च की Enigma Orion और Enigma Radiant स्मार्टवॉच, कीमत 1,999 रुपये से शुरू

boAt Enigma Orion 320×320 रिजॉल्यूशन वाले 1.39-इंच राउंड HD डिस्प्ले के साथ आती है।boAt Enigma Radiant एक बड़े और अधिक वाइब्रेंट 1.43-इंच AMOLED राउंड डिस्प्ले के साथ आती है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 3 अक्टूबर 2024 19:56 IST
ख़ास बातें
  • boAt Enigma Orion के एक्टिव ब्लैक वेरिएंट की भारत में कीमत 1,999 रुपये है
  • Enigma Radiant के तीन कलर वेरिएंट की कीमत 2,699 रुपये है
  • Radiant के मेटालिक सिल्वर मॉडल की कीमत 2,999 रुपये रखी गई है

boAt Enigma Orion (ऊपर तस्वीर में) दोनों में अधिक किफायती मॉडल है

Photo Credit: boAt

boAt ने दो नई स्मार्टवॉच, Enigma Orion और Enigma Radiant को भारत में लॉन्च किया है, जो कंपनी के अनुसार, पावरयूजर्स के लिए डिजाइन की गई है। दोनों मॉडल ब्लूटूथ कॉलिंग, हार्ट रेट और SpO2 मॉनिटरिंग, स्लीप ट्रैकिंग और 100 से अधिक स्पोर्ट्स मोड से लैस हैं। ये 7 दिनों तक चलने वाली बैटरी लाइफ का दावा करती हैं। इसमें क्रेस्ट ऐप हेल्थ इकोसिस्टम मिलता है। नई boAt स्मार्टवॉच धूल और पानी से बचाव के लिए IP रेटेड हैं। चलिए इनकी कीमत और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।
 

boAt Enigma Orion, Enigma Radiant price in India

boAt Enigma Orion के एक्टिव ब्लैक वेरिएंट की भारत में कीमत 1,999 रुपये और मेटल ब्लैक व मेटल सिल्वर स्ट्रैप ऑप्शन के लिए 2,199 रुपये रखी गई है। Enigma Radiant के ऑलिव ग्रीन, डीप ब्लू और एक्टिव ब्लैक कलर वेरिएंट की कीमत 2,699 रुपये है, जबकि मेटालिक सिल्वर मॉडल की कीमत 2,999 रुपये है। दोनों स्मार्टवॉच आज से boAt-lifestyle.com, Flipkart और Amazon.in पर खरीदने के लिए उपलब्ध हैं।
Advertisement
 

boAt Enigma Orion specifications, features

boAt Enigma Orion 320×320 रिजॉल्यूशन वाले 1.39-इंच राउंड HD डिस्प्ले के साथ आती है। इसमें मल्टीफंक्शनल क्राउन दिया गया है। स्मार्टवॉच में ब्लूटूथ कॉलिंग मिलती। इसमें यूजर्स कॉन्टैक्ट को स्टोर कर सकते हैं और डायल पैड के जरिए कॉल करने के लिए नंबर भी डायल कर सकते हैं। वॉच में बिल्ट-इन माइक्रोफोन और स्पीकर शामिल हैं। Orion में 100 से अधिक कस्टमाइजेबल क्लाउड वॉच फेस का सपोर्ट शामिल है। 

यह हार्ट रेट, SpO2, स्लीप ट्रैकिंग और वूमन वेलनेस जैसे हेल्थ मॉनिटरिंग फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा, वॉच में फिटनेस पर फोकस करने वाले लोगों के लिए डेली एक्टिविटी ट्रैकिंग, सेडेंटरी अलर्ट और कई स्पोर्ट्स मोड शामिल हैं। एनिग्मा ओरियन को धूल और पानी से बचाव के लिए IP67-रेट किया गया है। इसमें फाइंड माई फोन, अलार्म और म्यूजिक कंट्रोल जैसे फीचर्स भी शामिल हैं। कंपनी का दावा है कि सामान्य यूसेज में यह 7 दिनों तक या ब्लूटूथ कॉलिंग इनेबल होने पर 3 दिनों तक चल सकती है। यह वॉयस असिस्टेंट को भी सपोर्ट करता है।
Advertisement
 

boAt Enigma Radiant specifications, features

boAt Enigma Radiant एक बड़े और अधिक वाइब्रेंट 1.43-इंच AMOLED राउंड डिस्प्ले के साथ आती है, जिसमें अधिक हाई 466×466 रिजॉल्यूशन और 600 निट्स की पीक ब्राइटनेस का दावा किया गया है। इसमें घड़ी को वेक करने की आवश्यकता के बिना समय देखने के लिए ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले फीचर भी मिलता है। ओरियन की तरह, रेडियंट ब्लूटूथ कॉलिंग को सपोर्ट करता है। इसमें भी हार्ट रेट, ​​SpO2 लेवल, स्लीप ट्रैकिंग शामिल हैं। Enigma Radiant 200 से अधिक क्लाउड वॉच फेस सपोर्ट करता है।
 

boAt Enigma Radiant में AMOLED डिस्प्ले दिया गया है
Photo Credit: boAt


इसे पानी और धूल से बचाव के लिए IP68 रेट किया गया है। इस स्मार्टवॉच में भी एक्टिविटी ट्रैकिंग और 100 से अधिक स्पोर्ट्स मोड मिलते हैं। यह वॉच भी यूजर्स को गतिहीन होने पर अलर्ट देगी। बैटरी लाइफ के साथ इसके सभी अन्य फीचर्स ओरियन मॉडल के समान ही हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  2. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  3. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  4. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  2. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
  3. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
  4. Samsung Galaxy A18 हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  5. Flipkart Big Billion Days 2026 होगी 8 अक्टूबर से शुरू, बैंक ऑफर्स में भारी बचत
  6. 6000mAh बैटरी वाला Samsung Galaxy A08 लॉन्च, इस बजट फोन में 6 साल तक मिलेंगे सॉफ्टवेयर अपडेट्स
  7. Mivi One 5G स्मार्टफोन की कीमत से जुड़ा बड़ा खुलासा, जानें भारत में कितना होगा दाम
  8. ₹2 हजार से ज्यादा UPI पेमेंट करने से पहले जान लें ये बात, जानें ₹2 हजार से ज्यादा की पेमेंट पर कितना लगेगा चार्ज
  9. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  10. एक जगह मिलेंगे दुनिया भर के 1000+ Live TV चैनल, फ्री में ऐसे देखें मोबाइल और लैपटॉप पर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.