Boat ने लॉन्च किए 50 घंटे तक चलने वाले सस्ते ईयरबड्स Airdopes Supreme, जानें कीमत

Boat Airdopes Supreme ईयरबड्स में डुअल ड्राइवर्स हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 24 मार्च 2024 17:23 IST
ख़ास बातें
  • वियरेबल 4-mic AI ENx टेक्नोलॉजी के साथ आते हैं।
  • कंपनी ने इसमें खास Wake N' Pair तकनीक का इस्तेमाल किया है।
  • डिवाइस के साथ 50 घंटे तक की बैटरी लाइफ देने का दावा किया गया है।

Boat Airdopes Supreme ईयरबड्स में डुअल ड्राइवर्स हैं।

Photo Credit: Boat lifestyle

Boat ने भारत में नए Airdopes Supreme ईयरबड्स लॉन्च किए हैं जो डुअल ड्राइवर्स से लैस हैं। इनमें कंपनी ने HWA टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है। जिससे कि म्यूजिक और कॉल्स के लिए हाई क्वालिटी साउंड एक्सपीरियंस इनमें मिलता है। कंपनी इनमें 24-बिट ऑडियो प्रोसेसिंग टेक्नोलॉजी देती है। इसके साथ इनमें क्वाड माइक का इस्तेमाल किया गया है जो AI ENx टेक्नोलॉजी के साथ आते हैं। इसके कारण ईयरबड्स में 40% तक नॉइज कैंसिलेशन मिलता है। कंपनी का दावा है कि ये सिंगल चार्ज में 50 घंटे तक का बैकअप दे सकते हैं। आइए जानते हैं वियरेबल की कीमत और सभी फीचर्स। 
 

Boat Airdopes Supreme Price

Boat Airdopes Supreme का प्राइस भारत में 1,299 रुपये है। इन्हें Sporty Blue, Classic Black, और Swedish White कलर्स में खरीदा जा सकता है। खरीद के लिए ये कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। 
 

Boat Airdopes Supreme Specifications

Boat Airdopes Supreme ईयरबड्स में डुअल ड्राइवर्स हैं। इनमें कंपनी ने HWA टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है। जिससे कि म्यूजिक और कॉल्स के लिए हाई क्वालिटी साउंड एक्सपीरियंस इनमें मिलता है। कंपनी इनमें 24-बिट ऑडियो प्रोसेसिंग टेक्नोलॉजी देती है। वियरेबल 4-mic AI ENx टेक्नोलॉजी के साथ आते हैं। इसके कारण ईयरबड्स में 40% तक नॉइज कैंसिलेशन मिलता है। कंपनी ने इसमें खास Wake N' Pair तकनीक का इस्तेमाल किया है, जिससे केस से बाहर निकालने पर ईयरबड्स डिवाइस से अपने आप कनेक्ट हो जाते हैं। 

इसके अलावा इनमें इन-ईयर डिटेक्शन फीचर है जिससे ये ऑटोमेटिक म्यूजिक प्ले/पॉज और कॉल हैंडलिंग कर सकते हैं। गेमर्स के लिए इनमें BEAST मोड आता है। जिसके लिए इनमें 65ms की लो-लेटेंसी दी गई है। कंपनी ने डिवाइस के साथ 50 घंटे तक की बैटरी लाइफ देने का दावा किया है। चार्जिंग के लिए इसमें यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है जो जो ASAP क्विक चार्जिंग को सपोर्ट करता है। पानी और पसीने आदि में खराब होने से बचाने के लिए कंपनी ने इनको IPX4 रेट किया है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Z11 में मिलेगा 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, भारत में इस सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. अमेरिकी कंपनी Microsoft को चीन दिखाएगा बाहर का रास्ता? सरकारी सिस्टम से हटेगा Windows
  2. भारत ने रचा इतिहास, पहली बार में बना डाली नेटवर्किंग चिप VIHAAN, अब नहीं करना पड़ेगा आयात!
  3. UPI से पेमेंट पर चार्ज लगाने का रास्ता खुला, राष्ट्रपति मुर्मू ने दी भुगतान से जुड़े कानूनों को मंजूरी
  4. मोबाइल के दाम 7वें आसमान पर! ₹7 हजार महंगा हुआ Vivo T5 Pro स्मार्टफोन, अब मिलेगा इतने का
  5. 9100mAh बैटरी वाला iQOO Neo11 Ultra हुआ लॉन्च, जितना मर्जी इस्तेमाल करो बैटरी नहीं होगी खत्म
  6. बच्चों के लिए आया सेफ ChatGPT! पैरेंट्स के हाथ में होगा कंट्रोल, खतरनाक जवाब देने से बचेगा AI
  7. Fairphone (Gen. 6+) हुआ 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  8. Redmi M100 लॉन्च हुआ 7900mAh बैटरी, 45W चार्जिंग के साथ, जानें कीमत और फीचर्स
  9. iQOO Z11S हुआ 10000mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. अब हवा में उड़कर होगी खाने की डिलीवरी, Uber Eats ने की Zipline से साझेदारी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.