boAt Airdopes ProClip ओपन ईयर ईयरबड लॉन्च, 52 घंटे चलेगी बैटरी, जानें सबकुछ

boAt ने भारतीय बाजार में boAt Airdopes ProClip लॉन्च कर दिए हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 24 जून 2026 08:36 IST
ख़ास बातें
  • boAt Airdopes ProClip में 12mm ड्राइवर दिए गए हैं।
  • boAt Airdopes ProClip की बैटरी 52 घंटे तक चल सकती है।
  • boAt Airdopes ProClip में IPX4 रेटिंग दी गई है।

boAt Airdopes ProClip में 12mm ड्राइवर दिए गए हैं।

Photo Credit: boAt

boAt ने भारतीय बाजार में boAt Airdopes ProClip लॉन्च कर दिए हैं। ये ओपन-ईयर ईयरबड्स खास तौर पर भारत में सुनने के माहौल के हिसाब से डिजाइन किए गए हैं। ओपन-ईयर ऑडियो दुनिया भर में पर्सनल ऑडियो में बढ़ रहा है और भारत में भी इसकी शुरुआत हो रही है। Airdopes ProClip के साथ boAt ओपन-ईयर कंफर्ट, ऑडियो प्राइवेसी और आस-पास के माहौल की जानकारी (सिचुएशनल अवेयरनेस) को किफायती कीमत लेकर आ रहा है। आइए boAt Airdopes ProClip के फीचर्स और कीमत बारे में विस्तार से जानते हैं।

ओपन-ईयर ईयरबड्स अपने कंफर्ट, स्टाइलिश डिजाइन, म्यूजिक सुनने, कॉल करने या कंटेंट देखने के दौरान यूजर्स को आस-पास के माहौल से अवगत रखता है। मेक इन इंडिया पहल के तहत boAt Lifestyle और Dixon Technologies के जॉइंट वेंचर में तैयार Airdopes ProClip को भारतीय ग्राहकों की जरूरतों के हिसाब से ढाला गया है।

boAt Airdopes ProClip Price

कीमत की बात करें तो boAt Airdopes ProClip की कीमत 1,599 रुपये है। यह व्हाइट, ग्रे और वाइन जैसे कई कलर विकल्पों में उपलब्ध है। ये ईयरबड्स boAt की आधिकारिक वेबसाइट, ई-कॉमर्स साइट अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसे प्रमुख रिटेल प्लेटफॉर्म पर बिक्री के लिए उपलब्ध है।

boAt Airdopes ProClip Features

boAt Airdopes ProClip में 12mm ड्राइवर दिए गए हैं। केस में 500mAh की बैटरी मिलती है जबकि प्रत्येक ईयरबड में 50mAh की बैटरी दी गई है। boAt का दावा है कि बैटरी केस के साथ 52 घंटे तक चल सकती है। वहीं पसीने और मॉइस्चर से बचाव के लिए IPX4 रेटिंग दी गई है। इसमें एयर कंडक्शन टेक्नोलॉजी है। प्रत्येक ईयरबड का वजन 4.6 ग्राम है। ये ब्लूटूथ v6.0 से लैस है। कंपनी ईयरबड्स पर 1 साल की वारंटी प्रदान करती है। इनमें AI पावर्ड ENC मिलता है। यह मल्टी प्वाइंट कनेक्टिविटी से लैस है। यह boAt हियरेबल्स ऐप के साथ कंपेटिबल है, जिससे बैटरी स्टेटस से लेकर, सेटिंग्स, टच कंट्रोल आदि का अपडेट मिलता है।

Airdopes ProClip में फेदर लाइट कंस्ट्रक्शन के साथ क्लाउड-फिट डिजाइन है। यह मजबूत पकड़ के लिए सुरक्षित लूप स्ट्रक्चर के साथ आता है। सबसे खास बात यह है कि पूरी दिन पहनने पर आराम मिलता है। लो ऑडियो लीकेज के लिए सोनिक सील टेक्नोलॉजी है। आस-पास के माहौल का बेहतर पता चलने के लिए एम्बिएंट साउंड अवेयरनेस है। लंबे समय तक आराम से उपयोग के लिए ओपन-ईयर डिजाइन है। ये ईयरबड्स वर्कआउट,ट्रैवल और डेली के कामों के लिए बेहतर विकल्प है। मूवमेंट और एक्टिव इस्तेमाल के दौरान सुरक्षित फिट रहता है।

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 में मिल सकते हैं 4 स्टोरेज वेरिएंट्स, इस सप्ताह होगा लॉन्च
  2. 5,160 mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Redmi 17C, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. RedMagic Gaming Tablet 5 Pro में मिलेगा 9.06 इंच OLED पैनल, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Aadhaar में ईमेल अपडेट करना होगा 1 जुलाई से फ्री, मोबाइल ऐप पर लगने वाली 75 रुपये फीस हुई माफ
  2. Huawei की नई बिजनेस स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, AMOLED डिस्प्ले, 10 दिन तक चलती है बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  3. boAt Airdopes ProClip ओपन ईयर ईयरबड लॉन्च, 52 घंटे चलेगी बैटरी, जानें सबकुछ
  4. Meta Glasses लॉन्च हुए 40 घंटे की बैटरी के साथ, AI फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  5. 37000 रुपये गिरी Samsung के बड़ी डिस्प्ले वाले फ्लैगशिप फोन की कीमत, यहां मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट
  6. RedMagic Gaming Tablet 5 Pro में मिलेगा 9.06 इंच OLED पैनल, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. ईरान में सरकार को गिराने के लिए इजरायल पर स्टारलिंक के इंटरनेट रिसीवर भेजने का आरोप
  8. Apple जल्द लॉन्च कर सकती है फोल्डेबल iPhone, OLED पैनल की शुरू हुई मैन्युफैक्चरिंग 
  9. 5,160 mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Redmi 17C, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. 'पैसे नहीं दिए तो सब लीक...', Tata Electronics को हैकर्स की धमकी; 630GB डेटा, Apple-Tesla सीक्रेट्स खतरे में?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.