सिंगल चार्ज में 40 घंटे चलने वाले Boat Airdopes 800 भारत में Rs 1799 में लॉन्च

Boat Airdopes 800 की भारत में कीमत 1799 रुपये बताई गई है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 18 मई 2024 18:24 IST
ख़ास बातें
  • ये केवल 5 मिनट की चार्जिंग में ही 100 मिनट का प्लेबैक दे सकते हैं।
  • सिंगल चार्ज में ये 40 घंटे का प्लेटाइम दे सकते हैं।
  • इनमें 50ms लो-लेटेंसी मोड मिलता है।

Boat Airdopes 800 में 10mm के टाइटेनियम ड्राइवर इसमें मिलते हैं।

Photo Credit: Amazon

boAt ने नए इयरबड्स Boat Airdopes 800 TWS लॉन्च किए हैं। इनमें 10mm के ड्राइवर दिए गए हैं जिसमें बोट सिग्नेचर ट्यूनिंग मिलती है। इनमें Quad mic ENx तकनीक दी गई है जिससे कि कॉलिंग के दौरान आवाज क्लियर आती है, आसपास का शोर-शराबा नहीं सुनाई देता है। इनमें लो लेटेंसी फीचर भी मिलता है। ये सिंगल चार्ज में 40 घंटे तक चल सकते हैं। साउंड क्वालिटी के लिए Dolby Audio सपोर्ट भी इनमें दिया गया है। इन्हें Amazon से खरीदा जा सकेगा। आइए जानते हैं इनकी कीमत और फीचर्स के बारे में। 
 

Boat Airdopes 800 price in India

Boat Airdopes 800 की भारत में कीमत 1799 रुपये बताई गई है। कलर ऑप्शंस की बात करें तो ये Interstellar Blue, Interstellar White, Interstellar Green, और Interstellar Black कलर्स में आते हैं। इन्हें Amazon से खरीदा जा सकता है। 
Advertisement
 

Boat Airdopes 800 Specifications

Boat Airdopes 800 में 10mm के टाइटेनियम ड्राइवर इसमें मिलते हैं। वियरेबल बोट का सिग्नेचर साउंड डिलीवर करते हैं। इसमें क्वाड माइक्रोफोन मिलते हैं जिनमें ENx Tech का इस्तेमाल किया गया है, जिससे ये बेहद साफ आवाज वाली कॉलिंग दे सकते हैं। इनमें इन-ईयर डिटेक्शन फीचर भी है। साउंड क्वालिटी के लिए Dolby Audio सपोर्ट भी इनमें दिया गया है। 

Airdopes 800 में ASAP चार्ज टेक्नोलॉजी (Charge Technology) मिलती है। जिससे ये फास्ट चार्ज हो सकते हैं। चार्जिंग के लिए Type C पोर्ट इनमें दिया गया है। ये केवल 5 मिनट की चार्जिंग में ही 100 मिनट का प्लेबैक दे सकते हैं। सिंगल चार्ज में ये 40 घंटे का प्लेटाइम दे सकते हैं। इसके अलावा इनमें 50ms लो-लेटेंसी मोड मिलता है। साथ में वॉयस असिस्टेंट सपोर्ट है। इनमें एडेप्टिव EQ मोड दिए गए हैं जिससे ये म्यूजिक का बेहतरीन अनुभव दे सकते हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  2. 9000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च
  3. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  4. Vodafone Idea ने खत्म किया डाटा का झंझट, सस्ते प्रीपेड प्लान लॉन्च, सिर्फ कॉलिंग और SMS
  5. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमर
  6. Redmi M100 Pro लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 5500mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  2. Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  3. Pebble भारत में लाई 10 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंड, कीमत ₹5,799, जानें फीचर्स
  4. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
  5. iPhone 16 Amazon Sale में खरीदें ₹18 हजार तक सस्ता! टॉप मोबाइल डील
  6. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  7. Oppo Pad Air 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग
  8. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमरा जैसे फीचर्स
  9. ₹3500 सस्ता मिल रहा OnePlus N6x, Amazon दिवाली सेल में ऐसे होगी बचत
  10. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.