सिंगल चार्ज में 40 घंटे चलने वाले Boat Airdopes 120 भारत में Rs 899 में लॉन्च, जानें फीचर्स

boAt Airdopes 120 में 10mm के ड्राइवर इसमें मिलते हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 17 मार्च 2024 17:51 IST
ख़ास बातें
  • इनमें 10mm के ड्राइवर दिए गए हैं
  • इनमें Bluetooth 5.3 की कनेक्टिविटी दी गई है
  • ये Dawn Blue, Ivory White, और Active Black में आते हैं

boAt Airdopes 120 में 10mm के ड्राइवर इसमें मिलते हैं।

Photo Credit: Amazon

boAt ने नए इयरबड्स Airdopes 120 लॉन्च किए हैं। इनमें 10mm के ड्राइवर दिए गए हैं जिसमें बोट सिग्नेचर ट्यूनिंग मिलती है। इनमें Quad mic ENx तकनीक दी गई है जिससे कि कॉलिंग के दौरान आवाज क्लियर आती है, आसपास का शोर-शराबा नहीं सुनाई देता है। इसके साथ ही इनमें Bluetooth 5.3 की कनेक्टिविटी दी गई है और गेमिंग के लिए लो लेटेंसी फीचर भी मिलता है। ये सिंगल चार्ज में 40 घंटे तक चल सकते हैं। आइए जानते हैं इनकी कीमत और फीचर्स के बारे में। 
 

boAt Airdopes 120 price, availability

boAt Airdopes 120 की भारत में कीमत 899 रुपये बताई गई है। कलर ऑप्शंस की बात करें तो ये Dawn Blue, Ivory White, और Active Black में आते हैं। सेल 23 मार्च से शुरू होगी। इन्हें Amazon से खरीदा जा सकेगा। 
 

boAt Airdopes 120 specifications

boAt Airdopes 120 में 10mm के ड्राइवर इसमें मिलते हैं। वियरेबल बोट का सिग्नेचर साउंड डिलीवर करते हैं। इसमें क्वाड माइक्रोफोन मिलते हैं जिनमें ENx Tech का इस्तेमाल किया गया है, जिससे ये बेहद साफ आवाज वाली कॉलिंग दे सकते हैं। ऑडियो डिवाइस Bluetooth 5.3 की कनेक्टिविटी के साथ आते हैं। ईयरबड्स में Insta Wake N'Pair फीचर है। इसकी मदद से ये लिड को खोलते ही डिवाइस के साथ कनेक्ट हो जाते हैं। इनमें टच कंट्रोल भी कंपनी ने दिया है। 

इन ईयर डिटेक्शन फीचर भी इनमें मिल जाता है। कान में लगाने या हटाने पर म्यूजिक खुद ही प्ले या पॉज हो जाता है। जैसा कि पहले बताया गया है, सिंगल चार्ज में ये 40 घंटे का प्लेटाइम दे सकते हैं। चार्जिंग के लिए USB-C पोर्ट मौजूद है। 5 मिनट के चार्ज में ही ये लगभग 1 घंटे तक चल सकते हैं। पसीने और पानी के छीटों में ये खराब न हों, इसके लिए कंपनी ने IPX4 रेटिंग इनमें दी है। यानी कि जिम आदि करते समय या अन्य वर्कआउट के दौरान ये आसानी से खराब नहीं होते हैं। कंपनी इनके साथ एक साल की वारंटी दे रही है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Nord 6 vs iQOO Neo 10 5G vs Vivo V60 में जानें कौन सा फोन है सबसे बेस्ट!
  2. Oppo Reno 16 सीरीज हुई लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, जानें प्राइस, फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Pad 20 टैबलेट लॉन्च, 8MP कैमरा, 10100mAh बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स
  2. Realme 16T 5G vs OnePlus Nord CE 6 vs Vivo T5 Pro 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. भारत के EV मार्केट में Tesla से आगे निकली VinFast
  4. डुअल-डिवाइस कनेक्टिविटी के साथ लॉन्च हुए Oppo Enco Air 5s, कॉल नॉयस रिडक्शन का फीचर
  5. Vivo S60 में मिल सकता है Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. Oppo Reno 16 सीरीज हुई लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, जानें प्राइस, फीचर्स
  7. Honor 600 सीरीज हुई लॉन्च: 200MP कैमरा, 8600mAh बैटरी और OLED डिस्प्ले वाले फोन्स की इतनी है कीमत
  8. 144Hz डिस्प्ले, 10420mAh बैटरी वाला नया Oppo Pad 6 टैबलेट हुआ लॉन्च, जानें कीमत
  9. मिडल-ईस्ट में समझौते की संभावना से क्रिप्टो मार्केट में तेजी, 77,000 डॉलर से ज्यादा हुआ Bitcoin का प्राइस
  10. Redmi के इन फोन्स की कीमत फिर बढ़ी, कुछ मॉडल्स अब 5,500 रुपये तक महंगे!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.