Apple Watch SE 3 हुई लॉन्च, नए हेल्थ फीचर्स, बिल्ट-इन स्पीकर और ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले: जानें इंडिया प्राइस

Apple Watch SE 3 को कंपनी ने 9 सितंबर को आयोजित अपने Awe Dropping इवेंट में लॉन्च किया।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 10 सितंबर 2025 00:33 IST
ख़ास बातें
  • Apple Watch SE 3 में S10 प्रोसेसर दिया गया है
  • Apple Watch SE 3 में आपको 5G सेल्युलर कैपेबिलिटी मिलती है
  • Apple Watch SE 3 के प्री-ऑर्डर शुरू हो गए हैं

Apple Watch SE 3 में ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले फीचर आ गया है

Photo Credit: Apple

Apple Watch SE 3 को कंपनी ने 9 सितंबर को जारी अपने Awe dropping इवेंट में पेश कर दिया। Apple Watch SE 3 अपने पुराने वर्जन की तुलना में एडवांस्ड हेल्थ कैपेबिलिटी, ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले और फास्ट चार्जिंग जैसे नए फीचर्स के साथ आती है। इसमें नया 5G सेल्युलर मॉडेम दिया गया है, जो ज्यादा एफिशिएंट है और बेहतर कनेक्टिविटी देता है। कंपनी का दावा है कि यह वॉच सिर्फ 15 मिनट चार्ज पर 8 घंटे का बैकअप और 45 मिनट में 80% तक चार्ज हो जाती है। नया कवर ग्लास इसे ज्यादा ड्यूरेबल बनाता है, जबकि watchOS 26 के साथ इसमें लिक्विड ग्लास, वर्कआउट बडी और नए वॉच फेस जैसे फीचर्स मिलते हैं। सेल्युलर सपोर्ट के चलते यूजर्स बिना iPhone के भी कॉल, मैसेज और इमरजेंसी सेवाओं का उपयोग कर सकते हैं।

Apple Watch SE 3 Features, Specifications

Apple Watch SE 3 अपने पुराने वर्जन के मुकाबले एडवांस्ड हेल्थ कैपेबिलिटी के साथ आती है। इसमें आपको ऑलवेज ऑन डिस्प्ले, फास्ट चार्जिंग के साथ कई आकर्षक फीचर्स मिलते हैं। Apple Watch SE 3 में आपको 5G सेल्युलर कैपेबिलिटी  मिलती है। इसमें आपको कवर ग्लास मिलता है, जो इसे पहले के मुकाबले ज्यादा ड्यूरेबल बनाता है। watchOS 26 इसको फ्रेश लुक देता है। इसमें आपको लिक्विड ग्लास, वर्कआउट बडी, न्यू वॉच फेस मिलते हैं।

Advertisement

पुराने वर्जन के मुकाबले Apple Watch SE 3 में ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले फीचर आ गया है। लेकिन इसके बावजूद कंपनी के मुताबिक आपको वॉच में 18 घंटे का बैटरी लाइफ मिलती है। इसके अलावा कंपनी ने इसमें फास्ट चार्जिंग का फीचर्स भी जोड़ दिया है। अपने पुराने वर्जन के मुकाबले Apple Watch SE 3 दोगुना ज्यादा तेजी से चार्ज होती है। इस वॉच को आप 15 मिनट चार्ज करके 8 घंटे का बैटरी बैकअप ले सकते हैं। इसके अलावा यह 45 मिनट में 80 पर्सेट तक चार्ज हो जाती है।

 Apple Watch SE 3 सेल्युलर फीचर्स के साथ आती  है। ऐसे में यह एप्पल वॉच यूजर्स को कॉल रिसीव करने, मैसेज भेजने और यहां तक ​​कि आपातकालीन सेवाओं के लिए सहायता प्राप्त करने की सुविधा देता है, जब यूजर्स का iPhone उसके पास नहीं होता है। न्यू 5G मॉडम पहले से ज्यादा एफिशिएंट है, जो बैटरी को ऑप्टिमम लेवल पर यूज करता है। इसके अलावा आप इस वॉच में म्यूजिक, ऐप्स पहले से ज्यादा तेजी से डाउनलोड कर पाएंगे।

Apple Watch SE 3 Price in India, Pre-orders details

Apple Watch SE 3 के प्री-ऑर्डर शुरू हो गए हैं। यह वॉच सेल पर 19 सितंबर से आएगी। Apple Watch SE 3 की कीमत $249 (करीब 22,000 रुपये) से शुरू होती है और इसे 40mm और 44mm साइज में पेश किया गया है। वहीं, इंडिया प्राइस 25,900 रुपये से शुरू होता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  2. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  3. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  2. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  4. अब itel के फीचर फोन से बिना इंटरनेट भी कर पाएंगे PhonePe की डिजिटल पेमेंट, कीमत ₹1200 से भी कम
  5. iPhone Duo को बीच से खोला, फोल्डेबल डिस्प्ले से हटाया कवर, जानें फिर क्या नजर आया?
  6. 1 जनवरी से फोन में सिम नहीं तो WhatsApp नहीं चलेगा, सिम बाइडिंग हुआ अनिवार्य, जानें क्या बदल जाएगा
  7. Honor ला रही दो डिस्प्ले वाला नया फोन! 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  8. HMD लाया सीनियर सिटिजन के लिए खास फ्लिप फोन, आइकोनिक डिजाइन और लेटेस्ट फीचर्स
  9. Oppo 22.5W Power Bank 10000 पावर बैंक लॉन्च, iPhone होगा दो बार चार्ज
  10. Amazon Great Indian Festival Reloaded: ₹9000 सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.