Vodafone ने अनलिमिटेड कॉलिंग वाले दो प्रीपेड प्लान किए लॉन्च, मिलेगा भरपूर डेटा

Vodafone के 398 और 558 दोनों प्लान में 3 जीबी डाटा प्रति दिन मिलता है। दोनों प्लान में एसएमएस और कॉलिंग सुविधा भी एक समान है। हालांकि इनकी वैधता और उपलब्धता अलग है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 21 जनवरी 2020 18:44 IST
ख़ास बातें
  • Vodafone के 398 और 558 रुपये के प्लान में 3 जीबी डेटा प्रति दिन मिलेगा
  • दोनों प्लान में एसएमएस और कॉलिंग के समान फायदे मिलते हैं
  • वोडाफोन के ये दोनों प्रीपेड प्लान कंपनी की वेबसाइट पर लिस्टेड है

Vodafone के अधिकतर प्रीपेड प्लान पर किसी भी नेटवर्क पर मुफ्त अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है

Vodafone ने भारत में अपने दो नए प्रीपेड प्लान लॉन्च किए हैं। इन प्रीपेड प्लान की कीमत 558 रुपये और 398 रुपये है। 558 रुपए का प्रीपेड प्लान फिलहाल केवल मध्य प्रदेश सर्कल में उपलब्ध है। इस प्लान में 3 जीबी डेटा रोज़ाना मिलता है और इसकी वैधता 56 दिन है। वहीं, दूसरी ओर 398 रुपये का प्रीपेड प्लान मध्य प्रदेश के अलावा मुंबई सर्कल में भी उपलब्ध है। इस प्लान में भी 3 जीबी डेटा प्रति दिन मिलता है, लेकिन इसकी वैधता 28 दिन है। इसके अलावा खबर है कि वोडाफोन ने 19 रुपये वाले अपने सबसे सस्ते प्लान में भी बदलाव किए हैं।

वोडाफोन के 558 रुपये के प्रीपेड प्लान की बात करें तो इस प्लान की मुख्य हाइलाइट यह है कि इसमें वोडाफोन से किसी भी नेटवर्क पर मुफ्त अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग मिलती है। इसमें 3 जीबी डेटा प्रति दिन मिलता है। इसके अलावा इसमें 100 एसएमएस प्रति दिन के हिसाब से बिल्कुल मुफ्त मिलते हैं। इस प्रीपेड प्लान की वैधता 56 दिन है, जिसका मतलब है कि यूज़र्स को इस पैक में कुल 168 जीबी डेटा मिलेगा। इसके अलावा कंपनी इस प्लान में 499 रुपये कीमत का वोडाफोन प्ले सब्सक्रिप्शन और 999 रुपये कीमत का एक साल का ZEE5 सब्सक्रिप्शन बिल्कुल मुफ्त मिलेगा। जैसा कि हमने ऊपर बताया है किस यह प्लान फिलहाल केवल मध्य प्रदेश में उपलब्ध है।

बात करें 398 रुपये के प्लान की तो डेटा के मामले में यह प्लान 558 रुपये के प्रीपेड प्लान जैसा ही है। हालांकि इस प्लान की वैधता कम है। प्लान में 3 जीबी डेटा प्रति दिन मिलता है और इसकी वैधता 28 दिन है। इस प्लान में भी 100 एसएमएस रोज़ाना मिलते हैं। इसके अलावा इसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग भी मिलती है। यह प्लान फिलहाल मध्य प्रदेश और मुंबई राज्य में उपलब्ध है। हालांकि हमारे जांच करने पर पाया गया कि मुंबई सर्कल में यह प्लान कुल 56 दिनों की वैधता दिखा रहा है। DreamDTH के मुताबिक, दोनों प्लान कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट कर दिए गए हैं।

Vodafone ने अपने 19 रुपये के प्रीपेड प्लान में भी बदलाव किए हैं। अब यह प्लान पहले से ज्यादा डेटा के साथ आता है। पहले इस प्लान में 150 एमबी डेटा मिलता था और अब कंपनी इस प्लान में 200 एमबी डेटा दे रही है। इस प्लान में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है और इसकी वैधता 2 दिन है। बदलाव के साथ यह प्लान मुंबई, मध्य प्रदेश और हरयाणा सर्कल में लिस्ट किया गया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  3. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  4. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  2. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  3. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  4. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  5. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  7. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  8. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  9. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  10. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.