Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च

अगर आप अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ-साथ अनलिमिटेड इंटरनेट इस्तेमाल करने के लिए कोई प्रीपेड प्लान तलाश कर रहे हैं तो Vodafone Idea देश में ऐसे प्लान्स की पेशकश करता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 18 सितंबर 2026 20:49 IST
ख़ास बातें
  • Vodafone Idea के ₹3749 वाले प्लान में डेली अनलिमिटेड 4G+5G डाटा मिलता है।
  • Airtel के ₹3599 वाले प्लान में प्रतिदिन 2GB डाटा मिलता है।
  • Jio के ₹3599 वाले प्लान में रोजाना 2.5GB डाटा की सुविधा मिलती है।

Vodafone Idea के ₹3749 वाले प्लान में डेली अनलिमिटेड 4G+5G डाटा दिया जाता है।

Photo Credit: Pexels/Yan Krukau

अगर आप अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ-साथ अनलिमिटेड इंटरनेट इस्तेमाल करने के लिए कोई प्रीपेड प्लान तलाश कर रहे हैं तो Vodafone Idea देश में ऐसे प्लान्स की पेशकश करता है। आज हम 365 दिन यानी कि पूरी साल भर की वैधता वाले Vodafone Idea ₹3749 प्लान की बात कर रहे हैं, जिसमें रोजाना 4G और 5G दोनों ही स्पीड से अनलिमिटेड इंटरनेट प्रदान किया जाता है। इसके अलावा अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और डेली 100 एसएमस भी मिलते हैं। आइए Vodafone Idea के ₹3749 वाले प्रीपेड प्लान के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Vodafone Idea का ₹3749 वाला प्लान
Vodafone Idea के ₹3749 वाले प्लान में डेली अनलिमिटेड 4G+5G डाटा दिया जाता है। वैधता की बात करें तो यह प्लान 365 दिनों की वैधता के साथ आता है। इसके अलावा इसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और रोजाना 100 मैसेज की सुविधा भी मिलती है। इस प्लान के साथ यूजर्स हर दिन अनलिमिटेड 5G और 4G डाटा का लाभ ले सकते हैं। एसएमएस लिमिट पूरी होने के बाद लोकल का 1 और एसटीडी का 1.5 चार्ज लगता है। अनलिमिटेड डेटा सिर्फ पर्सनल और नॉन-कमर्शियल उपयोग के लिए है। 5G डिवाइस इस्तेमाल करने वाले सब्सक्राइबर सिर्फ 5G नेटवर्क कवरेज एरिया में ही 5G अनलिमिटेड डेटा का इस्तेमाल कर पाएंगे। हालांकि, इस प्लान में बंडल कोई अन्य फायदा प्रदान नहीं किया जाता है।

एयरेटल और जियो के समान कीमत में वाले 365 दिनों की वैधता वाले प्लान

Airtel का ₹3599 वाला प्लान
Airtel के ₹3599 वाले प्लान में प्रतिदिन 2GB डाटा मिलता है। यह प्लान 365 दिनों की वैधता प्रदान करता है। इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ डेली 100 एसएमएस का लाभ मिलता है। इसके अलावा वैध यूजर्स को अनलिमिटेड 5जी डाटा भी मिलता है। अन्य फायदों की बात करें तो इसमें 12 महीनों के लिए Adobe Express Premium का एक्सेस दिया जाता है। इसके अलावा एयरटेल एक्स्ट्रीम प्ले का सब्सक्रिप्शन भी शामिल है, जिससे फ्री कंटेंट देखा जा सकता है। इसके अलावा द सेफ नेटवर्क और फ्री हेलोट्यून्स 30 दिनों के लिए शामिल है। आपको बता दें कि हाई स्पीड डाटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64kbps तक कम हो जाती है।

Jio का ₹3599 वाला प्लान
Jio के ₹3599 वाले प्लान में रोजाना 2.5GB डाटा की सुविधा मिलती है। वैधता की बात करें तो यह प्लान 365 दिनों तक चलता है। वहीं इसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ-साथ हर दिन 100 एसएमएस भी मिलते हैं। यह प्लान वैध यूजर्स को अनलिमिटेड 5जी डाटा की सुविधा भी देता है। अन्य फायदों में JioHotstar का सब्सक्रिप्शन, JioTV Pro Pack जिसमें 1000+ TV चैनल JioTV से शामिल हैं। वहीं डाटा बूस्टर के तौर पर 120GB अतिरिक्त डाटा मिलता है। वहीं JioAICloud में 50GB फ्री स्टोरेज भी मिलती है। ग्राहकों को 18 महीने के लिए Google Gemini का ₹35100 वाला प्रो प्लान फ्री दिया जाता है, जिसके साथ 5000GB क्लाउड स्टोरेज, Nano Banana और काफी कुछ आता है। पार्टनर वाउचर के तौर पर EaseMyTrip पर ₹2,200 तक फ्लाइट पर वाउचर मिलते हैं। AJIO का ₹200 का कूपन मिलता है जो कि ₹1000 शॉपिंग पर इस्तेमाल किया जा सकता है। Cinépolis पर फ्लैट ₹150 ऑफ मिलता है। हालांकि, हाई स्पीड डाटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64Kbps तक हो जाती है। 

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार वाले टॉप 5 स्मार्टफोन पर डिस्काउंट
  4. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026:iPhone 17 पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए 22 हजार का डिस्काउंट
  6. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  3. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  4. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  5. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  7. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  8. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  9. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.