Vi यूजर्स की हुई मौज! 3 नए प्लान हुए लॉन्च, फ्री Spotify Premium और अनलिमिटेड डेटा का फायदा

Vi ने भारत में तीन नए प्रीपेड रिचार्ज प्लान लॉन्च किए हैं। इनमें Spotify Premium बिना अतिरिक्त शुल्क के मिलता है। चुनिंदा प्लान्स में JioHotstar, 30GB डेटा और अनलिमिटेड 4G/5G डेटा जैसे फायदे भी शामिल हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 4 अगस्त 2026 16:56 IST
ख़ास बातें
  • Vi ने ₹250, ₹230 और ₹435 के नए प्रीपेड प्लान लॉन्च किए
  • चुनिंदा प्लान्स में Spotify Premium बिना अतिरिक्त शुल्क के शामिल है
  • 435 रुपये वाले प्लान में अनलिमिटेड 4G/5G Data और JioHotstar का भी फायदा

Vi के नए प्रीपेड प्लान्स में Spotify Premium बिना अतिरिक्त शुल्क के मिलेगा

Photo Credit: Vi

Vi (Vodafone Idea) ने भारत में तीन नए प्रीपेड रिचार्ज प्लान लॉन्च किए हैं। इन प्लान्स की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इनमें Spotify Premium का सब्सक्रिप्शन बिना किसी एक्स्ट्रा फीस के दिया जा रहा है। इसके अलावा चुनिंदा प्लान्स में अनलिमिटेड 4G/5G डेटा, JioHotstar, OTT बेनिफिट्स और हाई-स्पीड डेटा जैसे फायदे भी मिलते हैं।

Vi ने 250 रुपये, 230 रुपये और 435 रुपये के नए प्रीपेड प्लान पेश किए हैं। 435 रुपये वाला प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड 4G/5G Data, अनलिमिटेड कॉलिंग, प्रतिदिन 100 SMS, JioHotstar (Mobile) और Spotify Premium का एक्सेस देता है। वहीं, 250 रुपये वाले प्लान में 28 दिनों के लिए 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, 300 SMS और Spotify Premium शामिल है। इसके अलावा 230 रुपये का ऐड-ऑन पैक 30GB हाई-स्पीड डेटा, 28 दिनों की वैलिडिटी, Spotify Premium और 20 से ज्यादा OTT प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस ऑफर करता है।

435 रुपये का प्लान उन यूजर्स को ध्यान में रखकर पेश किया गया है, जो ज्यादा डेटा इस्तेमाल करते हैं और म्यूजिक व वीडियो स्ट्रीमिंग का एक्सपीरिएंस एक ही रिचार्ज में चाहते हैं। कंपनी का कहना है कि इसमें मिलने वाला Spotify Premium यूजर्स को विज्ञापन-मुक्त (Ad-free) म्यूजिक, ऑफलाइन डाउनलोड और हाई-क्वालिटी ऑडियो स्ट्रीमिंग की सुविधा देता है।

230 रुपये के ऐड-ऑन पैक में Spotify Premium के अलावा JioHotstar, ZEE5, SonyLIV, FanCode, Lionsgate Play समेत 20 से अधिक OTT प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस मिलता है। साथ ही 30GB हाई-स्पीड डेटा भी दिया जाता है, जिससे यूजर्स वीडियो और म्यूजिक कंटेंट आसानी से स्ट्रीम कर सकते हैं।

Spotify Premium का बेनिफिट लेने के लिए यूजर्स को पहले इनमें से किसी एक योग्य प्लान से रिचार्ज करना होगा। इसके बाद Vi App में जाकर Claim Benefits सेक्शन से Spotify Premium को एक्टिवेट किया जा सकता है। यूजर अपने मौजूदा Spotify अकाउंट से लॉग इन कर सकते हैं या नया अकाउंट बनाकर भी इस सुविधा का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Advertisement

कंपनी के अनुसार Spotify Premium का सब्सक्रिप्शन रिचार्ज की वैधता तक ही एक्टिव रहेगा। प्लान खत्म होने के बाद दोबारा किसी योग्य Vi प्लान से रिचार्ज करने पर यूजर्स इस सुविधा को फिर से जारी रख सकेंगे।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  2. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  3. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.