ओपिनियन

Reliance Jio का 2020 Happy New Year Offer, जानें इसके बारे में

2020 Happy New Year Offer मंगलवार से मार्केट में उपलब्ध है। 2,020 रुपये वाले इस प्लान में ग्राहकों को अनिलिमिटेड वॉयस कॉल के साथ हर दिन 1.5 जीबी 4जी डेटा मिलेगा।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 24 दिसंबर 2019 12:01 IST
ख़ास बातें
  • 2020 जियो फोन हैप्पी न्यू ईयर ऑफर भी है उपलब्ध
  • 2020 Happy New Year Offer सीमित समय के लिए है
  • 2,020 का रीचार्ज कराना होगा जियो प्रीपेड सब्सक्राइबर्स को
Jio ने अपने ग्राहकों के लिए “2020 Happy New Year Offer” का ऐलान किया है। यह ऑफर जियो प्रीपेड ग्राहकों के साथ नया जियो फोन खरीदने का विचार कर रहे यूज़र्स के लिए भी है। नए ऑफर के तहत, जियो प्रीपेड ग्राहको को अनलिमिटेड वॉयस कॉल के साथ डेटा और एसएमएस की सुविधा मिलेगी। 2020 रुपये वाले इस प्लान की वैधता 365 दिनों की है। Jio 2020 Happy New Year ऑफर्स सीमित समय के लिए हैं। हाल ही में Jio ने अपने टैरिफ प्लान में बदलाव करते हुए नए ऑल-इन-वन प्रीपेड प्लान लॉन्च किए थे। मुंबई की इस टेलीकॉम कंपनी ने 98 रुपये के प्रीपेड प्लान में बदलाव करते हुए 300 एसएमएस देने का फैसला किया था।

2020 Happy New Year Offer मंगलवार से मार्केट में उपलब्ध है। 2,020 रुपये वाले इस प्लान में ग्राहकों को अनिलिमिटेड वॉयस कॉल के साथ हर दिन 1.5 जीबी 4जी डेटा मिलेगा। इस प्लान की वैधता 365 दिनों की है। इस प्रीपेड प्लान से रीचार्ज कराने वाले ग्राहकों को एसएमएस के साथ JioTV, JioCinema और JioNews जैसे ऐप का एक्सेस मिलेगा।

आम प्रीपेड ग्राहकों के लिए इस प्लान को पेश करने के साथ Jio ने 2020 Jio Phone Happy New Year Offer को नए जियो सब्सक्राइबर्स के लिए भी पेश किया है जो जियो फोन खरीदना चाहते हैं। ऑफर में ग्राहकों को 1,500 रुपये का जियो फोन मिलेगा। इसके साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा और हर दिन 0.5 जीबी डेटा मिलेगा। यह ऑफर 365 दिनों तक एक्टिव होगा। 2020 जियो फोन हैप्पी न्यू ईयर ऑफर चुनने वाले ग्राहकों को एसएमएस के साथ जियो ऐप्स का एक्सेस भी मिलेगा।

2020 हैप्पी न्यू ईयर ऑफर और 2020 जियो फोन हैप्पी न्यू ईयर ऑफर मंगलवार से उपलब्ध हैं। बताया गया है कि यह ऑफर सीमित समय के लिए है। इसके अलावा अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग सेवा जियो से जियो और लैंडलाइन तक ही सीमित है। गैर-जियो नंबर पर कॉल करने की सीमा होगी।
Advertisement

अक्टूबर महीने में रिलायंस जियो ने ऐलान किया था कि वह अपने सब्सक्राइबर्स के लिए दूसरे नेटवर्क पर कॉल करने के लिए 6 पैसे प्रति मिनट के दर से शुल्क लेगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  4. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  5. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  6. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  7. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  8. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  10. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.