Jio यूजर्स के बुरी खबर! इन प्लान्स में अब नहीं मिलेगा फ्री JioCinema सब्सक्रिप्शन

Jio अभी भी कुछ चुनिंदा प्लान्स में JioHotstar का सब्सक्रिप्शन फ्री दे रहा है, जिसमें Rs. 195 Cricket Pack भी शामिल है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 5 मार्च 2025 20:17 IST
ख़ास बातें
  • Jio ने अपने प्रीपेड रिचार्ज प्लान्स से JioCinema का फ्री एक्सेस हटाया
  • यह बदलाव JioCinema और Disney+ Hotstar के मर्जर के बाद हुआ है
  • कुछ चुनिंदा प्लान्स में अभी भी JioHotstar का फ्री सब्सक्रिप्शन मिल रहा है

Photo Credit: JioStar

Reliance Jio ने चुपचाप अपने प्रीपेड रिचार्ज प्लान्स से JioCinema का फ्री एक्सेस हटा दिया है। अब किसी भी प्लान के साथ JioCinema का सब्सक्रिप्शन नहीं मिलेगा। यह बदलाव JioCinema और Disney+ Hotstar के मर्जर के बाद हुए JioHotstar लॉन्च के चलते किया गया है। Jio ने अपनी वेबसाइट से 249 रुपये से लेकर 3,599 रुपये तक के सभी प्रीपेड रिचार्ज प्लान्स में JioCinema को बेनिफिट लिस्ट से हटा दिया है। अब Jio यूजर्स को केवल JioTV और JioCloud का एक्सेस फ्री में दिया जा रहा है। हालांकि, कुछ चुनिंदा प्लान्स में अभी भी JioHotstar का फ्री सब्सक्रिप्शन मिल रहा है।
 

Jio ने इन प्लान्स से हटाया JioCinema

Jio की वेबसाइट पर अब 249 रुपये से 3,599 रुपये तक के सभी प्रीपेड रिचार्ज प्लान्स में JioCinema का कोई जिक्र नहीं है। अब केवल JioTV और JioCloud को फ्री बेनिफिट के तौर पर दिया जा रहा है। JioCinema अब एक अलग स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नहीं रहा, बल्कि यह Disney+ Hotstar के साथ मर्ज होकर JioHotstar बन चुका है। JioHotstar का ऐड-सपोर्टेड प्लान 149 रुपये प्रति माह से शुरू होता है, जिसमें 720p क्वालिटी में मोबाइल स्ट्रीमिंग मिलती है। वहीं, JioHotstar Premium का सब्सक्रिप्शन 299 रुपये प्रति माह और 1,499 रुपये प्रति वर्ष में उपलब्ध है।
 

Jio के इन प्लान्स में मिलेगा JioHotstar

Jio अभी भी कुछ चुनिंदा प्लान्स में JioHotstar का सब्सक्रिप्शन फ्री दे रहा है:
Rs. 195 Cricket Pack – 28 दिन की वैधता, 15GB हाई-स्पीड डेटा। यह केवल डेटा पैक है।
Rs. 949 प्लान – 90 दिन की वैधता, अनलिमिटेड कॉलिंग, 2GB डेटा प्रति दिन, 100 SMS प्रतिदिन।
Advertisement

Jio अभी भी अपने एंटरटेनमेंट पैक्स में कुछ अन्य OTT प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस फ्री दे रहा है। इनमें Amazon Prime Video, FanCode, JioSaavn Pro, Netflix, और ZEE5-SonyLIV कॉम्बो शामिल हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Jio, JioStar, JioHotstar, Free JioHotstar Plans
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  3. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  5. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  6. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  7. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  2. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  4. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  5. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  7. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  9. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  10. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.