Jio vs Airtel vs VI : प्रीपेड प्लान (Prepaid Plan) में बढ़ोतरी के बाद किसका प्लान है बेस्ट

अगर आपके भी मोबाइल नंबर की वैलिड‍िटी खत्‍म होने वाली है और मोबाइल रिचार्ज का समय आ रहा है, तो आपको इन नए टैरिफ रेट्स के बारे में जान लेना चाहिए।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 30 नवंबर 2021 12:52 IST
ख़ास बातें
  • वोडा-आइडिया, एयरटेल और जियो ने अपने रिचार्ज महंगे किए हैं
  • तीनों कंपनियों के रिचार्ज में 25 से 30 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है
  • जियो के रिवाइज प्रीपेड टैरिफ एक दिसंबर से लागू हो रहे हैं

तीनों कंपनियों के रिचार्ज में 25 से 30 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है, जिसका सीधा असर कंस्‍यूमर्स की जेब पर पड़ेगा।

मोबाइल रिचार्ज कराना एक बार फ‍िर महंगा हो गया है। पिछले हफ्ते एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया के प्रीपेड रिचार्ज महंगे किए जाने के बाद अब रिलायंस जियो ने भी अपने प्रीपेड टैरिफ रेट बढ़ा दिए हैं। एयरटेल और वोडा-आइडिया के नए प्रीपेड रिचार्ज पिछले हफ्ते से लागू हो गए हैं, जबकि जियो के नए रेट 1 दिसंबर से लागू होंगे। तीनों कंपनियों के रिचार्ज में 25 से 30 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है, जिसका सीधा असर कंस्‍यूमर्स की जेब पर पड़ेगा। अगर आपके भी मोबाइल नंबर की वैलिड‍िटी खत्‍म होने वाली है और मोबाइल रिचार्ज का समय आ रहा है, तो आपको इन नए टैरिफ रेट्स के बारे में जान लेना चाहिए। आज हम आपको तीनों टेलिकॉम ऑपरेटर्स के रिवाइज अनल‍िमिटेड प्रीपेड मोबाइल रिचार्ज के बारे में बता रहे हैं। 

Jio के नए अनलिमिटेड प्रीपेड प्‍लान्‍स

जियो का सबसे सस्‍ता अनलिमिटेड प्‍लान, जोकि 129 रुपये का था, एक दिसंबर से वह 155 रुपये का हो जाएगा। इस रिचार्ज के साथ यूजर्स को 28 दिनों के लिए अनलिमि‍टेड वॉइस कॉल, 300 मेसेज प्रति माह और एक महीने के लिए 2 जीबी डेटा दिया जाएगा। वहीं, 149 रुपये का अनलिमिटेड प्‍लान अब 179 रुपये का हो गया है। इसके साथ यूजर्स को अनलिमिटेड वॉइस कॉल, रोजाना 100 एसएमएस और 1 जीबी डेटा रोजाना मिलेगा। हालांकि वैलिडिटी 24 दिन की होगी। 199 रुपये का रिचार्ज प्‍लान अब 239 रुपये का हो गया है। यह 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है और डेढ़ जीबी डेटा रोज, अनलिमिटेड वॉइस कॉल और रोजाना 100 एमएमएस मिलते हैं। इसी तरह 249 का रिचार्ज अब 299 का हो गया है। इसमें रोज 2 जीबी डेटा, अनलिमिटेड वॉइस कॉल और रोज 100 एसएमएस मिलते हैं। कुल मिलाकर 28 दिनों की वैल‍िडिटी वाला सबसे सस्‍ता रिचार्ज अब 155 रुपये और सबसे महंगा 299 रुपये का है। 

बात करें 56 दिनों की वैल‍िडिटी के रिचार्ज की, तो 399 रुपये वाला प्‍लान अब 479 रुपये का हो गया है। इसके साथ रोज डेढ़ जीबी डेटा, अनलिमिटेड वॉइस और रोज 100SMS मिलते हैं। 444 का रिचार्ज 533 का हो गया है। इसमें रोज 2 जीबी डेटा, अनल‍िमिटेड वॉइस और रोज 100 एसएमएस मिलते हैं। 

84 दिन की वैलिडिटी वाले तीन रिचार्ज हैं। 329 रुपये का रिचार्ज अब 395 रुपये का हो गया है। इसमें अनलिमि‍टेड वॉइस, 1 हजार SMS प्रति माह और 6 जीबी डेटा हर महीने मिलता है। 555 रुपये वाले रिचार्ज के लिए अब 666 रुपये देने होंगे। इसमें रोज डेढ़ जीबी डेटा, अनलिमिटेड वॉइस और रोज 100SMS मिलेंगे। इसी तरह, 599 वाले रिचार्ज के लिए 719 रुपये देने होंगे। इसमें रोज 2 जीबी डेटा, अनलिमिटेड वॉइस और रोज 100SMS मिलेंगे। 

1299 रुपये का 336 दिनों की वैलिडिटी वाला रिचार्ज अब 1559 रुपये का हो गया है। इसमें 24 जीबी डेटा, अनलिमिटेड वॉइस और 3600 एसएमएस मिलेंगे। सबसे महंगा 2399 रुपये का रिचार्ज अब 2879 रुपये का हो गया है। इसके साथ 365 दिनों की वैलिडिटी, रोज 2 जीबी डेटा, अनलिमिटेड वॉइस और रोजाना 100 एसएमएस मिलेंगे। 
Advertisement

Airtel के नए अनलिमिटेड प्रीपेड प्‍लान्‍स

एयरटेल का 28 दिनों की वैल‍िडिटी वाला सबसे सस्‍ता प्‍लान जो 79 रुपये का था, अब 99 रुपये का हो गया है। इसके साथ 99 मिनट, 200 एमबी डेटा और एक पैसा प्रति सेकंड का वॉइस टैरिफ मिलता है। वहीं 149 रुपये वाला रिचार्ज के लिए अब 179 रुपये देने होंगे। इसके साथ अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 एसएमएस रोजाना और 2 जीबी डेटा एक महीने के लिए मिलता है। 219 वाला रिचार्ज अब 265 का हो गया है। इसके साथ अनलिमिटेड कॉलिंग, रोजाना 100 एसएमएस और एक जीबी डेटा रोज मिलता है। 28 दिनों वाले दो रिचार्ज और हैं। 249 वाला रिचार्ज अब 299 का हो गया है। इसमें रोज डेढ़ जीबी डेटा, 100 एसएमएस रोज और अनलिमिटेड वॉइस कॉल मिलेगी। 298 वाले रिचार्ज के लिए अब 359 रुपये देने होंगे। इसमें रोज 2 जीबी डेटा, रोज 100 एसएमएस और अनलिमिटेड वॉइस कॉल मिलेगी। 

56 दिनों की वैल‍िडिटी वाले दो रिचार्ज हैं। 399 रुपये वाला रिचार्ज अब 479 रुपये का हो गया है। इसमें रोज डेढ़ जीबी डेटा, रोज 100 एसएमएस और अनलिमिटेड कॉल मिलती है। 449 वाला रिचार्ज अब 549 का है। इसमें रोज 2 जीबी डेटा, रोज 100 एसएमएस और अनल‍िमिटेड कॉल मिलती है। 
Advertisement

84 दिनों की वैलिडिटी के तीन रिचार्ज हैं। 598 वाला रिचार्ज अब 719 रुपये का हो गया है। इसके साथ रोज डेढ़ जीबी डेटा, रोज 100 एसएमएस और अनलिमिटेड वॉइस कॉल मिलती है। वहीं, 698 रुपये के रिचार्ज के लिए अब 839 रुपये देने होंगे। इसमें रोज 2 जीबी डेटा, 100 एसएमएस और अनलिमिटेड वॉइस कॉल मिलेगी। सबसे सस्‍ता 379 रुपये का रिचार्ज अब 455 रुपये का हो गया है। इसमें अनल‍िमिटेड कॉलिंग, रोजाना 100 एसएमएस और 6 जीबी डेटा प्रति माह मिलता है। 
Advertisement

365 दिनों की वैलडिटी के दो रिचार्ज हैं। 1498 रुपये का रिचार्ज 1799 रुपये का हो गया है। इसमें 24 जीबी डेटा, 3600एसएमएस और अनल‍िमिटेड वॉइस कॉल मिलती है। वहीं 2498 रुपये वाला रिचार्ज अब 2999 रुपये का हो गया है। इसमें रोज दो जीबी डेटा, रोज 100 एसएमएस और अनलिमिटेड कॉल मिलती है।

VI के नए अनलिमिटेड प्रीपेड प्‍लान्‍स

VI के अनलिमिटेड प्रीपेड प्‍लान्‍स पर नजर डालें, तो 28 दिनों की वैलिडिटी वाला सबसे सस्‍ता रिचार्ज जो 79 रुपये का था, उसके लिए अब 99 रुपये देने होंगे। 99 का टॉकटाइम, 200 एमबी डेटा और 1 पैसा प्रति सेकंड का वॉइस टैरिफ मिलता है। 28 दिनों की वैल‍िडिटी वाले 4 प्‍लान और भी हैं। 149 रुपये वाला रिचार्ज अब 179 रुपये का हो गया है। इसमें अनलिमिटेड कॉल्‍स, 200 एमबी डेटा और महीने के 300 एसएमएस मिलते हैं। 219 वाला रिचार्ज अब 269 का हो गया है। 249 रुपये वाले रिचार्ज के लिए 299 रुपये देने होंगे और 299 रुपये वाला रिचार्ज अब 359 रुपये का हो गया है। इन सभी प्‍लान्‍स में अनलिमिटेड कॉल और रोजाना 100 एसएमएस मिलते हैं। 179 रुपये के रिचार्ज में 2 जीबी डेटा प्रतिमाह मिलता है, जबकि बाकी सभी रिचार्ज के साथ 1 जीबी से लेकर 2 जीबी तक रोजाना डेटा मिलता है।
Advertisement

बात करते हैं 56 दिनों की वैलिडिटी वाले प्‍लान्‍स की। 399 रुपये वाला रिचार्ज अब 479 का हो गया है। ये अनलिमिटेड कॉलिंग, रोजाना 100 एसएमएस और रोजाना डेढ़ जीबी डेटा के फायदे के साथ आता है। 449 रुपये का रिचार्ज अब 539 का हो गया है। इसके साथ अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 एसएमएस रोजाना और रोजाना 2 जीबी डेटा मिलता है।

84 दिनों की वैल‍िडिटी वाले रिचार्ज पर नजर डालें, तो सबसे सस्‍ता रिचार्ज अब 459 का होगा, जो पहले 379 रुपये का था। इसमें अनल‍िमिटेड कॉल‍िंग, एक हजार एसएमएस प्रति माह और 6 जीबी डेटा हर महीने मिलता है। 599 रुपये का रिचार्ज अब 719 रुपये का होगा। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग, रोज 100 एसएमएस और रोजाना डेढ़ जीबी डेटा मिलता है। रोज 2 जीबी डेटा और 84 दिनों की व‍ैल‍िडिटी वाला रिचार्ज अब 839 रुपये का हो गया है, जो पहले 699 रुपये का था। इसके साथ अन‍लिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 एसएमएस भी मिलते हैं।

365 दिनों की वैलिडिटी वाले दो रिचार्ज हैं। 1499 रुपये का रिचार्ज अब 1799 रुपये का हो गया है। ये अनलिमिटेड कॉलिंग, 3600 एसएमएस और 24 डेटा प्रति वर्ष के साथ आता है। वहीं, 2399 रुपये के रिचार्ज के लिए अब 2899 रुपये देने होंगे। इसमें रोज डेढ़ जीबी डेटा, 100 एसएमएस और अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है।

28 दिनों की वैल‍िडिटी के लिए बेस्‍ट रिचार्ज

सिर्फ वैलिडिटी के हिसाब से देखें, तो 28 दिनों का सबसे बेस्ट रिचार्ज एयरटेल और VI दे रही हैं। इनके 99 रुपये के रिचार्ज के साथ 99 मिनट, 200 एमबी डेटा और एक पैसा प्रति सेकंड का वॉइस टैरिफ मिल जाता है। 28 दिनों की वैल‍िडिटी वाला जियो का सबसे सस्‍ता रिचार्ज 155 रुपये का है, जो एयरटेल और VI के रिचार्ज से महंगा है, लेकिन उसमें 2 जीबी डेटा प्रति माह मिलता है। जहां तक बात अनल‍िमिटेड कॉल के साथ डेटा की है, तो जियो के 179 रुपये के रिचार्ज में अनल‍िमिटेड कॉल के साथ रोज एक जीबी डेटा मिलता है, जबकि एयरटेल के साथ 28 दिनों के लिए रोज एक जीबी डेटा आपको 265 रुपये में और VI में 269 रुपये में मिलता है। यानी डेटा के साथ जियो का रिचार्ज किफायती है और सिर्फ वैलिडिटी के हिसाब से देखें तो एयरटेल और VI के रिचार्ज बेस्‍ट हैं।  

56 दिनों की वैल‍िडिटी के लिए बेस्‍ट रिचार्ज

56 दिनों की वैल‍िडिटी के मामले में जियो, एयरटेल और VI एक जैसी नजर आती हैं। 56 दिनों की वैलिडिटी के साथ इन तीनों ऑपरेटर्स का सबसे सस्‍ता रिचार्ज अब 479 रुपये का है। इसमें अनलिमिटेड कॉल, रोजाना 100 एसएमएस और रोजाना डेढ़ जीबी डेटा मिलता है। यानी 56 दिनों की वैलिडिटी के मामले में तीनों ऑपरेटर्स के रिचार्ज एक जैसे हैं। 

84 दिनों की वैल‍िडिटी के लिए बेस्‍ट रिचार्ज

84 दिनों की वैलिडिटी के लिए सबसे सस्‍ता रिचार्ज जियो ऑफर कर रही है। जियो के 395 रुपये के रिचार्ज में अनलिमिटेड वॉइस, एक हजार एसएमएस और 6 जीबी डेटा प्रति माह मिलता है। 84 दिनों की वैलिडिटी वाला VI  का सबसे सस्‍ता रिचार्ज अब 459 रुपये का है, जबकि एयरटेल का 84 दिनों की वैलिडिटी वाला सबसे सस्‍ता रिचार्ज अब 455 रुपये का है। इनमें अनलिमिटेड कॉलिंग, रोजाना 100 एसएमएस और 6 जीबी डेटा प्रतिमाह मिलता है।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nokia 123 Shield बजट फीचर फोन हुआ लॉन्च, 19 दिन की बैटरी, IP65 रेटिंग से लैस
  2. Realme Narzo 100x 5G की सेल आज से शुरू, ₹2000 सस्ता खरीदने का मौका
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy Z Flip 8 के लॉन्च के बाद ₹10 हजार सस्ता मिल रहा Galaxy Z Flip 7
  2. Samsung Galaxy Z Flip 8 vs Motorola Razr 60 Ultra vs Infinix Zero Flip: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra vs Vivo X Fold 6 vs Google Pixel 10 Pro Fold: जानें कौन सा फोल्डेबल है बेस्ट?
  4. Nokia 123 Shield बजट फीचर फोन हुआ लॉन्च, 19 दिन की बैटरी, IP65 रेटिंग से लैस
  5. 13 इंच बड़ा टैबलेट Honor Pad X9 Max लॉन्च हुआ 10,001mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  6. Bajaj Auto बढ़ाएगी Chetak इलेक्ट्रिक स्कूटर की मैन्युफैक्चरिंग, इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल भी होगी लॉन्च
  7. Samsung ने लॉन्च किए स्मार्ट ग्लासेज, बिल्ट-इन कैमरा, AI फीचर्स
  8. CJP Protest में इस्तेमाल हुए बिना इंटरनेट चलने वाले मैसेजिंग ऐप्स? जानें कैसे काम करती है यह टेक्नोलॉजी
  9. Samsung Galaxy Watch 9 हुई लॉन्च, AI हेल्थ फीचर्स, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Samsung Galaxy Z Flip 8 क्लैमशेल फोन लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ 4300mAh बैटरी से लैस, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.