Jio Festive Offer: Jio का सबसे सस्ता प्लान आया! 36 दिनों तक 72 GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, Free AI, JioHotstar जैसे बेनिफिट

लेटेस्ट जियो प्लान में अनलिमिटिड कॉलिंग का बेनिफिट भी दिया गया है। इसमें रोजाना 100 SMS भी फ्री मिलते हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 11 जनवरी 2026 16:20 IST
ख़ास बातें
  • इसमें 50GB फ्री स्टोरेज वाला JioAICloud एक्सेस दिया जा रहा है।
  • प्लान में यूजर को डेली बेसिस पर 2GB हाईस्पीड इंटरनेट मिलता है।
  • लिमिट खत्म होने पर भी 64 Kbps की स्पीड से इंटरनेट चलता रहता है।

रिलायंस जियो ने 450 रुपये का नया फेस्टिव प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है।

Jio देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है जो अपने यूजर्स के लिए एक धमाकेदार प्लान लेकर आई है। कंपनी ने सस्ते में लम्बी वैधता वाला प्लान पेश कर दिया है जिससे Airtel, Vi, BSNL जैसे टेलीकॉम प्लेयर्स की नींद उड़ा दी है। जियो को यह नया प्लान आम प्रीपेड प्लान्स की तुलना में एक हफ्ते से अधिक की वैधता देता है। प्लान में डेली बेसिस पर भरपूर डेटा भी शामिल किया गया है। इसके साथ ही यह प्लान कई फ्री बेनिफिट्स भी ऑफर करता है। आइए जानते हैं विस्तार से। 

Jio Rs 450 Festive Offer Plan 
रिलायंस जियो ने 450 रुपये का नया फेस्टिव प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है। सबसे सस्ते जियो प्लान में यूजर्स को 36 दिनों की वैलिडिटी दी जा रही है। यह प्लान यूजर्स को त्यौहारी सीजन में खास बेनिफिट्स देता है। प्लान में यूजर को डेली बेसिस पर 2GB हाईस्पीड इंटरनेट मिलता है। वैधता रहने तक प्लान में कुल मिलाकर करीब 72GB डेटा इसमें दिया जा रहा है। लिमिट खत्म होने पर भी 64 Kbps की स्पीड से इंटरनेट चलता रहता है। 

लेटेस्ट जियो प्लान (via) में अनलिमिटेड कॉलिंग का बेनिफिट भी दिया गया है। इसमें रोजाना 100 SMS भी फ्री मिलते हैं। कंपनी के True 5G के तहत अनलिमिटेड 5G डेटा भी इसमें दिया जा रहा है। योग्य कस्टमर, जिनके एरिया में यह नेटवर्क उपलब्ध है, इसका लाभ उठा सकते हैं। 

Jio Rs 450 Plan के बेनिफिट यहीं पर खत्म नहीं होते हैं। इसमें 50GB फ्री स्टोरेज वाला JioAICloud एक्सेस दिया जा रहा है। इसी के साथ 3 महीने का JioHotstar Mobile/TV सब्सक्रिप्शन भी दिया गया है। वहीं, कंपनी JioTV का एक्सेस भी इसमें दे रही है। AI का जमाना है। इसलिए कंपनी ने इसके साथ AI बेनिफिट भी जोड़ दिया है। 18 साल और उससे ऊपर के यूजर्स को Google Gemini Pro का 18 महीने का फ्री सब्सक्रिप्शन इसमें दिया जा रहा है जिसकी कीमत 35,100 रुपये है। प्लान की और अधिक जानकारी के लिए आप कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Moto G Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  2. OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, लीक हुई प्राइसिंग 
#ताज़ा ख़बरें
  1. फ्री में हवाई सफर! IndiGo दे रहा है 20,000 मुफ्त फ्लाइट टिकट, जानिए कैसे मिलेगा फायदा
  2. CMF Clip Pro ईयरबड्स लॉन्च, 32 घंटे चलेगी बैटरी, कॉल नॉयज कैंसलेशन के साथ गजब हैं फीचर्स
  3. PM Kisan Samman Nidhi Status: PM किसान किश्त अकाउंट में आई या नहीं खुद ऑनलाइन ऐसे करें चेक
  4. 7000mAh बैटरी वाले OnePlus N6x पर आया ₹1500 का डिस्काउंट, देखें डील
  5. Poco M8 Power vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: जानें ₹30000 में कौन सा है बेस्ट?
  6. कॉल ड्रॉप हुई या आई नेटवर्क में खराबी, अब TRAI MyCall पर कर पाएंगे शिकायत, टेलीकॉम कंपनियों तक जाएगी बात
  7. अब UPI ट्रांजेक्शन के लिए भी जेब करनी होगी खाली, लगेगा चार्ज, संसद में आया बदलाव का बिल
  8. Mahindra XEV 9S बनी बेस्ट-सेलिंग EV, MG Windsor EV को पीछे छोड़ा
  9. Redmi K100 Pro में मिलेगा कस्टम Snapdragon 8 Elite Gen 5 V सीरीज चिपसेट
  10. Honor Robot Phone में हो सकती है 7,060mAh बैटरी, 6.3 इंच डिस्प्ले
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.