Jio : सिर्फ 5 रुपये डेली में 84 दिनों तक जमकर कीजिए कॉल, चलाइए इंटरनेट, इसके आगे Airtel, Vi भी फीके!

Jio Recharge : ऐसे यूजर्स जिनका मोबाइल इस्‍तेमाल औसत है और ज्‍यादा वक्‍त कॉल पर बितता है, उनके लिए यह जियो रिचार्ज बेहद किफायती है। सिर्फ 4.7 रुपये रोजाना में 84 दिनों के लिए उन्‍हें ढेरों फायदे मिल जाते हैं।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 14 अक्टूबर 2022 18:38 IST
ख़ास बातें
  • 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ जियो के पास कई रिचार्ज प्‍लान हैं
  • इनमें सबसे किफायती रिचार्ज रोजाना के लगभग 5 रुपये बैठता है
  • ये प्‍लान एयरटेल और वीआई के प्‍लान से मुकाबला करता है

Jio Recharge : 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ जियो 666 रुपये का रिचार्ज प्‍लान भी पेश करती है। यह जियो के सबसे पॉपुलर रिचार्ज में से एक है, क्‍योंकि यह कॉल और इंटरनेट दोनों मामलों में बेहतरीन है।

भारत के टेलिकॉम सेक्‍टर ने 5G की ओर कदम बढ़ा दिए हैं, लेकिन अभी भी यूजर्स के लिए 4G ही प्रमुख मोबाइल नेटवर्क है। रिलायंस जियो (Jio) इस सेक्‍टर की बड़ी प्‍लेयर है, जो अपने ग्राहकों के लिए आकर्षक रिचार्ज प्‍लान पेश करती रहती है। प्रीपेड मोबाइल रिचार्ज कराते समय लोग वैलिडिटी पर काफी ध्‍यान देते हैं। ऐसे यूजर्स की संख्‍या लाखों में है, जो हर महीने रिचार्ज का झंझट नहीं चाहते और 84 दिनों की वैलिडिटी वाले किफायती रिचार्ज प्‍लान की तलाश करते हैं। जियो अपने ग्राहकों को 84 दिनों की वैलिडिटी वाले कई प्‍लान ऑफर कर रही है। इनमें से जो सबसे सस्‍ता है, वह महज लगभग 5 रुपये रोजाना के खर्च में अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट के फायदे ऑफर करता है। आइए इन रिचार्ज प्‍लान्‍स को टटोलते हैं।  

84 दिनों की वैलिडिटी वाला जियो का सबसे किफायती रिचार्ज 395 रुपये का है। इसके साथ अनलिमिटेड कॉल, एक हजार SMS, जियो ऐप्‍स वैलिडिटी और 6GB अनलिमिटेड डेटा मिलता है। अनलिमिटेड डेटा से यहां मतलब यह है कि 6GB यूजेस खत्‍म हो जाने के बाद भी आप डिस्‍कनेक्‍ट नहीं होते सिर्फ स्‍पीड घटकर 64Kbps हो जाती है। ऐसे यूजर्स जिनका मोबाइल इस्‍तेमाल औसत है और ज्‍यादा वक्‍त कॉल पर बितता है, उनके लिए यह जियो रिचार्ज बेहद किफायती है। सिर्फ 4.7 रुपये रोजाना में 84 दिनों के लिए उन्‍हें ढेरों फायदे मिल जाते हैं।

84 दिनों की वैलिडिटी के साथ जियो 666 रुपये का रिचार्ज प्‍लान भी पेश करती है। यह जियो के सबसे पॉपुलर रिचार्ज में से एक है, क्‍योंकि यह कॉल और इंटरनेट दोनों मामलों में बेहतरीन है। इस प्रीपेड रिचार्ज प्‍लान पर ग्राहकों को 126GB डेटा मिलता है  यानी उन्‍हें रोजाना डेढ़ जीबी इंटरनेट मिलता है। इसके अलावा अनलिमिटेड कॉल, रोजाना 100 SMS और जियो ऐप्‍स की कॉम्‍लीमेंट्री वैलिडिटी भी दी जाती है। 

84 दिनों की वैलिडिटी के साथ जियो 719 और 1,199 रुपये के प्रीपेड रिचार्ज भी ऑफर कर रही है। ये रिचार्ज उन लोगों के लिए हैं जिनका डेटा इस्‍तेमाल अधिक है। जियाे के 719 रुपये के प्रीपेड रिचार्ज में रोजाना 2जीबी डेटा और 1199 रुपये के रिचार्ज में रोजाना 3जीबी डेटा ऑफर किया जाता है। बाकी फायदे वही हैं, जो 395 और 666 रुपये के रिचार्ज प्‍लान में मिलते हैं। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  2. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  3. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  4. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  2. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  3. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  4. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  5. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  6. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  7. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  8. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  9. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  10. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.