Jio का जबरदस्‍त ऑफर! 365 दिन के Rs 2999 वाले रिचार्ज पर मिलेंगे Rs 3250 से ज्‍यादा के कूपन, जानें डिटेल

Jio Republic day offer : कूपन AJio, Tira, Ixigo, Swiggy और Reliance Digital आदि के होंगे। ऑफर 15 से 31 जनवरी के लिए वैलिड है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 16 जनवरी 2024 12:39 IST
ख़ास बातें
  • जियो ने पेश किया रिपब्‍लिक डे ऑफर
  • 2999 रुपये के रिचार्ज पर 3 हजार रुपये से ज्‍यादा के कूपन
  • 31 जनवरी तक वैलिड है यह ऑफर

जैसे ही कस्‍टमर जियो का प्लान रिचार्ज करवाएगा उसको मिलने वाले कूपन MyJio ऐप में दिखाई देने लगेंगे।

Jio Republic day offer : टेलीकॉम दिग्‍गज जियो (Jio) ने उसके एनुअल प्‍लान पर शानदार ऑफर्स की पेशकश की है। जियो ने इसे रिपब्लिक डे ऑफर कहा है। कंपनी का कहना है कि 2999 रुपये के सालाना प्‍लान पर ग्राहकों को 3250 रुपये से ज्‍यादा के कूपन दिए जाएंगे। इन कूपन्‍स का इस्तेमाल शॉपिंग, ट्रैवलिंग और खाने पीने के बिल भरने में किया जा सकता है। ये कूपन AJio, Tira, Ixigo, Swiggy और Reliance Digital आदि के होंगे। ऑफर 15 से 31 जनवरी के लिए वैलिड है।  

जियो ने बताया है कि 15 जनवरी से 31 जनवरी के बीच 2999 रुपये वाला सालाना रिचार्ज प्‍लान चुनने पर ग्राहकों को कूपन्‍स दिए जाएंगे। जैसे ही कस्‍टमर जियो का प्लान रिचार्ज करवाएगा उसको मिलने वाले कूपन MyJio ऐप में दिखाई देने लगेंगे। कूपन कोड को कॉपी करके पार्टनर प्‍लेटफॉर्म्‍स पर उन्‍हें यूज किया जा सकेगा।  
Advertisement

जियो का कहना है कि ग्राहकों को AJio पर 500 रुपये की छूट दी जाएगी, अगर वो 2499 रुपये की खरीदारी करते हैं। इसी तरह Tira पर 30 फीसदी छूट मिलेगी, जिसकी सीमा 1 हजार रुपये है। Ixigo पर फ्लाइट टिकट बुक कराकर 1500 रुपये की छूट ली जा सकेगी। Swiggy पर फूड ऑर्डर करने पर 250 रुपये का ऑफ मिलेगा। उसके अलावा, रिलायंस डिजिटल पर 10% ऑफ दिया जाएगा।  

जियो ने कहा है कि ज्‍यादा से ज्‍यादा कूपन जीतने के लिए लोग अपने नंबर पर जितने चाहे उतने रिचार्ज करा सकते हैं। ऑफर के तहत जीते गए कूपन दूसरे जियो नंबर पर ट्रांसफर नहीं किए जा सकेंगे। हालांकि उन्‍हें दोस्तों/परिवार के साथ शेयर किया जा सकता है। 
Advertisement

2999 रुपये वाले रिचार्ज प्‍लान की बात करें तो इसकी वैलिडिटी 365 दिनों के लिए है। ग्राहकों को रोजाना 2.5 जीबी डेटा दिया जाता है साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS की सुविधा मिलती है। 
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  2. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  3. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  4. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  5. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, 30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  2. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  3. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  4. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  5. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  6. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  10. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.