Jio ने फ‍िर दिया झटका, Rs 149 और Rs 179 के प्रीपेड रिचार्ज प्‍लान बंद!

Jio Recharge : आउटगोइंग के लिए जियो सिम को एक्टिव रखना पहले से काफी महंगा हो गया है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 9 जुलाई 2024 12:34 IST
ख़ास बातें
  • जियो ने अपने दो रिचार्ज प्‍लान प्‍लेटफॉर्म से हटाए
  • पहले इनकी वैलिडिटी पर चलाई गई थी कैंची
  • अब इन्‍हें चुपचाप हटा दिया गया है

इस फैसले से उन ग्राहकों को झटका लगेगा, जो कम कीमत वाले वैलिडिटी रिचार्ज प्‍लान चाहते हैं।

Jio Recharge Plan News : रिलायंस जियो (Jio) एयरटेल (Airtel) और वीआई (Vodaidea) ने अपने सभी रिचार्ज प्‍लान महंगे कर दिए हैं और बढ़ी हुई कीमतें अब लागू भी हो चुकी हैं। जियो ने अपने यूजर्स को कुछ राहत दी थी और 149 व 179 रुपये के रिचार्ज प्‍लान बरकरार रखे थे। हालांकि उनकी वैलिडिटी को कम कर दिया गया था। अब एक रिपोर्ट में दावा है कि कंपनी ने इन दोनों रिचार्ज प्‍लान्‍स को चुपचाप अपने प्‍लेटफॉर्म से हटा दिया है। 

टेलिकॉमटॉक की एक रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने 149 रुपये और 179 रुपये वाले रिचार्ज ऑप्शन को हटा दिया है। इसका मतलब है कि आउटगोइंग के लिए जियो सिम को एक्टिव रखना पहले से काफी महंगा हो गया है। जियो के साथ अच्छी बात यह है कि यूजर्स के नंबर की इनकमिंग तब भी काम करती है, जब ग्राहक ने एक्टिव सर्विस वैलिडिटी प्लान के साथ सिम को रिचार्ज नहीं किया हो। 

हालांकि इस फैसले से उन ग्राहकों को झटका लगेगा, जो कम कीमत वाले रिचार्ज प्‍लान चाहते हैं। उन्‍हें अब कॉल करने के लिए ज्‍यादा कीमत का रिचार्ज प्‍लान चुनना होगा। 

इस बदलाव के बाद रिलायंस जियो का सबसे सस्‍ता वैलिडिटी वाला रिचार्ज प्लान 189 रुपये का है। इस प्‍लान पर यूजर्स को 2 जीबी मोबाइल डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, 300 एसएमएस और जियो ऐप्‍स का सब्‍सक्र‍िप्‍शन मिलता है। वैलिडिटी 28 दिनों की होती है। 
Advertisement

पहले इस प्‍लान की कीमत 155 रुपये थी, जो 3 जुलाई से बढ़कर 189 रुपये हो गई है। जियो के मुकाबले एयरटेल और वीआई ऐसी ही सुविधाओं वाला प्‍लान 199 रुपये में पेश करती हैं। जियो के अन्‍य प्रीपेड रिचार्ज प्‍लान्‍स की बात करें तो 209 रुपये वाला 28 दिनों का प्रीपेड रिचार्ज अब 249 रुपये का हो गया है। 239 रुपये वाला 28 दिनों का प्रीपेड रिचार्ज अब 299 रुपये का है। 349 रुपये वाला 28 दिनों का प्रीपेड रिचार्ज अब 399 रुपये का है। 399 रुपये वाला 28 दिनों का प्रीपेड रिचार्ज अब 449 रुपये का है। 
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  6. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.