Jio ने 61 रुपये के 10GB डेटा प्लान में किया बदलाव! अब मिल रहा इतना इंटरनेट डेटा

आपको बता दें कि जियो के डेटा बूस्टर प्लान 15 रुपये से शुरू हो जाते हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 7 जून 2023 09:47 IST
ख़ास बातें
  • Jio ने 61 रुपये के डेटा पैक के साथ 4GB डेटा एक्स्ट्रा डेटा जोड़ा था
  • कंपनी सिर्फ 61 रुपये में 10GB डेटा ऑफर कर रही थी।
  • पहले की तरह ही इस प्लान में सिर्फ 6GB डेटा ही मिल रहा है।

61 रुपये के डेटा प्लान में मिलने वाला 4GB एक्स्ट्रा डेटा कंपनी ने चुपके हटा दिया है।

Reliance Jio भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर है। कंपनी ने पिछले 6 महीनों में लगातार अपने कस्टमर बेस में बढ़त बनाई है। जियो के प्रीपेड प्लान भी इसकी बढ़ती पॉपुलरिटी का कारण कहे जा सकते हैं, क्योंकि कंपनी अन्य टेलीकॉम प्रोवाइडर्स के मुकाबले किफायती दाम में ज्यादा बेनिफिट्स कई प्लान्स के साथ ऑफर करती है। हाल ही में Jio ने 61 रुपये के डेटा पैक के साथ 4GB डेटा एक्स्ट्रा डेटा जोड़ दिया था। जिसके बाद डेटा यूजर्स की खुशी का ठिकाना न था। कंपनी सिर्फ 61 रुपये में 10GB डेटा ऑफर कर रही थी। लेकिन अब इसमें कंपनी ने चुपके से फिर बदलाव कर दिया है। अब यह डेटा टॉप-अप प्लान 10GB डेटा नहीं दे रहा है। 

Jio का 61 रुपये का डेटा प्लान 6GB डेटा ऑफर करता है। यह एक ऐसा डेटा टॉपअप है जिसके माध्यम से यूजर 5G डेटा भी इस्तेमाल कर सकता है, क्योंकि इसके साथ कंपनी 5G वेलकम ऑफर भी देती है। दो हफ्ते पहले जियो ने इस प्लान के साथ 4GB एक्स्ट्रा डेटा देना शुरू कर दिया था जिसके लिए कोई घोषणा नहीं की गई थी। लेकिन यूजर्स जब 61 रुपये के डेटा बूस्टर प्लान से रीचार्ज करवा रहे थे तो उन्हें 6GB की बजाए 10GB डेटा मिल रहा था। जिसके बाद यह डेटा पैक सबसे किफायती डेटा टॉप अप वाउचर बन गया था। यहां तक कि अन्य कोई भी ऑपरेटर इतनी कम कीमत में 10GB 5G डेटा नहीं दे पा रहा था। 
Advertisement

लेकिन 61 रुपये के डेटा प्लान में मिलने वाला 4GB एक्स्ट्रा डेटा कंपनी ने चुपके हटा दिया है। अब पहले की तरह ही इस प्लान में सिर्फ 6GB डेटा ही मिल रहा है। बेनिफिट हटाते वक्त भी जियो की ओर से इसे लेकर किसी प्रकार की घोषणा नहीं की गई। यह डेटा पैक उन यूजर्स के लिए बहुत फायदेमंद है जो कंपनी के 1GB प्रतिदिन डेटा, या 1.5GB प्रतिदिन डेटा वाले पैक से रीचार्ज करवाते हैं। क्योंकि ज्यादा इंटरनेट इस्तेमाल करने पर इन पैक्स की डेली लिमिट बहुत जल्द खत्म हो जाती है। ऐसे में 61 रुपये का डेटा बूस्टर 6GB डेटा देकर इंटरनेट जरूरतों को बखूबी पूरा कर सकता है। 
आपको बता दें कि जियो के डेटा बूस्टर प्लान 15 रुपये से शुरू हो जाते हैं। 15 रुपये के प्लान में कंपनी 1GB डेटा देती है। 25 रुपये से रीचार्ज करवाने पर 2GB डेटा दिया जाता है। 61 रुपये के प्लान में 6GB हाई स्पीड इंटरनेट मिलता है। उसके बाद 121 रुपये का प्लान है, जिसमें 12GB डेटा दिया जाता है। और अंत में 222 रुपये का डेटा बूस्टर पैक है जिसमें 50GB डेटा दिया जाता है। इन प्लान की अलग से वैधता नहीं है, ये प्लान यूजर के एक्टिव प्लान तक ही वैध रहते हैं। इनकी और अधिक जानकारी के लिए आप कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर भी विजिट कर सकते हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  2. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  3. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  4. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  5. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  6. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  7. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  8. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  9. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  10. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.