Jio ने लॉन्‍च किए दो प्रीपेड रिचार्ज प्लान, मिलेगा Disney+ Hotstar प्रीमियम सब्सक्रिप्शन, जानें डिटेल

रिचार्ज प्लान के साथ एक साल का Disney+ Hotstar प्रीमियम सब्सक्रिप्शन मिलता है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 23 फरवरी 2022 18:24 IST
ख़ास बातें
  • 1,499 रुपये वाले प्रीपेड रिचार्ज प्‍लान में 84 दिनों की वैलिडिटी मिलती है
  • 4,199 वाले रिचार्ज प्लान के साथ 365 दिनों की वैलिडिटी दी जा रही है
  • इसके अलावा यूजर्स को डेटा, अनलिमिटेड कॉल्‍स के फायदे भी मिलेंगे

दोनों ही रिचार्ज प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉल और रोजाना 100 SMS के फायदे व जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।

रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने 4,199 रुपये और 1,499 रुपये के प्रीपेड रिचार्ज प्‍लान पेश किए हैं, जिनके साथ 1,499 रुपये का डिज्‍नी+ हॉटस्टार (Disney+ Hotstar) प्रीमियम सब्‍सक्रिप्‍शन मिलता है। इस ऑफर के साथ Jio यूजर्स चार डिवाइसेज पर एकसाथ 4K कंटेंट देख सकते हैं। फ‍िर चाहे वो मोबाइल फोन पर देख रहे हों, लैपटॉप पर, टैबलेट या फ‍िर TV पर। 1,499 और 4,199 रुपये के इन प्रीपेड रिचार्ज प्‍लान्‍स पर हाई-स्पीड डेटा एक्सेस, अनलिमिटेड वॉयस कॉल और रोजाना SMS के फायदे भी मिलते हैं। 
 

जियो के 1,499 रुपये और 4,199 रुपये वाले प्रीपेड रिचार्ज प्‍लान्‍स के बेनिफ‍िट्स

1,499 और 4,199 रुपये वाले Jio प्रीपेड रिचार्ज प्लान के साथ्‍ज्ञ एक साल का Disney+ Hotstar प्रीमियम सब्सक्रिप्शन मिलता है। इस सब्सक्रिप्शन के अलावा दोनों प्लान में अलग-अलग फायदे मिलते हैं।

शुरुआत करते हैं 1,499 रुपये वाले प्रीपेड रिचार्ज प्‍लान से। इस प्लान रोजाना 2GB हाई-स्पीड डेटा ऑफर किया गया है। प्‍लान की वैलिडिटी 84 दिनों की है। इसके मुकाबले 4,199 वाले रिचार्ज प्लान के साथ रोजाना 3GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है और यह प्‍लान 365 दिन यानी पूरे एक साल के लिए वैलिड है। 

इन फायदों के अलावा, दोनों ही रिचार्ज प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉल और रोजाना 100 SMS के फायदे व जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।
Advertisement

Disney+ Hotstar प्रीमियम सब्सक्रिप्शन मिलने के बाद यूजर्स ना सिर्फ लाइव स्पोर्ट्स और हॉटस्टार स्पेशल्स का लुत्‍फ उठा सकेंगे, बल्कि उन्‍हें टीवी सीरियल्स, मूवीज, डिज्‍नी+ मूवीज और डिज्‍नी+ ओरिजिनल का एक्‍सेस भी मिलेगा। यूजर्स अंग्रेजी के साथ-साथ डब कंटेंट भी देख सकेंगे। यह सब चार स्‍क्रीन और एकसाथ और 4K रेजॉलूशन में देखा जा सकेगा। 

1,499 या 4,199 रुपये वाले प्रीपेड प्लान को सीधे MyJio ऐप या Jio साइट के जरिए रिचार्ज किया जा सकता है। ये रिचार्ज थर्ड-पार्टी ऐप्‍स और वेसबसाइट पर भी उपलब्‍ध हैं। 
Advertisement
 

रिचार्ज के बाद ऐसे एक्टिवेट करें Disney+ Hotstar प्रीमियम सब्सक्रिप्शन

1,499 या 4,199 रुपये वाला Jio प्लान लेने के बाद यूजर्स को उनके MyJio ऐप में एक यूनीक Disney+ Hotstar प्रीमियम कूपन कोड मिलेगा। इस कूपन कोड को हॉटस्‍टार सब्‍सक्रिप्‍शन ऑफर वेबपेज पर अपने Jio नंबर से साइन-इन करके इस्‍तेमाल किया जा सकता है। 

Disney+ Hotstar के सब्‍सक्रिप्‍शन वाले कई और रिचार्ज प्‍लान भी मौजूद हैं, लेकिन ये सिर्फ मोबाइल-फोकस्‍ड स‍ब्‍सक्रिप्‍शन के सा‍थ आते हैं। इसका मतलब है कि एकसाथ कई डिवाइसेज पर या टीवी पर कंटेंट नहीं देखा जा सकता है। Jio 601 रुपये के शुरुआती रिचार्ज के साथ Disney+ Hotstar का मोबाइल प्‍लान ऑफर कर रही है। जियो की तरह ही Airtel और वोडाफोन-आइडिया (Vi) के पास भी इसके मोबाइल सब्‍सक्रिप्‍शन प्‍लान हैं। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  2. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  2. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  3. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  4. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  5. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  6. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  7. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  8. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  9. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  10. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.