JioHome: अब TV, Wi-Fi और OTT के लिए अलग-अलग रिचार्ज नहीं, एक ही प्लान में मिलेगा सब कुछ

Reliance Jio ने नए Jio Home Packs लॉन्च किए हैं। कंपनी ने TV Only, Wi-Fi Only और Wi-Fi + TV + OTT कैटेगरी में नए प्लान पेश किए हैं, जिनकी शुरुआती कीमत 400 रुपये प्रति माह है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 3 अगस्त 2026 12:46 IST
ख़ास बातें
  • Jio ने TV Only, Wi-Fi Only और Wi-Fi + TV + OTT प्लान लॉन्च किए
  • नए Home Packs की शुरुआती कीमत 400 रुपये प्रति माह है
  • कॉम्बो प्लान में 1000+ लाइव चैनल, 12 OTT ऐप्स और हाई-स्पीड Wi-Fi शामिल

Jio ने TV, Wi-Fi और OTT के लिए नए Jio Home Packs लॉन्च किए

Photo Credit: Reuters

Reliance Jio ने अपने ग्राहकों के लिए नए Jio Home Packs लॉन्च किए हैं। कंपनी ने इन प्लान्स को तीन कैटेगरी में पेश किया है, जिसमें TV Only, Wi-Fi Only और Wi-Fi + TV + OTT पैक शामिल हैं। इन प्लान्स की शुरुआती कीमत 400 रुपये प्रति माह रखी गई है। यूजर्स अपनी जरूरत के हिसाब से सिर्फ टीवी, सिर्फ इंटरनेट या सभी सेवाओं वाला पैक चुन सकते हैं।

Jio के नए Home Packs में फाइबर आधारित हाई-स्पीड इंटरनेट, 1000 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल और 12 से अधिक OTT ऐप्स का एक्सेस दिया जा रहा है। इनमें JioHotstar, Sony LIV, ZEE5 और Sun NXT जैसे प्लेटफॉर्म शामिल हैं। कंपनी का कहना है कि नए ग्राहकों को इंस्टॉलेशन और डोरस्टेप सर्विस की सुविधा भी मिलेगी।

अगर आप सिर्फ टीवी देखना चाहते हैं, तो Jio Home TV Only Pack की शुरुआती कीमत 400 रुपये प्रति माह है। इस प्लान में 1000 से ज्यादा लाइव चैनल, Play/Pause Live TV फीचर, YouTube on TV और 12 एंटरटेनमेंट OTT ऐप्स का एक्सेस मिलता है। इसमें इंटरनेट या Wi-Fi सेवा शामिल नहीं है।

वहीं, Wi-Fi Only Pack दो स्पीड ऑप्शन में उपलब्ध है। 30Mbps स्पीड वाला प्लान करीब 450 रुपये प्रति माह से शुरू होता है, जबकि 100Mbps स्पीड वाला प्लान 600 रुपये प्रति माह में मिलेगा। ये प्लान उन यूजर्स के लिए हैं जिन्हें सिर्फ हाई-स्पीड इंटरनेट की जरूरत है।

अगर आप इंटरनेट, टीवी और OTT तीनों सर्विसेज एक साथ चाहते हैं, तो Wi-Fi + TV + OTT Pack चुन सकते हैं। 30Mbps स्पीड वाले प्लान की शुरुआती कीमत 555 रुपये प्रति माह है, जबकि 100Mbps स्पीड वाला प्लान 707 रुपये प्रति माह में उपलब्ध होगा। इन दोनों प्लान्स में अनलिमिटेड Wi-Fi, 1000 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल और 12 से अधिक OTT ऐप्स का एक्सेस दिया जाता है।

Advertisement

Jio ने इन प्लान्स के साथ लंबी वैलिडिटी वाले पेमेंट ऑप्शन भी दिए हैं। कुछ प्लान्स में 2 महीने या 5 महीने का रिचार्ज कराने पर अतिरिक्त लाभ और फ्री वैलिडिटी भी मिलती है। ऐसे में यूजर्स अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से उपयुक्त Jio Home Pack चुन सकते हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  4. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! इस कंपनी ने लगाई चश्मों की सेल पर रोक
  3. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  4. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  5. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  6. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  7. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  8. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  10. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.