Jio, Airtel और Vodafone Idea के डेली 2जीबी डाटा वाले प्लान के बेनिफिट्स काफी अलग-अलग हैं।
Vodafone idea के 365 वाले प्लान में डेली 2GB डाटा दिया जाता है।
Photo Credit: Pexels/Marcus Aurelius
अगर आप डेली 2GB इंटरनेट प्रदान करने वाला प्लान खोज रहे हैं और कंफ्यूज हैं कि Jio, Airtel और Vodafone Idea में कौन सी कंपनी ज्यादा बेहतर फायदों के साथ प्लान प्रदान करती है तो आप बिलकुल सही जगह पर आए हैं। आज हम इन तीनों कंपनियों के डेली 2GB इंटरनेट के साथ महीने भर की वैधता वाले प्लान की तुलना कर रहे हैं कि किसके फीचर्स आपके लिए ज्यादा फिट रहेंगे। इन तीनों ही प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ-साथ रोजाना 100एसएमएस भी दिए जाते हैं।
Jio का 349 वाला प्लान:
Jio के 349 वाले प्लान में रोजाना 2GB डाटा दिया जाता है जो कि कुल 56GB बैठता है। यह प्लान 28 दिनों की वैधता के साथ आता है। इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग मिलती है। यह प्लान डेली 100 एसएमएस की सुविधा देता है। इसमें JioTV और JioCloud का एक्सेस मिलता है। इस प्लान में JioHotstar सब्सक्रिप्शन, JioAICloud पर फ्री 50GB स्टोरेज मिलती है। इसके अलावा Canva Pro Lite का 12 महीने का एक्सेस भी मिलता है। इस प्लान में अनलिमिटेड 5जी की सुविधा भी आती है। हाई स्पीड डाटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64Kbps तक कम हो जाती है।
Airtel का 379 वाला प्लान:
Airtel के 379 वाले प्लान में प्रतिदिन 2GB डाटा आता है। यह प्लान 1 महीने की वैधता के साथ आता है। इस प्लान में अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी वॉयस कॉलिंग दी जाती है। इसके अलावा डेली 100 एसएमएस भी दिए जाते हैं। अन्य फायदों में Google One, Apple Music, Free Hellotunes, Adobe Express Premium और Airtel Safe का फ्री एक्सेस आता है। हाई स्पीड डाटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64Kbps तक गिर जाती है।
Vodafone idea का 365 वाला प्लान:
Vodafone idea के 365 वाले प्लान में डेली 2GB डाटा मिलता है। इस प्लान में 28 दिनों की वैधता दी जाती है। यह प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ-साथ रोजाना 100 एसएमएस भी प्रदान करता है। हाई स्पीड डाटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64Kbps तक कम हो जाती है। इस प्लान में वोडाफोन मूवीज और टीवी का एक्सेस मिलता है। रात 12 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक अनलिमिटेड डाटा मिलता है। वीकेंड डाटा रोलओवर के साथ शनिवार और रविवार को बचा हुआ डाटा इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा बिना किसी अतिरिक्त लागत के हर महीने 2जीबी डाटा तक बैकअप मिलता है। 5जी कवरेज एरिया और 5जी डिवाइस के साथ अनलिमिटेड 5जी इंटरनेट का एक्सेस भी आता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी