Jio AirFiber के 2 नए डेटा बूस्टर प्लान लॉन्च, कीमत 101 रुपये से शुरू, 500GB तक एक्स्ट्रा डेटा

251 रुपये के ऐड-ऑन प्लान में मौजूदा प्लान की तुलना में 500GB अतिरिक्त डेटा मिलता है। कोई भी प्लान वॉयस-कॉलिंग सर्विस का समर्थन नहीं करता है।

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 2 फरवरी 2024 20:04 IST
ख़ास बातें
  • 101 रुपये का डेटा बूस्टर पैक 100GB एक्स्ट्रा डेटा देता है
  • 251 रुपये का प्लान 500GB एक्स्ट्रा डेटा देता है
  • इन प्लान की वैधता मौजूदा प्लान की वैधता के साथ खत्म हो जाती है
Jio ने भारत में दो नए AirFiber ऐड-ऑन प्लान पेश किए हैं। मौजूदा कोटा से अधिक डेटा के लिए इन दोनों प्लान का उपयोग मौजूदा प्लान के ऊपर किया जा सकता है। सितंबर 2023 में भारत में पेश किया गया, Jio AirFiber TV, DTH और ब्रॉडबैंड सर्विस का एक ऑप्शन है। शुरुआत में इसे 599 रुपये से शुरू होने वाले छह प्लान के साथ लॉन्च किया गया था। यदि किसी प्लान में मिलने वाला कुल डेटा खत्म हो जाए तो 401 डेटा बूस्टर पैक का ऑप्शन लिया जा सकता था। अब कंपनी ने दो नए प्लान पेश किए हैं, जिनकी कीमत 101 और 251 रुपये है। ये बूस्टर पैक उन यूजर्स के लिए विशेष रूप से मददगार साबित हो सकते हैं, जो ज्यादा डेटा उपयोग करते हैं।

101 रुपये का डेटा बूस्टर पैक मौजूदा प्लान पर बेस प्लान के समान स्पीड पर 100GB अतिरिक्त डेटा प्रदान करता है। यहां 'मौजूदा प्लान से अधिक' का मतलब है कि बेस प्लान में उपलब्ध डेटा समाप्त होने के बाद यूजर इस पैक में मिलने वाला एक्स्ट्रा डेटा उपयोग करने में सक्षम होंगे।
 

दूसरी ओर 251 रुपये के ऐड-ऑन प्लान में मौजूदा प्लान की तुलना में 500GB अतिरिक्त डेटा मिलता है। कोई भी प्लान वॉयस-कॉलिंग सर्विस का समर्थन नहीं करता है।

इन बूस्टर पैक की वैधता भी बेस प्लान के समान ही है। इसका मतलब यह है कि यदि आप प्रत्येक महीने की 20 तारीख को समाप्त होने वाले प्लान का उपयोग करते हैं और अगले महीने की 20 तारीख से पहले किसी भी दिन अतिरिक्त डेटा पैक के साथ टॉप-अप करते हैं, तो बूस्टर पैक बड़े प्लान के साथ समाप्त हो जाएगा।
Advertisement

Jio AirFiber यूजर्स को 550 से अधिक डिजिटल टीवी चैनलों का एक्सेस मिलता है और Amazon Prime Video, Disney+ Hotstar, JioCinema, SonyLIV, Voot Kids, Voot Select और Zee5 सहित 16 से अधिक OTT प्लेटफॉर्म की सदस्यता भी मिलती है। इसकी सर्विस का उपयोग कई डिवाइस जैसे स्मार्टफोन, पीसी, स्मार्ट टीवी, टैबलेट आदि पर एक साथ सेट-टॉप बॉक्स चलाते समय किया जा सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
#ताज़ा ख़बरें
  1. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  2. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  3. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  4. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  5. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  6. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  7. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  8. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  9. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  10. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.