D2H सेट-टॉप बॉक्स पर महज 117 रुपये में मिलेगी पर 1 साल की वारंटी, जानें कैसे

नए D2H बॉक्स सर्विस प्लान को कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है। इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए इच्छुक ग्राहक को अपनी कस्टमर आईडी, वीसी नंबर और रजिस्टर टेलीफोन नंबर आदि संबंधित डिटेल्स वेबसाइट पर डालनी होगी।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 7 अक्टूबर 2020 14:27 IST
ख़ास बातें
  • D2H Box Service Plan की कीमत असल में 99 रुपये है
  • Dish TV ने भी कुछ इसी प्रकार की सुविधा का ऐलान किया था
  • कस्टमर आईडी जैसी अन्य डिटेल्स भरकर लिया जा सकता है इस सुविधा का लाभ

D2H Box Service Plan कंपनी की वेबसाइट पर मौजूद है

डायरेक्ट टू होम (DTH) ऑपरेटर D2H ने अपने ग्राहकों के लिए एक नई सुविधा पेश की है, इस सुविधा के तहत कंपनी अपने ग्राहकों को सेट-टॉप बॉक्स पर 1 साल की वॉरंटी प्रदान कर रही है। इस प्लान के साथ यूज़र्स को अपने सेट-टॉप बॉक्स की वॉरंटी बढ़ाने या नई वार्षिक वॉरंटी प्राप्त करने का मौका मिलेगा। D2H ने इस सुविधा को महज 99 रुपये में पेश किया है, हालांकि यह राशि बिना GST के है। GST के साथ आपको इस सुविधा के लिए 117 रुपये अदा करने होंगे। 117 रुपये का भुगतान ऑनलाइन करने के बाद आप अपने D2H बॉक्स पर 1 साल की एक्स्टेंडड वॉरंटी प्राप्त कर सकते हैं। आपको बता दें, इस साल की शुरुआत में Dish TV ने भी कुछ इसी प्रकार की सुविधा का ऐलान किया था।

नए D2H बॉक्स सर्विस प्लान को कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है। इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए इच्छुक ग्राहक को अपनी कस्टमर आईडी, वीसी नंबर और रजिस्टर टेलीफोन नंबर आदि संबंधित डिटेल्स वेबसाइट पर डालनी होगी। डिटेल्स भरने के बाद यूज़र्स पेज को एक्सेस कर सकेंगे। यह नई बॉक्स सर्विस प्लान आपको आपके सेट-टॉप बॉक्स पर फ्री सर्विस प्रदान करेगी, जिसकी कीमत 117 रुपये (GST सहित) है। इस सुविधा के माध्यम से आप अपने मौजूदा बॉक्स की वॉरंटी को बढ़ा भी सकते हैं व एक साल के लिए नई वारंटी प्राप्त कर सकते हैं। यदि आप मौजूदा वॉरंटी पर एक साल की वॉरंटी का विस्तार करते हैं, तो मौजूदा वॉरंटी के खत्म होने के अगले दिन से नई एक साल की वॉरंटी शुरू हो जाएगी।

जब आप अपनी डिटेल्स भरेंगे, तो पेज आपको नोटिफाई करते हुए जानकारी प्रदान करेगा कि आपका D2H सेट-टॉप बॉक्स वॉरंटी में है या नहीं। घर के अन्य सेट-टॉप बॉक्स पर इस सुविधा के लिए आपको अलग से भुगतान करना पड़ेगा। ऑपरेटर ने उल्लेख किया है कि यह सर्विस केवल सेट-टॉप बॉक्स के लिए है। अन्य किसी भी प्रकार की मरम्मत के लिए आपको भुगतान करना पड़ेगा। डिफेक्टिव STB को रिपेयर करने के लिए शुरुआत में आपको पैसे देने होंगे, लेकिन बाद में यह आपकी बॉक्स सर्विस प्लान का हिस्सा बन जाएगा।

इस सर्विस प्लान के तहत D2H का कहना है कि वह बॉक्स के किसी भी प्रकार के अनुचित उपयोग का जिम्मेदार नहीं होगा। इसके अलावा इस सर्विस में ऑपरेटर को जानकारी दिए बिना बॉक्स में किसी भी प्रकार का मॉडिफिकेशन नहीं किया जा सकता। साथ ही पानी, असामान्य वोल्टेज के उतार-चढ़ाव, चूहे के काटने, पालतू जानवर के कारण, बाढ़, बिजली, भूकंप आदि या सामान्य उपयोग के अलावा अन्य कारणों से बॉक्स में होने वाली क्षति को इस सर्विस के तहत ठीक नहीं किया जाएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  2. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  3. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  4. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  5. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  7. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  9. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  10. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.