BSNL Rakhi Offer में मिलेगा सब कुछ अनलिमिटेड

BSNL ने रक्षाबंधन 2018 के मौके Rakhi Offer पेश किया है। बीएसएनएल राखी ऑफर केवल कंपनी के प्रीपेड यूजर के लिए है।

विज्ञापन
Sumit Chakraborty, अपडेटेड: 25 अगस्त 2018 14:39 IST
ख़ास बातें
  • 74 दिनों की वैधता के साथ आएगा बीएसएनएल राखी ऑफर
  • 26 अगस्त से BSNL Rakhi Offer होगा उपलब्ध
  • Jio, Vodafone और Airtel को टक्कर देगा BSNL का यह प्लान
BSNL ने रक्षाबंधन 2018 के मौके और भी खास बनाने और अन्य टेलकॉम कंपनियों से मुकाबले के लिए Rakhi Offer पेश किया है। बीएसएनएल राखी ऑफर केवल कंपनी के प्रीपेड यूजर के लिए है। BSNL Rakhi Offer के तहत यूजर को अनलिमिटेड वॉयस कॉल और डेटा मिलेगा। इस ऑफर की कीमत 399 रुपये है और यह प्लान 74 दिनों की वैधता के साथ आता है। बीएसएनएल का यह ऑफर Reliance Jio, Vodafone और Airtel को कड़ी चुनौती देगा। बीएसएनएल राखी ऑफर 26 अगस्त से शुरू होगा, लेकिन इस बात की जानकारी नहीं है कि आखिर कब तक यह प्लान उपलब्ध होगा।

BSNL यूजर 399 रुपये का रिचार्ज कराने के बाद अनलिमिटेड वॉयस कॉल, अनलिमिटेड एसएमएस और अनलिमिटेड डेटा का लाभ उठा पाएंगे। केवल इतना ही नहीं, प्रीपेड यूजर को पीआरबीटी (पर्सनलाइज्ड रिंग बैक टोन) की भी सुविधा मिलेगी। मनमुताबिक, आप अपने नंबर पर गाना भी लगवा सकेंगे। राखी ऑफर रोमिंग में भी काम करेगा। बीएसएनएल के सीएमडी अनुपम श्रीवास्तव ने मीडिया को दिए बयान में कहा कि रक्षाबंधन बहनों और भाईयों के बीच में प्यार और स्नेह का त्योहार है। इस मौके को और भी खास बनाने के लिए कंपनी STV399 प्लान को लॉन्च कर रही है, जिसमें सब कुछ अनलिमिटेड मिलेगा।

BSNL STV399 के प्लान से टक्कर लेने के लिए Jio के पास 349 रुपये वाला प्लान है। रिलायंस जियो के इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग, एसएमएस और प्रतिदिन 1.5 जीबी डेटा और जियो ऐप का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है। इस प्लान की वैधता 70 दिनों की है। जियो के 398 रुपये वाले प्लान में सब कुछ एक सामान है लेकिन इस प्लान में प्रतिदिन 2 जीबी डेटा मिलता है। इस प्लान की वैधता भी 70 दिनों की है।

399 रुपये वाले प्लान में रोजाना 1.5 जीबी डेटा,  448 रुपये वाले प्लान में प्रतिदिन 2 जीबी डेटा मिलता है। Jio के इन प्लान की वैधता 84 दिनों की है। BSNL पुराने यूजर और नए यूजर को लुभाने के लिए अपने पुराने प्लान में बदलाव करने के साथ-साथ नए प्लान उतार रही है। याद करा दें कि स्वतंत्रता दिवस 2018 के मौके पर कंपनी ने 29 रुपये और 9 रुपये वाले दो प्लान लॉन्च किए थे। अगस्त के शुरुआत में BSNL ने 27 रुपये वाला एक प्लान लॉन्च किया था। इस रिचार्ज प्लान में 7 दिनों के लिए 1 जीबी डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉल और 300 एसएमएस मिलते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: BSNL Rakhi Offer, Reliance Jio, Vodafone, Airtel
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Moto G Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  2. OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, लीक हुई प्राइसिंग 
  3. Redmi K100 Pro में मिलेगा कस्टम Snapdragon 8 Elite Gen 5 V सीरीज चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra XEV 9S बनी बेस्ट-सेलिंग EV, MG Windsor EV को पीछे छोड़ा
  2. Redmi K100 Pro में मिलेगा कस्टम Snapdragon 8 Elite Gen 5 V सीरीज चिपसेट
  3. Honor Robot Phone में हो सकती है 7,060mAh बैटरी, 6.3 इंच डिस्प्ले
  4. Moto G Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  5. LG 2026 AI TV सीरीज भारत में लॉन्च: 115-इंच तक डिस्प्ले और AI प्रोसेसर, कीमत ₹20 हजार से शुरू
  6. भारत में लॉन्च हुआ Asus Chromebook CX15, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Vi यूजर्स की हुई मौज! 3 नए प्लान हुए लॉन्च, फ्री Spotify Premium और अनलिमिटेड डेटा का फायदा
  8. Airtel मात्र ₹200 में दे रहा 30GB डाटा और Amazon Prime, Zee5, JioHotstar जैसे 19 ओटीटी का एक्सेस
  9. OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, लीक हुई प्राइसिंग 
  10. आपकी कार कहां गई है या नहीं, FASTag स्टेटमेंट से करें पता, ऐसे करें डाउनलोड
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.