BSNL Live TV vs JioTV+ : क्‍या फर्क है बीएसएनल लाइव टीवी और जियो टीवी प्‍लस में? जानें

प्राइवेट ऑपरेटर के रूप में जियो भले ही लोगों के बीच ज्‍यादा पॉपुलर है, लेकिन बीएसएनएल की लाइव टीवी सर्विस इसे तगड़ी चुनौती दे सकती है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 5 नवंबर 2024 18:08 IST
ख़ास बातें
  • बीएसएनएल करेगी जियो से मुकाबला
  • लाइव टीवी सर्विस से देगी चुनौती
  • बिना इंटरनेट भी काम करेगा BSNL Live TV

बीएसएनएल ने अपनी लाइव टीवी सर्विस को स्‍टार्ट करने के लिए एक अन्‍य कंपनी के साथ पार्टनरशिप की है।

BSNL Live TV सर्विस को कुछ समय से तमिलनाडु और मध्‍य प्रदेश के सर्किलों में टेस्‍ट किया जा रहा है। बहुत जल्‍द इस सेवा को कमर्शल रूप से लॉन्‍च किया जा सकता है। BSNL Live TV सर्विस का मुकाबला JioTV+ से होने वाला है। प्राइवेट ऑपरेटर के रूप में जियो भले ही लोगों के बीच ज्‍यादा पॉपुलर है, लेकिन बीएसएनएल की लाइव टीवी सर्विस इसे तगड़ी चुनौती दे सकती है। इसकी वजह वो फीचर है, जो जियोटीवी प्‍लस में नहीं मिलता। 

टेलिकॉमटॉक की एक रिपोर्ट में इस बारे में विस्‍तार से बताया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, बीएसएनल का कहना है कि BSNL Live TV जैसी सर्विस भारत में पहली बार है। 

रिपोर्ट के अनुसार, बीएसएनएल ने अपनी लाइव टीवी सर्विस को स्‍टार्ट करने के लिए एक अन्‍य कंपनी के साथ पार्टनरशिप की है। उस कंपनी के अधिकारी ने टेलिकॉमटॉक को बताया कि BSNL Live TV सर्विस को सिर्फ बीएसएनएल के FTTH कस्‍टमर यानी फाइबर इंटरनेट ग्राहकों को दिया जाएगा। 

सबसे पहले यह सर्विस तमिलनाडु और मध्‍य प्रदेश में शुरू होगी। उसके बाद बाकी राज्‍यों में चरणबद्ध तरीके से इसे लॉन्‍च किया जाएगा। अधिकारी का कहना था कि JioTV+ पूरी तरह से HLS बेस्‍ड स्‍ट्रीमिंग सर्विस है। उस सर्विस में चैनल देखने की खपत सीधे ग्राहक के इंटरनेट प्‍लान से होती है। 
Advertisement

बीएसएनएल के मामले में ऐसा नहीं है। BSNL FTTH सर्विस के ग्राहकों का डेटा कम नहीं होगा, अगर वह बीएसएनएल लाइव टीवी को देखते हैं। अगर इंटरनेट बंद हो जाता है, फ‍िर भी टीवी चैनल स्‍ट्रीम होते रहेंगे। बीएसएनएल लाइव टीवी सर्विस का इंटरनेट स्‍पीड और लेटेंसी से कोई लेनादेना नहीं है। इसका मतलब है कि बीएसएनएल लाइव टीवी इस्‍तेमाल करने वाले यूजर्स को इंटरनेट स्‍पीड या उसके बंद होने की टेंशन नहीं रहेगी। 
Advertisement

हालांकि इस सर्विस के लिए ग्राहकों कितना चार्ज देना होगा? क्‍या उनके मौजूदा इंटरनेट प्‍लान्‍स में यह सर्विस उपलब्‍ध हो जाएगी या चुनिंदा बीएसएनएल प्‍लान पर ही यह मिलेगी? इस बारे में अभी जानकारी नहीं है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  2. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  3. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  5. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  6. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  7. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  8. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  10. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.