एयरटेल का 149 रुपये वाला प्लानः अब हर नेटवर्क पर करें अनलिमिटेड कॉल, रोमिंग में भी

याद रहे कि 149 रुपये में पहले कंपनी सिर्फ एयरटेल नेटवर्क पर असीमित कॉल की सुविधा देती थी। अब बदलाव के बाद आए इस नए प्लान के जरिए आप किसी भी नेटवर्क पर रोमिंग होने के बावजूद मुफ्त कॉलिंग कर पाएंगे। एक और बदलाव एसएमएस का है। हर दिन 100 एसएमएस मुफ्त किए जा सकते हैं।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 22 जनवरी 2018 16:19 IST
ख़ास बातें
  • सस्ते प्लान देने को लेकर रिलायंस जियो और एयरटेल में कड़ी टक्कर
  • 149 रुपये में सभी नेटवर्क पर एयरटेल यूज़र कर पाएंगे अनलिमिटेड कॉल
  • प्लान फिलहाल आंध्र प्रदेश और तेलंगाना सर्कल के यूज़र के लिए
ग्राहकों को सस्ते प्लान देने को लेकर रिलायंस जियो और एयरटेल में कड़ी टक्कर चल रही है। इसी मद्देनज़र एयरटेल ने अपने 149 रुपये वाले प्लान में एक अहम बदलाव किया है। अब एयरटेल यूज़र 149 रुपये में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल की सुविधा पाएंगे। यह जानकारी टेलीकॉम टॉक वेबसाइट ने दी है। इसके अलावा एयरटेल अपने इस 149 रुपये वाले प्लान में यूज़र को रोज़ाना 100 एसएमएस इस्तेमाल करने की भी सुविधा दे रही है। बताया गया है कि यह प्लान फिलहाल आंध्र प्रदेश और तेलंगाना सर्कल के यूज़र के लिए उपलब्ध है। अन्य सर्कल में इसकी उपलब्धता के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है।

एयरटेल के इस प्रीपेड प्लान की बात करें तो 149 रुपये में यूज़र 28 दिन तक असीमित लोकल और एसटीडी कॉल का लाभ उठा सकते हैं। रोमिंग के दौरान भी आउटगोइंग कॉल के लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लगेगा। इस प्लान से अगर आप बहुत ज्यादा डेटा की उम्मीद कर रहे हैं, तो ठहरिए। 149 रुपये के इस ऑफर में पूरे 28 दिन के लिए सिर्फ 1 जीबी डेटा ही मिलेगा, पहले की तरह। फिलहाल, यह प्लान सभी सर्कल के लिए मान्य नहीं है। इसे देश के सीमित हिस्सों में ही लागू किया गया है।

याद रहे कि 149 रुपये में पहले कंपनी सिर्फ एयरटेल नेटवर्क पर असीमित कॉल की सुविधा देती थी। अब बदलाव के बाद आए इस नए प्लान के जरिए आप किसी भी नेटवर्क पर रोमिंग होने के बावजूद मुफ्त कॉलिंग कर पाएंगे। एक और बदलाव एसएमएस का है। हर दिन 100 एसएमएस मुफ्त किए जा सकते हैं। दिलचस्प बात यह है कि एयरटेल अपने ग्राहकों को कुछ ऐसी ही सुविधाएं 179 रुपये का टैरिफ प्लान में देती थी। फिलहाल, यह साफ नहीं है कि कंपनी ने इसी प्लान की कीमत को कम किया है या नहीं। जाहिर है कि नए फायदे जुड़ जाने के बाद एयरटेल का 149 रुपये वाला प्लान कई यूज़र को भाएगा और इसकी तुलना रिलायंस जियो के सस्ते 149 रुपये वाले रीचार्ज पैक से होगी।
 

रिलायंस जियो का 149 रुपये वाला प्लान

149 रुपये वाले टैरिफ प्लान में जियो 28 दिनों के लिए हर दिन 1 जीबी 4जी डेटा देती है। खास बात यह भी कि 4जी डेटा की प्रतिदिन सीमा खत्म होने पर जियो अपने ग्राहकों का इंटरनेट बंद नहीं करती, बल्कि उसे स्पीड 64 केबीपीएस पर सीमित कर देती है। इस प्लान में आपको असीमित लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल का लाभ भी मिलता है। इसी के साथ ही 100 एसएमएस प्रतिदिन के साथ-साथ यूजर को जियो ऐप इस्तेमाल करने का भी विकल्प मिलता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  4. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  5. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  6. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  7. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  2. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  3. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  4. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  5. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  6. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  8. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  9. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  10. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.