50GB डाटा, 60 दिन की वैलिडिटी के साथ Airtel के इस प्लान में मिल रही है अनलिमिटेड कॉलिंग, जानें कीमत

Airtel के इस प्लान की कीमत 456 रुपये है, जिसमें आपको 60 दिन तक की वैधता प्राप्त होती है। बात प्लान के तहत मिलने वाले बेनेफिट्स की करें, तो आपको इस प्लान के तहत सबसे पहले 50GB डाटा इस्तेमाल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 8 अक्टूबर 2021 14:07 IST
ख़ास बातें
  • Airtel के इस प्लान में मिलती है 60 दिन की वैधता
  • एयरटेल के पैक में मिलेगा 50GB डाटा
  • डाटा पैक में आपको अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा भी प्राप्त होगी
टेलीकॉम कंपनियों के डाटा पैक की बात करें, तो ज्यादातर पैक केवल डाटा सुविधाएं ही प्रदान करते हैं। हालांकि, कुछ महीनों पहले कंपनियों ने वैलेडिटी के साथ आने वाले नए डाटा पैक्स को पेश किया था। खास बात यह है कि यह पैक डाटा एक्सेस के साथ-साथ ग्राहकों को कॉलिंग व अन्य बेनेफिट्स भी प्रदान  करते हैं। आज हम आपको Airtel कंपनी के एक ऐसे ही रीचार्ज प्लान की बात कर रहे हैं, जिसमें आपको ढ़ेर सारे डेटा के साथ अच्छी-खासी वैलिडिटी व अन्य बेनेफिट्स इस्तेमाल के लिए प्राप्त होंगे। यदि आपको ज्यादा डेली डाटा की जरूरत नहीं पड़ती है, तो आप बिना कोई अन्य पैक एक्टिवेट कराए इस पैक का इस्तेमाल आराम से 2 महीने तक सकते हैं।

Airtel के इस प्लान की कीमत 456 रुपये है, जिसमें आपको 60 दिन तक की वैधता प्राप्त होती है। बात प्लान के तहत मिलने वाले बेनेफिट्स की करें, तो आपको इस प्लान के तहत सबसे पहले 50GB डाटा इस्तेमाल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। खास बात यह है कि यह डाटा बिना किसी डेली कैप के साथ आता है, जिसका मतलब यह है कि आप इस पैक के तहत मिलने वाले 50GB डाटा को किसी भी दिन कितना भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
Advertisement

इसके अलावा, डाटा पैक में आपको अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा भी प्राप्त होगी। यानी कि डाटा पैक में आपको फ्री कॉलिंग भी मिलेगी, जिसके तहत आप किसी भी नेटवर्क पर 60 दिन तक कितना भी बाते कर सकते हैं। साथ ही इसमें रोज़ाना 100 फ्री एसएमएस भी मिलते हैं।

इसके साथ इसमें Apollo 24|7 Circle, Free Hellotunes, Wynk Music Free, Free online courses, FASTag पर 100 रुपये का कैशबैक जैसे बेनेफिट्स भी मिलेंगे।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Rs 456 Airtel prepaid recharge plan, Airtel, Bharti Airtel, Jio
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
  2. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  3. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
  4. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  5. OnePlus N6 Lite भारत में हुआ लॉन्च, 7,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग, जानें कीमत
  6. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  8. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  10. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  2. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  3. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  4. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  5. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  7. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  8. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  9. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. Portronics Mopcop Duo लॉन्च, घर से गायब कर देगा धूल, जानवरों के बाल से लेकर छोटी सी गंदगी, जानें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.