56 दिन तक डेली 2GB डाटा और अनलिमिटिड कॉलिंग के साथ आता है Airtel का ये प्लान, जानें कीमत

कस्‍टमर्स को प्‍लान की वैलिडिटी तक एक्‍स्‍ट्रीम मोबाइल पैक (Xstream Mobile Pack) की पेशकश की जाती है।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 6 अप्रैल 2022 14:07 IST
ख़ास बातें
  • रोजाना 100 SMS तक भेज सकते हैं यूजर
  • विंक म्‍यूजिक का फ्री एक्‍सेस भी मिलता है
  • फास्‍टैग पर 100 रुपये कैशबैक मिलता है

Amazon Prime Video के मोबाइल एडिशन का फ्री ट्रायल लिया जा सकता है, जो प्रति यूजर एक बार उपलब्‍ध है।

प्रीपेड मोबाइल रिचार्ज में प्‍लान्‍स की कोई कमी नहीं है। सिर्फ आपको ध्‍यान देने की जरूरत है कि किस प्‍लान में कितने फायदे ऑफर किए जा रहे हैं। आजकल टेलिकॉम कंपनियां वैलिडिटी, कॉल्‍स, मैसेज और डाटा के फायदों के साथ ऐसी पेशकश भी ला रही हैं,‍ जिनसे रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलती है। एयरटेल (Airtel) का 549 रुपये का मोबाइल रिचार्ज प्रीपेड प्‍लान अपने आप में कई खूबियों को समेटे हुए है, तो चलिए फटाफट से इन्‍हें अनलॉक करते हैं। 

एयरटेल का 549 रुपये का प्रीपेड मोबाइल रिचार्ज प्‍लान चुनने पर आपको 56 दिनों तक वैलिडिटी की चिंता से आजादी मिलती है। साथ में कई और फायदे भी मिलते हैं। पहला फायदा है अनलिमिटेड कॉल्‍स का। इस रिचार्ज के बाद अगले 56 दिनों तक आप अपने करीबियों, रिश्‍तेदारों, दोस्‍तों को जी-भर कर कॉल लगा सकते हैं। इसके अलावा, रोजाना 100 SMS तक भेज सकते हैं। इस प्‍लान के साथ एयरटेल रोजाना 2GB डाटा ऑफर कर रही है। इसे पर्याप्‍त कहा जा सकता है अगर आप एक एवरेज यूजर हैं तो। 2GB डाटा में आप वॉट्सऐप पर घंटों चैट-वीडियो कॉल कर पाएंगे। यूट्यूब पर लो-मीडियम सेटिंग्‍स में अच्‍छा खासा वीडियो प्‍लेबैक मिल जाएगा। इंस्‍टा, ट्विटर समेत बाकी सोशल मीडिया ऐप्‍स से जुड़े काम भी हो जाएंगे।

अब बात इस रिचार्ज प्‍लान के साथ मिल रहे अन्‍य फायदों की। एयरटेल का 549 रुपये का प्रीपेड मोबाइल रिचार्ज कस्‍टमर्स को प्‍लान की वैलिडिटी तक एक्‍स्‍ट्रीम मोबाइल पैक (Xstream Mobile Pack) की पेशकश करता है। इसके तहत एयरटेल एक्‍सट्रीम ऐप पर बिना किसी अतिरिक्‍त शुल्‍क के SonyLiv, Lionsgateplay, ErosNow, HoiChoi, ManoramaMAX में से किसी एक एक्‍स्‍ट्रीम चैनल को फ्री एक्‍सेस किया जा सकता है। Amazon Prime Video के मोबाइल एडिशन का फ्री ट्रायल लिया जा सकता है, जो प्रति यूजर एक बार उपलब्‍ध है। 

इस मोबाइल प्रीपेड रिचार्ज प्‍लान के साथ कस्‍टमर्स को फास्‍टैग पर 100 रुपये का कैशबैक भी दिया जा रहा है। कस्‍टमर किसी भी सॉन्‍ग को फ्री में अपनी हैलोट्यून चुन सकते हैं। इसके साथ ही विंक म्‍यूजिक का फ्री एक्‍सेस मिलता है, जिसमें सॉन्‍ग के साथ-साथ लाइव कंसर्ट और पॉडकास्‍ट सुने जा सकते हैं। 
Advertisement

इसके अलावा, कुछ बातों का ध्‍यान रखना होगा। SMS की डेली लिमिट 100 पर सेट है। इससे ज्‍यादा SMS भेजने पर एक रुपया लोकल के लिए और डेढ़ रुपया प्रति SMS एसटीडी के लिए चार्ज होगा। 2GB डाटा खपत होने के बाद स्‍पीड 64Kbps पर सिमट जाएगी।   
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  2. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  3. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  4. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  5. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  6. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  7. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  8. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  9. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  10. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.