Airtel का धांसू प्लान, एक रिचार्ज में पूरे साल 365 दिन करें अनलिमिटिड कॉल, 24GB डेटा भी

Airtel Rs 1799 Plan में आपको वैधता तक 3600 SMS फ्री मिलते हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 22 जुलाई 2023 10:28 IST
ख़ास बातें
  • Airtel Rs 1799 Plan में आपको वैधता तक 3600 SMS फ्री मिलते हैं।
  • इसमें ग्राहक को Free Hellotunes और Wynk Music का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है
  • से यह प्लान सस्ती कीमत में लॉन्ग टर्म वैलिडिटी देता है

एयरटेल प्लान आपको 365 दिन की लम्बी वैलिडिटी में अनलिमिटिड कॉलिंग का सबसे बड़ा फायदा देता है।

Airtel देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है जिसके 365 दिन की वैधता वाले रीचार्ज प्लान काफी पॉपुलर हैं। सबसे टॉप प्लान Rs 3359 का है जो कि 365 दिन की वैलिडिटी में डेली 2.5GB डेटा देता है। लेकिन कुछ ग्राहकों को यह प्लान महंगा लग सकता है। इसलिए आज हम आपको इससे आधी कीमत में एक ऐसा प्लान बताने जा रहे हैं जो पूरे 365 दिनों की ही वैधता देता है। साथ में अनलिमिटिड कॉलिंग और भरपूर डेटा भी। आइए जानते हैं इस प्लान के बारे में। 

Airtel के Truly Unlimited प्लान्स में शामिल ये प्लान ऊपर बताए गए प्लान से आधी कीमत का है। लेकिन बेनिफिट्स कमाल के हैं। इसे Airtel Official Website के अलावा Airtel Thanks App से भी रीचार्ज करवाया जा सकता है, प्लान की कीमत मात्र Rs 1799 है। एयरटेल प्लान आपको 365 दिन की लम्बी वैलिडिटी में अनलिमिटिड कॉलिंग का सबसे बड़ा फायदा देता है। इसके अलावा इस पैक के साथ पूरे 24GB डेटा मिलता है। यह 1 साल तक वैलिड होगा। यानि कि इसमें कोई डेली लिमिट नहीं है। इसे आप अपनी जरूरत के हिसाब से जब चाहें, जितना चाहें, इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन 24GB डेटा का कोटा खत्म होने के बाद प्रति MB ग्राहको को 50 पैसे के हिसाब से टैरिफ देना होता है। 
Advertisement

Airtel Rs 1799 Plan में आपको वैधता तक 3600 SMS फ्री मिलते हैं। यह प्लान कुछ एक्स्ट्रा बेनिफिट्स भी लेकर आता है। Apollo 24|7 Circle सब्सक्रिप्शन इसमें मिलता है जो तीन महीने के लिए वैध है। साथ ही इसमें ग्राहक को Free Hellotunes और Wynk Music का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। यानि कि म्यूजिक के शौकीन ग्राहकों को यह फुल मनोरंजन प्रदान करता है। इस तरह से यह प्लान सस्ती कीमत में लॉन्ग टर्म वैलिडिटी देता है जिससे कि किफायदी दाम में ग्राहक को बेमिसाल बेनिफिट मिलते हैं। ऐसा ही एक अन्य प्लान 2999 रुपये में आता है जिसमें ग्राहक को रोजाना 2GB डेटा दिया जाता है। यह भी अनलिमिटिड कॉलिंग देता है। इस प्लान की और अधिक जानकारी के लिए आप कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर भी विजिट कर सकते हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  2. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  3. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  4. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  5. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  2. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  5. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  6. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  7. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  8. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  9. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.