84 दिनों तक 6GB, अनलिमिटिड कॉलिंग, 900 SMS, फ्री म्यूजिक वाला बेस्ट Airtel प्लान!

एयरटेल अनलिमिटिड कॉलिंग प्लान के तहत लम्बी वैधता वाला एक धांसू प्लान पेश करती है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 16 दिसंबर 2023 10:39 IST
ख़ास बातें
  • यह प्लान आपको Wynk Music Free सब्सक्रिप्शन देता है।
  • प्लान के साथ आपको 900 free SMS भी दिए जाते हैं।
  • प्लान में यूजर को 6GB हाई स्पीड इंटरनेट डेटा दिया जाता है।

Airtel लॉन्ग टर्म प्लान्स में कई तरह के प्रीपेड पैक ऑप्शन लेकर आती है।

Airtel लॉन्ग टर्म प्लान्स में कई तरह के प्रीपेड पैक ऑप्शन लेकर आती है। ये प्लान लम्बी वैलिडिटी के साथ अनलिमिटिड कॉलिंग और इंटरनेट डेटा भी देते हैं। कीमत भी काफी कम होती है। आज हम आपको कंपनी के ऐसे ही प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं। इस प्लान की खास बात है कि इसमें आपको जो इंटरनेट डेटा मिलता है उसे आप अपनी सहूलियत के हिसाब से इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही यह कई फ्री बेनिफिट्स भी यूजर को देता है। आइए जानते हैं डिटेल्स। 

एयरटेल अनलिमिटिड कॉलिंग प्लान के तहत लम्बी वैधता वाला एक धांसू प्लान पेश करती है। इस प्लान में यूजर को डेटा, कॉलिंग और फ्री बेनिफिट्स मिलते हैं जो बेहद कम किफायती दाम में कंपनी पेश करती है। यह  84 दिनों की वैधता वाला एक किफायती प्लान है। यह प्रीपेड प्लान 455 रुपये में Airtel Thanks App या कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से एक्टिवेट करवाया जा सकता है। प्लान आपको अनलिमिटिड लोकल, एसटीडी कॉलिंग के अलावा रोमिंग कॉल्स की सुविधा भी देता है। इस प्लान में यूजर को 6GB हाई स्पीड इंटरनेट डेटा दिया जाता है जो प्लान की वैधता तक मान्य होगा। इसे आप चाहें तो एक बार में खत्म करें या 84 दिनों तक जरूरत के अनुसार इस्तेमाल करें। इसमें कोई डेली लिमिट नहीं है। 

इस एयरटेल प्लान के साथ आपको 900 free SMS भी दिए जाते हैं। प्लान में कुछ एक्सट्रा बेनिफिट्स भी शामिल हैं। साथ ही आपको Free Hello Tunes का सब्सक्रिप्शन मिलता है जिससे आप किसी भी मनपसंद गाने को अपनी हैलो ट्यून की तरह सेट कर सकते हैं। वहीं, अगर आप म्यूजिक सुनने के ज्यादा शौकीन हैं तो यह प्लान आपको Wynk Music Free सब्सक्रिप्शन देता है। जिसके माध्यम से आप लेटेस्ट गानों को सुन सकते हैं और अपनी हैलो ट्यून के रूप में सेट कर सकते हैं। 

Airtel का यह प्लान उन ग्राहकों के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद है जिन्हें कॉलिंग के लिए लम्बी वैलिडिटी और अनलिमिटिड कोटा चाहिए होता है। फिर भी ये प्लान आपको 6GB इंटरनेट देता है, जिससे आपके पास इंटरनेट कनेक्टिविटी के लिए भी एक बैकअप बना रहता है। प्लान की और अधिक जानकारी के लिए आप कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर भी विजिट कर सकते हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  2. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  3. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  5. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  2. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  3. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  4. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  6. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  7. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  8. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  9. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.