365 दिनों तक अनलिमिटिड कॉलिंग, 24GB डाटा के साथ Airtel का गजब प्लान, जानें कीमत!

इसके साथ आपको अमेजन प्राइम वीडियो का 30 दिन फ्री ट्रायल (Amazon Prime Video ME Free Trial) मिलता है। जिसमें आप अमेजॉन प्राइम वीडियो का आनंद 30 दिनों तक मुफ्त में ले सकते हैं।

विज्ञापन
अपडेटेड: 21 मई 2022 13:25 IST
ख़ास बातें
  • एयरटेल के यह प्लान 1799 रुपये में आता है।
  • प्लान के अंतर्गत आपको 365 दिनों की वैलिडिटी मिलती है।
  • Jio का ऐसा ही प्लान 1559 रुपये में आता है।

Airtel अपने ग्राहकों के लिए कई तरह के प्लान पेश करती है जिनमें अलग-अलग बेनिफिट्स मिलते हैं।

देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Airtel अपने ग्राहकों के लिए कई तरह के प्लान पेश करती है। एयरटेल के प्रीपेड प्लान कई कैटिगरी में विभाजित हैं जिसमें एयरटेल 4G डेटा रिचार्ज, पॉपुलर प्लान्स, ट्रूली अनलिमिटिड प्लान आदि शामिल हैं। लेकिन अगर हम कहें कि कंपनी एक ऐसा प्लान भी पेश करती है जिसके साथ आपको कॉलिंग, वैलिडिटी और डेटा के जबरदस्त बेनिफिट लम्बे समय तक मिलते हों?  जी हां, Airtel के पॉपुलर प्रीपेड रिचार्ज (Airtel Popular Prepaid Recharge Plan) प्लान में से एक ऐसे प्लान के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं जो आपको लम्बी वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा बेनिफिट्स के साथ-साथ कई तरह के एडिशनल बेनिफिट्स जैसे OTT सब्सक्रिप्शन, फ्री हैलो ट्यून्स, अमेजॉन प्राइम वीडियो सब्सक्रिप्शन आदि का लाभ भी देता है। 

एयरटेल RS 1799 रिचार्ज प्लान (Airtel Rs 1799 Recharge Plan)
Advertisement
एयरटेल के बेस्ट रिचार्ज प्लान (Airtel best recharge plan) में शामिल यह प्रीपेड टैरिफ पैक 1799 रुपये में एक्टिवेट किया जा सकता है। प्लान के अंतर्गत आपको 365 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। य़ानि कि एक बार रिचार्ज करने के बाद आपको सालभर के लिए रिचार्ज के बारे में सोचना नहीं पड़ेगा और न ही सर्विसेज बंद होने की चिंता रहेगी। इन 365 दिनों में आपको 24GB हाई स्पीड डेटा का लाभ मिलेगा। इसे आप चाहें तो एक दिन में खत्म करें या फिर एक साल में। हाई स्पीड इंटरनेट लिमिट खत्म हो जाने के बाद इंटरनेट की स्पीड 64kbps हो जाती है। इस प्लान में आपको 3600 फ्री एसएमएस भी मिलते हैं। ये सभी इस प्लान के साथ मिलने वाले बेसिक बेनिफिट्स हैं। इसकी अधिक जानकारी के लिए आप Airtel की ऑफिशिअल वेबसाइट पर भी विजिट कर सकते हैं। 

यह प्लान आपको कुछ एक्सट्रा बेनिफिट्स भी देता है। इसके साथ आपको अमेजन प्राइम वीडियो का 30 दिन फ्री ट्रायल (Amazon Prime Video ME Free Trial) मिलता है। जिसमें आप अमेजॉन प्राइम वीडियो का आनंद 30 दिनों तक मुफ्त में ले सकते हैं। इसके अलावा आपको इस प्लान के साथ फास्ट टैग पर 100 रुपये का कैशबैक भी मिलता है। प्लान के बेनिफिट्स यहीं खत्म नहीं होते। प्लान आपको फ्री हैलो ट्यून्स का सब्सक्रिप्शन देता  है जिससे आप किसी भी मनपसंद गाने को अपनी हैलो ट्यून की तरह सेट कर सकते हैं। इसके अलावा अगर आप म्यूजिक सुनने के ज्यादा शौकीन हैं तो यह प्लान आपको Wynk Music Free सब्सक्रिप्शन देता है। जिसके माध्यम से आप लेटेस्ट गानों को सुनने का आनंद ले सकते हैं। 
Advertisement

Reliance Jio भी ऐसा ही एक प्लान पेश करती है लेकिन उसमें आपके केवल 336 दिनों की वैधता मिलती है। Jio का प्लान 1559 रुपये में आता है। इस प्लान में प्रतिदिन हाई स्पीड इंटरनेट डेटा नहीं मिलता है बल्कि 24GB का कुल डेटा मिलता है। 24GB डेटा का कोटा खत्म होने के बाद इंटरनेट की स्पीड 64kbps हो जाती है। प्लान के साथ आपको पूरे 3600 एसएमएस मिलते हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Jio लाया छोटा डिवाइस Pico Small Cell, बिल्डिंग के अंदर भी मिलेगा तेज 5G इंटरनेट, मिलेगी 1Gbps की स्पीड
  2. ₹10 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. GTA 6 खेलने के लिए मिलेगी छुट्टी! इस कंपनी के 7,000 कर्मचारियों को मिला खास तोहफा
  2. 10 लाख लोगों ने खरीदा ये इलेक्ट्रिक स्कूटर, फुल चार्ज में 150 किमी से ज्यादा रेंज, कीमत ₹99,802 से शुरू
  3. 8000mAh बैटरी वाले Realme पर आया डिस्काउंट, कीमत हुई कम, जानें कितनी होगी बचत
  4. Samsung Galaxy M17 5G vs Realme P4R 5G vs Oppo A6x 5G: ₹20 हजार में कौन सा है बेस्ट
  5. Airtel ने दी अंबानी के Jio को इंटरनेट स्पीड में मात, सरकारी कंपनी BSNL भी रही पीछे
  6. 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन मिल रहा 6 हजार से ज्यादा डिस्काउंट पर
  7. Oppo Reno 17 में मिल सकता है Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट
  8. Samsung Galaxy S27+ जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  9. BGMI Air: Android के बाद Apple यूजर्स के लिए भी प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें गेम में क्या होगा खास
  10. Vivo X500 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, रेड कलर का हो सकता है ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.