Xiaomi लाई स्टूडेंट्स की पढ़ाई का साथी, 12.1 इंच बड़ा Redmi Pad 2 Pro लर्निंग एडिशन लॉन्च, AI फीचर्स, 12000mAh बैटरी

टैबलेट में AI टीचर दिया गया है जो यूजर्स के साथ रियल टाइम में बातचीत करता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 23 अप्रैल 2026 12:03 IST
ख़ास बातें
  • यह टैबलेट 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है।
  • डिस्प्ले पर मैटे ग्लास का इस्तेमाल किया है जिससे ग्लेयर कम होता है।
  • टैबलेट में Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट दिया गया है।

Xiaomi Redmi Pad 2 Pro लर्निंग एडिशन में 12.1 इंच का बड़ा डिस्प्ले मिलता है

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi Redmi Pad 2 Pro को कंपनी ने लेटेस्ट टैबलेट के रूप में लॉन्च किया है। दरअसल यह इस टैबलेट का एक नया वर्जन है जिसे Redmi Pad 2 Pro Learning Edition के तौर पर लॉन्च किया गया है। नाम से भी पता चलता है, कंपनी ने इसे स्टूडेंट्स आदि के लिए खासतौर पर डिजाइन किया है और वैसे ही फीचर्स दिए हैं। यह AI फीचर्स से लैस होकर आता है जो स्टूडेंट्स को पढ़ाई में काफी मदद करेगा। टैबलेट में 12 इंच से भी बड़ा डिस्प्ले मिलता है। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट है और 12,000mAh की बैटरी मिलती है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में। 

Xiaomi Redmi Pad 2 Pro Learning Edition Price

Xiaomi Redmi Pad 2 Pro की चीन में कीमत 2699 युआन (लगभग 37,000 रुपये) है। इसे कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। टैबलेट को कई कलर शेड्स में लॉन्च किया गया है। 

Xiaomi Redmi Pad 2 Pro Learning Edition Specifications

Xiaomi Redmi Pad 2 Pro लर्निंग एडिशन में 12.1 इंच का बड़ा डिस्प्ले मिलता है जिसमें 2.5K रिजॉल्यूशन दिया गया है। यह टैबलेट 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। कंपनी ने इसके डिस्प्ले पर मैटे ग्लास का इस्तेमाल किया है जिससे ग्लेयर कम होता है। टैबलेट में Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट दिया गया है। टैबलेट सिंगल कंफिग्रेशन में आता है जिसमें 8GB रैम, और 128GB स्टोरेज मिलती है। 

Redmi Pad 2 Pro में कंपनी ने 12000mAh की बैटरी दी है। यह 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है, और 27W रीवर्स वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करता है। जरूरत पड़ने पर यह अन्य डिवाइसेज को भी चार्ज कर सकता है। लर्निंग एडिशन में खास बात इसका सॉफ्टवेयर है जो स्टूडेंट्स को पढ़ाई में मदद करेगा। 

Advertisement

टैबलेट में एक रग्ड केस के साथ स्टाइलस भी मिलता है। इसके साथ फोल्डेबल कवर स्टैंड आता है। टैबलेट में AI टीचर दिया गया है जो यूजर्स के साथ रियल टाइम में बातचीत करता है। यह प्रश्न-उत्तर भी कर सकता है। एक सिंगल टैप से इसमें होमवर्क चेक किया जा सकता है। यह फीडबैक देता है और स्टूडेंट को बताता है कि उसे कहां पर सुधार करने की जरूरत है। टैबलेट के साथ तीन साल के लिए शाओमी एजुकेशन सेंटर का सब्सक्रिप्शन मिलता है। इसके अंदर पढ़ाई की किताबें, और 150000 से ज्यादा पाठ दिए गए हैं। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  2. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  4. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  3. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  4. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  5. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  6. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  7. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  8. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  9. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  10. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.