Xiaomi Black Shark Gaming टैबलेट लॉन्च हुआ 7300mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ, जानें कीमत

Xiaomi Black Shark गेमिंग टैबलेट में 8.8 इंच का डिस्प्ले दिया गया है जिसमें 144Hz का रिफ्रेश रेट है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 26 फरवरी 2026 12:24 IST
ख़ास बातें
  • टैबलेट में 8.8 इंच का डिस्प्ले दिया गया है जिसमें 144Hz का रिफ्रेश रेट है
  • टैबलेट में Qualcomm Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट दिया गया है
  • इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा मिलता है

Xiaomi Black Shark गेमिंग टैबलेट में 7,300 mAh की बैटरी दी गई है।

Photo Credit: AliExpress

Xiaomi ने नया Black Shark गेमिंग टैबलेट मार्केट में लॉन्च किया है। यह टैबलेट एक पावरफुल चिपसेट और बेहतरीन फीचर्स वाले डिस्प्ले से लैस है। कंपनी ने इसमें Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है। 8.8 इंच के डिस्प्ले में 144Hz तक रिफ्रेश रेट मिल जाता है जो गेमिंग का स्मूद एक्सपीरियंस दे सकता है। टैबलेट में 332 ग्राम वजन है और यह 7.7mm मोटाई में बनाया गया है। 12 जीबी रैम के साथ इसमें अच्छी खासी इंटरनल स्टोरेज मिल जाती है। आइए जानते हैं Xiaomi Black Shark गेमिंग टैबलेट की कीमत और सभी खास फीचर्स। 

Xiaomi Black Shark Gaming Tablet Price

Xiaomi Black Shark गेमिंग टैबलेट की कीमत $670.97 (लगभग 61,000 रुपये) है। इसे AliExpress से खरीदा जा सकता है। टैबलेट को ब्लैक और सिल्वर शेड्स में से चुना जा सकता है। 

Xiaomi Black Shark Gaming Tablet Specifications

Xiaomi Black Shark गेमिंग टैबलेट में 8.8 इंच का डिस्प्ले दिया गया है जिसमें 144Hz का रिफ्रेश रेट है। यह 2560 × 1600 पिक्सल के साथ 2.5K रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करता है। इसमें 600 निट्स की पीक ब्राइटनेस है और 343PPI की पिक्सल डेंसिटी दी गई है। यह DCI-P3 कलर गेमट सपोर्ट करता है। टैबलेट को ब्लैक और सिल्वर शेड्स दी गई हैं। इसकी बॉडी एरोस्पेस ग्रेड के एल्युमीनियम एलॉय से बनी है। डिवाइस का वजन 332 ग्राम है और मोटाई 7.7 mm है। 

टैबलेट में Qualcomm Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट दिया गया है जिसके साथ में कंपनी ने 12 जीबी LPDDR5X RAM, 256 जीबी स्टोरेज दी है। TF कार्ड की मदद से इसे 2 TB तक बढ़ाया भी जा सकता है। 

Advertisement

कैमरा की बात करें तो इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा मिलता है। वहीं, फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है जिससे वीडियो कॉलिंग की जा सकती है। Xiaomi Black Shark गेमिंग टैबलेट में 7,300 mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि गेमिंग में यह 5.6 घंटे लगातार चल सकता है। वेब ब्राउजिंग में 10.3 घंटे का बैकअप मिल जाता है। और वीडियो के लिए 7 घंटे का बैकअप दे सकता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें डुअल बैंड वाइ-फाई Bluetooth 5.4, DisplayPort जैसे फीचर्स का सपोर्ट है। साउंड के लिए इसमें डुअल स्पीकर दिए गए हैं। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  2. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  6. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  7. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  8. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  9. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.