8GB रैम, 6600mAh बैटरी के साथ सस्ता टैबलेट Ulefone Tab W10 हुआ लॉन्च, जानें कीमत

Ulefone Tab W10 टैबलेट में ऑक्टाकोर Unisoc T606 चिपसेट मिलता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 16 दिसंबर 2024 10:41 IST
ख़ास बातें
  • टैबलेट में 6600mAh की बैटरी दी गई है।
  • स्टोरेज को microSD कार्ड की मदद से 1TB तक एक्सपेंड किया जा सकता है।
  • टैबलेट का वजन केवल 430 ग्राम है। मोटाई में यह 7.85mm का है।

Ulefone Tab W10 टैबलेट में 10.1 इंच का डिस्प्ले दिया गया है।

Photo Credit: Ulefone

Ulefone ने अपना लेटेस्ट टैबलेट Ulefone Tab W10 लॉन्च किया है। कंपनी ने इसे स्लीक डिजाइन में पेश किया है। टैबलेट में 10.1 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इसमें ऑक्टाकोर Unisoc T606 चिपसेट मिलता है जिसके साथ में 8GB तक रैम की पेअरिंग देखने को मिलती है। स्टोरेज के लिए इसमें 128GB इनबिल्ट स्पेस कंपनी ने दिया है। साथ ही माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को बढ़ाने का विकल्प भी दिया गया है। टैबलेट में 6600mAh की बैटरी दी गई है। आइए जानते हैं इसकी सभी फीचर्स और प्राइसिंग डिटेल्स। 
 

Ulefone Tab W10 price

Ulefone Tab W10 टैबलेट को कंपनी अधिकारिक वेबसाइट पर 119.99 डॉलर (लगभग 10,000 रुपये) में लिस्ट किया गया है। ऑफिशियल ऑनलाइन स्टोर से यह खरीद के लिए उपलब्ध होगा। 
 

Ulefone Tab W10 specifications

Ulefone Tab W10 टैबलेट में 10.1 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। यह एक HD+ डिस्प्ले है। इसका स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 91% है। डिस्प्ले में 800x1280 रिजॉल्यूशन दिया गयाहै। इसमें Widevine L1 का सपोर्ट भी मिलता है। कंपनी के अनुसार टैबलेट में लाइव स्ट्रीमिंग सपोर्ट भी है जिससे कि Netflix, YouTube, Hulu, Amazon Prime Video, और Disney+ जैसे प्लेटफॉर्म्स से कंटेंट को लाइव स्ट्रीम किया जा सकता है। टैबलेट Android 14 पर रन करता है। 

बिल्ड क्वालिटी की बात करें तो इसे वजन में हल्का और पोर्टेबल बिल्ड वाला डिवाइस बताया गया है जो एल्युमिनियम की बॉडी के साथ आता है। इसका वजन केवल 430 ग्राम है। मोटाई में यह 7.85mm का है।  
Advertisement

Ulefone Tab W10 टैबलेट में ऑक्टाकोर Unisoc T606 चिपसेट मिलता है जो कि मल्टीटास्किंग क्षमता के साथ बताया गया है। टैबलेट में कंपनी ने 8GB तक रैम और 128GB ऑनबोर्ड स्टोरेज दी है। स्टोरेज को microSD कार्ड की मदद से 1TB तक एक्सपेंड किया जा सकता है। इसमें 6600mAh की बैटरी लगी है। कंपनी के अनुसार, यह 27 घंटे का वीडियो प्लेबैक दे सकता है। वहीं, स्टैंडबाय मोड के लिए 415 घंटे का बैकअप होने का दावा इसके लिए किया गया है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  3. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  3. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  4. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  5. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  6. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  7. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  8. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  9. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  10. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.