7,000mAh बैटरी और 10.4 इंच 2K डिस्प्ले के साथ Teclast T40 Pro टैब लॉन्च, जानें कीमत...

Teclast T40 Pro टैब के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 1,299 (लगभग 15,091 रुपये) है। इसकी सेल 10 नवंबर से JD.com पर शुरू होगी।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 11 नवंबर 2021 10:35 IST
ख़ास बातें
  • Teclast T40 Pro टैबलेट UNISOC T618 प्रोसेसर से लैस है
  • टैब में मिलता है 8 जीबी रैम
  • टैबलेट की बैटरी 18 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है
Teclast कंपनी ने पिछले महीने ही 11 इंच 2K डिस्प्ले वाला Teclast T50 टैबलेट लॉन्च किया था, जिसके बाद अब कंपनी ने कथित रूप से Teclast T40 सीरीज़ का नया मॉडल पेश किया है, जिसका नाम है Teclast T40 Pro। बता दें, इस सीरीज़ में कंपनी द्वारा पहले Teclast T40 और Teclast T40 Plus टैबलेट लॉन्च किए जा चुके हैं। Teclast T40 Pro सीरीज़ के तहत पेश किया गया तीसरा मॉडल है। स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो इसमें कंपनी ने 10.4 इंच का 2K डिस्प्ले दिया है। इसके अलावा, यह टैब UNISOC T618 प्रोसेसर से लैस है।
 

Teclast T40 Pro Price

Gizmochina की लेटेस्ट रिपोर्ट में Teclast T40 Pro टैबलेट लॉन्च व इसके प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी दी गई है। रिपोर्ट के अनुसार इसके 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 1,299 (लगभग 15,091 रुपये) है। इसकी सेल 10 नवंबर से JD.com पर शुरू होगी।
 

Teclast T40 Pro Specification

डुअल-सिम Teclast T40 Pro टैब एंड्रॉयड 11 पर काम करता है। इसमें 10.4 इंच 2K डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 2000 x 1200 पिक्सल है। टैब में अल्ट्रा-थिन बेजल्स सभी किनारों पर दिए गए हैं। इसके अलावा, यह टैब UNISOC T618 प्रोसेसर से लैस है। बता दें, Teclast T50 टैबलेट में भी कंपनी ने यह प्रोसेसर दिया है। लेटेस्ट टैब में 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मौजूद है। फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी के लिए इस टैबलेट में सिंगल कैमरा दिया गया है, लेकिन कैमरा कितने मेगापिक्सल का यह जानकारी सामने नहीं आई है।

टैब में 7,000एमएएच की बैटरी दी गई है, जो कि 18 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। साथ ही टैब के रियर पैनल पर मैटेलिक डिज़ाइन के साथ मैट फिनिश दिया गया है।  इसके अलावा टैब में आपको प्रोक्सिमिटी सेंसर, लाइट सेंसर मौजूद हैं। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4जी सपोर्ट दिया गया है।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. पहले Zomato बनाया, अब आपके दिमाग को भी ट्रैक करेंगे दीपिंदर गोयल! Temple ने दिखाई नई टेक्नोलॉजी
  3. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  5. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  6. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  8. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  9. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  11. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  12. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  13. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  14. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  15. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.