TCL ने टैबलेट के लिए नए 10.95 इंच OLED डिस्प्ले किए पेश, जानें इनकी खासियत

कंपनी के अनुसार, नए डिस्प्ले कई तरह के अपग्रेड्स लेकर आते हैं। इनमें बेहतर कलर रिप्रोडक्शन, पावर एफिशिएंसी, और ब्लू लाइट एमिशन भी कम होने की बात कही गई है।

विज्ञापन
अपडेटेड: 16 नवंबर 2026 18:57 IST
ख़ास बातें
  • इनमें 2,456 x 1,536 पिक्सल का रिजॉल्यूशन है।
  • पिक्सल डेंसिटी 265 PPI की बताई गई है।
  • फिलहाल तीनों ही डिस्प्ले प्रोटोटाइप के रूप में मौजूद हैं।

TCL CSOT ने नए OLED टैबलेट डिस्प्ले लॉन्च किए हैं। ये OLED डिस्प्ले 10.95 इंच साइज में आते हैं।

Photo Credit: ITHome

TCL CSOT ने नए OLED टैबलेट डिस्प्ले लॉन्च किए हैं। ये OLED डिस्प्ले 10.95 इंच साइज में आते हैं। कंपनी के अनुसार, नए डिस्प्ले कई तरह के अपग्रेड्स लेकर आते हैं। इनमें बेहतर कलर रिप्रोडक्शन, पावर एफिशिएंसी, और ब्लू लाइट एमिशन भी कम होने की बात कही गई है। आइए जानते हैं इन नए डिस्प्ले के बारे में अन्य खास बातें। 

TCL के डिस्प्ले बनाने वाले डिवीजन TCL CSOT ने टैबलेट के लिए नए OLED डिस्प्ले पेश किए हैं। ITHome (via) के अनुसार, DTC 2026 इवेंट में ये नए डिस्प्ले कंपनी ने प्रस्तुत किए। इनमें RGBX पिक्सल आर्किटेक्चर का इस्तेमाल किया गया है। इसकी मदद से ये रेड, ग्रीन, और ब्लू के साथ ही एक और सब-पिक्सल डिस्प्ले में जोड़ते हैं। नए OLED पैनल साइज 10.95 इंच बताया गया है। कंपनी के तीनों नए प्रोटोटाइप इसी साइज में आते हैं। इनमें 2,456 x 1,536 पिक्सल का रिजॉल्यूशन है। पिक्सल डेंसिटी 265 PPI की बताई गई है। 

Advertisement

कंपनी के नए डिस्प्ले तीन वेरिएंट्स में आते हैं और तीनों ही अलग-अलग तरह से खास हैं। इनमें से एक बेहतर कलर प्रोड्यूस करता है, दूसरा बेहतर पावर एफिशिएंसी देती है। और तीसरा ब्लू लाइट को और ज्यादा कम करता है। जिससे व्यूइंग एक्सपीरियंस और बेहतर होने की बात कही गई है। पहला पैनल अतिरिक्त डीप-रेड सबपिक्सल का इस्तेमाल करता है। यह दो कलर गेमट मोड सपोर्ट करता है। 

दूसरा डिस्प्ले पैनल मुख्य रूप से पावर एफिशिएंसी को टारगेट करता है। इसमें एक एक्स्ट्रा ब्लू सब-पिक्सल दिया गया है। कंपनी का कहना है कि यह पावर की खपत को 20% तक कम कर सकता है। तीसरा पैनल ब्लू लाइट एमिशन को कम करता है। यह एडिशनल लाइट ब्लू सबपिक्सल के साथ आता है। स्टैंडर्ड आईकेयर मोड को यह और बेहतर बनाने का काम करता है। यह हानिकारक ब्लू लाइट एमिशन को 5% से 0.5% तक कम कर सकता है। फिलहाल तीनों ही डिस्प्ले प्रोटोटाइप के रूप में मौजूद हैं। कंपनी ने कमर्शियल प्रोडक्शन डेट के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 10,050mAh बैटरी वाला Oppo Pad Air 6 टैबलेट लॉन्च, 12.1 इंच डिस्प्ले के साथ मिलेगी 12GB RAM
#ताज़ा ख़बरें
  1. 10,050mAh बैटरी वाला Oppo Pad Air 6 टैबलेट लॉन्च, 12.1 इंच डिस्प्ले के साथ मिलेगी 12GB RAM
  2. TCL ने टैबलेट के लिए नए 10.95 इंच OLED डिस्प्ले किए पेश, जानें इनकी खासियत
  3. Grand Theft Auto 6 को लॉन्च से पहले मिला 11,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का रेवेन्यू
  4. 13,500mAh बैटरी और 7 इंच डिस्प्ले के साथ आएगा Honor का नया स्मार्टफोन! लीक हुए स्पेसिफिकेशन्स
  5. Apple का नया AI ऐप बताएगा आपकी सेहत का हाल! मेडिकल रिसर्च से जुटाएगा जानकारी
  6. Jio यूजर्स के लिए अलर्ट! मोबाइल रीचार्ज खत्म हुआ तो बंद हो जाएगी सर्विस?
  7. Nvidia के CEO की पोस्ट पर वापसी की कोशिश में जुटे Jensen Huang
  8. Vivo Pad FE के जल्द लॉन्च की तैयारी, NCC पर हुई लिस्टिंग
  9. iPhone 18 कब होगा पेश, कैसे होंगे फीचर्स और डिजाइन, कितनी होगी कीमत जानें सबकुछ
  10. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च के लिए तैयार, 50MP कैमरा के साथ डिजाइन आया सामने
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.