Samsung Galaxy Tab S6, Galaxy Watch 4G और Galaxy Watch Active 2 भारत में लॉन्च, जानें दाम और फीचर्स

Samsung Galaxy Tab S6, Galaxy Watch 4G, Galaxy Watch Active 2: सैमसंग गैलेक्सी टैब एस6, गैलेक्सी वॉच एक्टिव 2 और गैलेक्सी वॉच 4जी को लॉन्च कर दिया गया है। जानें Samsung के इन डिवाइस के बारे में विस्तार से।

विज्ञापन
गौरव शुक्ला, अपडेटेड: 10 अक्टूबर 2019 16:35 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy Tab S6 में है Snapdragon 855 SoC
  • Samsung Galaxy Watch 4G दो अलग-अलग साइज़ में मिलेगी
  • 11 अक्टूबर से Galaxy Watch Active 2 की बिक्री शुरू

Samsung Galaxy Tab S6, Galaxy Watch 4G और Galaxy Watch Active 2 भारत में लॉन्च, जानें दाम और फीचर्स

Samsung Galaxy Tab S6, Galaxy Watch 4G, Galaxy Watch Active 2: सैमसंग ने भारत में अपने एक नए टैबलेट और दो नई स्मार्टवॉच लॉन्च की हैं। याद करा दें कि नए सैमसंग गैलेक्सी टैब एस6 और गैलेक्सी वॉच एक्टिव 2 को इस साल अगस्त में और गैलेक्सी वॉच 4जी को पिछले साल अगस्त में लॉन्च किया गया था। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि Galaxy Watch 4G और Galaxy Tab S6 4जी एलटीई कनेक्टिविटी सपोर्ट के साथ आते हैं।  आइए अब आपको सैमसंग गैलेक्सी टैब एस6, सैमसंग गैलेक्सी वॉच 4जी और गैलेक्सी वॉच एक्टिव 2 की भारत में कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं।
 

Samsung Galaxy Tab S6, Galaxy Watch Active 2, Galaxy Watch 4G price in India

सैमसंग के अनुसार, गैलेक्सी टैब एस6, गैलेक्सी वॉच एक्टिव 2 और गैलेक्सी वॉच 4जी की बिक्री कल यानी 11 अक्टूबर से शुरू होगी। तीनों ही डिवाइस Amazon, Flipkart, Samsung ऑनलाइन स्टोर और ऑफलाइन सैमसंग पार्टनर स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। Galaxy Tab S6 की भारत में कीमत 59,900 रुपये, गैलेक्सी वॉच एलईटी के 42 एमएम वर्जन की कीमत 28,490 रुपये और 46 एमएम वर्जन की कीमत 30,990 रुपये है।
Advertisement

Galaxy Watch Active 2 के एल्यूमीनियम बॉडी मॉडल की कीमत 26,990 रुपये और स्टेनलैस स्टील बॉडी मॉडल की कीमत 31,990 रुपये है। भारत में इसके केवल 44 एमएम वर्जन को उतारा गया है। सैमसंग गैलेक्सी टैब एस6 के दो कलर वेरिएंट हैं, माउंटेन ग्रे और क्लाउड ब्लू। सैमसंग वॉच एक्टिव 2 के तीन कलर वेरिएंट हैं, सिल्वर, ब्लैक और गोल्ड फिनिश तो वहीं वॉच एक्टिव 2 एल्यूमीनियम को भी तीन कलर वेरिएंट में उतारा गया है, ब्लैक, रोज़ गोल्ड और क्लाउड सिल्वर फिनिश। लॉन्च ऑफर्स की बात करें तो टैबलेट पर एचडीएफसी बैंक क्रेडिट और डेबिट कार्ड से भुगतान पर 5,000 रुपये का कैशबैक मिलेगा।
 

Samsung Galaxy Tab S6 specifications

सैमसंग गैलेक्सी टैब एस6 में 10.5 इंच का WQXGA सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज है। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 1टीबी तक बढ़ाना संभव होगा। अब बात कैमरा सेटअप की। सैमसंग Galaxy Tab S6 में दो रियर कैमरे दिए गए हैं- एक 13 मेगापिक्सल का और दूसरा 5 मेगापिक्सल का।
Advertisement

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। टैबलेट में जान फूंकने के लिए 7,040 एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है और एस पेन में 0.35 एमएएच  की बैटरी है। कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई 802.11एसी, वाई-फाई डायरेक्ट और ब्लूटूथ 5.0 शामिल है।
 

Samsung Galaxy Watch 4G features, specifications

सैमसंग गैलेक्सी वॉच 46 एमएम वेरिएंट में 1.3 इंच का सुपर एमोलेड डिस्प्ले (360x360 पिक्सल) है और 42 एमएम वेरिएंट में 1.2 इंच का सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जिसमें समान 360x360 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन है। कनेक्टिविटी के लिए स्मार्टवॉच ई-सिम का इस्तेमाल करती है। Galaxy Watch LTE में डुअल-कोर सैमसंग एक्सीनॉस 9110 प्रोसेसर के साथ 1.5 जीबी रैम और 4 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है।
 

Samsung Galaxy Watch Active 2 features, specifications

सैमसंग गैलेक्सी वॉच एक्टिव 2 के 44 एमएम मॉडल में 1.4 इंच का सुपर एमोलेड डिस्प्ले (360x360 पिक्सल) है। सिक्योरिटी के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास डीएक्स+ का इस्तेमाल हुआ है। स्मार्टवॉच आईपी68 सर्टिफाइड है। इसमें एक्सीनॉस 9110 प्रोसेसर के साथ 1.5 जीबी रैम और 4 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है। Galaxy Watch Active 2 ब्लूटूथ वर्जन 5.0 के जरिए कनेक्ट होते हैं। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि गैलेक्सी वॉच एक्टिव 2 में 340 एमएएच की बैटरी दी गई है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  2. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  3. Nothing Phone (3) पर मिल रहा ₹39 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, यहां से खरीदें सस्ता
  4. Samsung Galaxy S26 FE vs Vivo X300 FE vs OnePlus 15: कौन सा फ्लैगशिप मोबाइल रहेगा बेहतर?
  5. Samsung Galaxy S26 FE India Launch: भारत में कब शुरू होगी सेल? सामने आईं कई बड़ी डिटेल्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Nothing Phone (3) पर मिल रहा ₹39 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, यहां से खरीदें सस्ता
  2. Amazon के पैकेज पर दिखे Pink या Red Dot तो हो जाएं सावधान! डिलीवरी लेने से पहले जान लें इसका मतलब
  3. Samsung Galaxy S26 FE vs Vivo X300 FE vs OnePlus 15: कौन सा फ्लैगशिप मोबाइल रहेगा बेहतर?
  4. Samsung Galaxy S26 FE India Launch: भारत में कब शुरू होगी सेल? सामने आईं कई बड़ी डिटेल्स
  5. Laser से 1 मिनट में 1,800 मच्छरों का सफाया! चीन की इस मशीन का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे काम करती है टेक्नोलॉजी
  6. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  7. क्या फोन पर टूटा हुआ टेम्पर्ड ग्लास उपयोग करना चाहिए, जानें क्या होगा असर
  8. मुस्लिम देश को सीधे आसमान से मिलेगा इंटरनेट, भारत से पहले Starlink को मिला 10 साल का लाइसेंस
  9. बिना इंटरनेट के फीचर फोन से होगा UPI पेमेंट, PhonePe ने लॉन्च किया UPI 123Pay; ऐसे करें रजिस्टर
  10. Poco X8 5G देगा 4 सितंबर को दस्तक, फीचर्स से लेकर डिजाइन आया सामने
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.