Redmi Pad 2 भारत में आज होगा लॉन्च, डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस पहले से ही जानें

Redmi ने भारत में अपने एंड्रॉयड टैबलेट Redmi Pad 2 के लॉन्च की तारीख की घोषणा कर दी है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 18 जून 2025 08:38 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Pad 2 भारत में 18 जून को लॉन्च होगा, जिसकी पुष्टि कंपनी ने की है।
  • Redmi Pad 2 टैबलेट वाई-फाई के साथ-साथ सेलुलर कनेक्टिविटी का सपोर्ट करेगा।
  • Redmi Pad 2 गूगल के सर्किल टू सर्च जैसे AI फीचर्स का सपोर्ट करेंगे।

Redmi Pad 2 वाई-फाई के साथ-साथ सेलुलर कनेक्टिविटी का सपोर्ट करेगा।

Photo Credit: Xiaomi

Redmi आज भारत में अपने एंड्रॉयड टैबलेट Redmi Pad 2 को लॉन्च करेगा। हालांकि कंपनी ने टैबलेट के डिजाइन और कलर ऑप्शन का खुलासा पहले ही कर दिया है। इस टैबलेट को कंपनी पहले ही फिलिपींस में लॉन्च कर चुकी है, ऐसे में इसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस पहले ही पता हैं। टैबलेट ग्लोबल 4G वेरिएंट से काफी मिलता जुलता लग रहा है। भारतीय वर्जन में AI पावर्ड फीचर शामिल होने और स्टाइलस सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। यहां हम आपको Redmi Pad 2 की खासियतों के बारे में विस्तार से बता रहे हैं। 
 


Redmi Pad 2 Launch Today India


Redmi Pad 2 भारत में 18 जून यानी आज लॉन्च होगा, जिसकी पुष्टि कंपनी ने एक एक्स पोस्ट में पहले ही कर दी थी। प्रमोशनल पोस्टर पर एक टैग से पता चला है कि टैबलेट वाई-फाई के साथ-साथ सेलुलर कनेक्टिविटी का सपोर्ट करेगा। अभी खुलासा नहीं हुआ है कि यह 4G या 5G सपोर्ट प्रदान करेगा या नहीं।

Amazon और Flipkart पर लाइव हुई Redmi Pad 2 की माइक्रोसाइट से पता चला है कि यह ऑफिशियल वेबसाइट के साथ-साथ इन ई-कॉमर्स साइट्स के जरिए भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। टैबलेट के लिए Xiaomi लैंडिंग पेज टैबलेट की स्टाइलस कंपेटिबिलिटी का सुझाव देती है। इसे Google के सर्किल टू सर्च जैसे AI फीचर्स को सपोर्ट करने के लिए टीज किया गया है। उम्मीद है कि यह टैबलेट मौजूदा Redmi Pad के मुकाबले में बड़ी डिस्प्ले, बड़ी बैटरी और बेहतर परफॉर्मेंस के साथ आएगा।
Advertisement

Redmi Pad 2 के भारतीय वर्जन का डिजाइन ग्लोबल 4G वेरिएंट जैसा ही है। इसे ब्लू और ग्रे कलर में ड्यूल टोन फिनिश में देखा जा सकता है। इस बीच Redmi Pad 2 के ग्लोबल 4G वेरिएंट में मीडियाटेक हीलियो G100 अल्ट्रा प्रोसेसर मिलने की पुष्टि हुई है। टैबलेट में 9,000mAh की बैटरी है, जिसको लेकर दावा किया गया है कि यह सिंगल चार्ज में 19 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक प्रदान करेगी।


Redmi Pad 2 4G Specifications


Redmi Pad 2 4G ग्लोबल वर्जन में 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 11 इंच की 2.5K डिस्प्ले दी गई है। यह डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट के साथ क्वाड स्पीकर सिस्टम से लैस है। यह टैबलेट में मेटल यूनिबॉडी डिजाइन ग्रेफाइट ग्रे और मिंट ग्रीन शेड में पेश किया गया है। यह आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड HyperOS 2.0 पर काम करता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  3. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  4. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  5. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  6. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  7. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  8. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  9. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  10. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.