टैबलेट के लिए कहा गया है कि यह शॉक बर्दाश्त कर सकता है। यह धूल और पानी से बचाव के लिए रसिस्टेंट फीचर से लैस होकर आता है।
टैबलेट में 10.1 इंच का WUXGA डिस्प्ले मिलता है। यह 1920 x 1200 पिक्सल रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करता है।
Photo Credit: GDM
Panasonic ने मार्केट में अपना नया रग्ड टैबलेट लॉन्च किया है। इसमें 10.1 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। दमदार सीपीयू से लैस यह टैबलेट ToughBook के नाम से आता है। जैसा इसका नाम है, वैसी ही इसकी बनावट का दावा कंपनी ने किया है। कहा गया है कि अन्य टैबलेट्स के मुकाबले यह कठिन परिस्थितियों में भी टिकाऊ रह सकता है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में विस्तार से।
Panasonic ToughBook FZ-G3 की प्राइसिंग को लेकर कंपनी ने अभी तक कोई जानकारी साझा नहीं की है। इसे फिलहाल जापान की मार्केट में पेश किया गया है जिसे जीडीएम द्वारा स्पॉट किया गया है। टैबलेट की सेल (via) 2027 की शुरुआत में शुरू हो सकती है। जल्द ही इसकी कीमत से कंपनी पर्दा उठा सकती है। यह अधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकेगा।
Panasonic ToughBook FZ-G3 कंपनी का नया टैबलेट है जिसे रग्ड टैबलेट के तौर पर लॉन्च किया गया है। टैबलेट के लिए कहा गया है कि यह शॉक बर्दाश्त कर सकता है। यह धूल और पानी से बचाव के लिए रसिस्टेंट फीचर से लैस होकर आता है। वाइब्रेशन रसिस्टेंस फीचर भी इसमें बताया गया है। टैबलेट में 10.1 इंच का WUXGA डिस्प्ले मिलता है। यह 1920 x 1200 पिक्सल रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करता है। इसमें मल्टी टच सपोर्ट भी दिया गया है। टैबलेट में 1000 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है।
ToughBook FZ-G3 में प्रोसेसिंग के लिए Intel Core Ultra 5 335 Panther Lake CPU लगा है। इसमें 16GB की LPDDR5X RAM दी गई है जिसके साथ में 512GB SSD स्टोरेज मिल जाती है। कैमरा की बात करें तो इसमें 5 मेगापिक्सल और 12 मेगापिक्सल का फ्रंट और रियर कैमरा दिया गया है। पोर्ट्स की बात करें तो इसमें डुअल USB 4 Type-C, डुअल USB 3.2 Type-A पोर्ट मिल जाते हैं। साथ ही 1G ईथरनेट, WiFi 7, Bluetooth 5.4 का सपोर्ट है। साउंड के लिए स्टीरियो स्पीकर लगे हैं। यह डुअल माइक्रोफोन से लैस है। कंपनी ने कहा है कि यह 1.8m तक की ऊंचाई से गिरने पर भी टूटने से बच सकता है। इसके डाइमेंशन 27.9 x 18.8 x 2.35 cm बताए गए हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी