Lenovo Yoga Pad Pro AI 2024 टैबलेट 10200mAh बैटरी, Snapdragon 8 Gen 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स

Lenovo ने चीनी बाजार में Lenovo Yoga Pad Pro AI 2024 टैबलेट लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 3 दिसंबर 2024 16:55 IST
ख़ास बातें
  • Lenovo Yoga Pad Pro AI 2024 में 12.7 इंच की प्योरसाइट प्रो डिस्प्ले है।
  • Lenovo Yoga Pad Pro AI 2024 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर है।
  • Lenovo Yoga Pad Pro AI 2024 में 10,200mAh की बैटरी दी गई है।

Lenovo Yoga Pad Pro AI 2024 में 12.7 इंच की प्योरसाइट प्रो डिस्प्ले है।

Photo Credit: Lenovo

Lenovo ने चीनी बाजार में Lenovo Yoga Pad Pro AI 2024 टैबलेट लॉन्च कर दिया है। Yoga Pad Pro AI 2024 एआई बेस्ड फीचर्स के साथ दमदार परफॉर्मेंस प्रदान करता है। योगा पैड प्रो एआई टैबलेट में 12.7 इंच प्योरसाइट प्रो डिस्प्ले दी गई है। यहां हम आपको Lenovo Yoga Pad Pro AI 2024 टैबलेट के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Lenovo Yoga Pad Pro AI 2024 Price


कीमत की बात करें तो Lenovo Yoga Pad Pro AI 2024 की कीमत CNY 4,799 (लगभग 55,882 रुपये) है। यह टैबलेट फिलहाल प्री-ऑर्डर के लिए चीन में उपलब्ध है।


Advertisement
Lenovo Yoga Pad Pro AI 2024 Specifications


Lenovo Yoga Pad Pro AI 2024 में 12.7 इंच की प्योरसाइट प्रो डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजॉल्यूशन 2944×1840, रिफ्रेश रेट 144Hz और 900 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। डिस्प्ले DCI-P3 कलर गेमट ​​​​को कवर करती है, जो कि एंटरटेनमेंट और प्रोफेशनल वर्क दोनों के लिए बेस्ट है। इसमें हरमन कार्डन ट्यून 6 स्पीकर सिस्टम है, वहीं डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट के साथ दमदार ऑडियो भी है। इस टैबलेट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 16GB LPDDR5X रैम और 512GB UFS 4.0 इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। 

टैबलेट की सबसे बड़ी खासियत इसका AI इंटीग्रेशन है, जिसमें Lenovo के ZUXOS कस्टम एंड्रॉइड स्किन के साथ डॉक्यूमेंट समराइजेशन, इमेज जनरेशन और एक स्मार्ट एसिस्टेट जैसे टूल्स उपलब्ध हैं। इन फीचर्स के साथ मल्टीटास्किंग ज्यादा आसान होती है। इसमें स्टाइलस भी शामिल किया गया है जो कि रियलिस्टिक राइटिंग एक्सपीरियंस प्रदान करता है, जिसे स्टूडेंट्स प्रोफेशनल और क्रिएटिव्स द्वारा काफी पसंद किय जा सकता है। इस टैबलेट में 10,200mAh की बैटरी दी गई है जो कि 68W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। इस टैबलेट को महज 10 मिनट चार्ज करके 3 घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18 Pro लॉन्च होते ही महंगे हुए पुराने iPhones, 17 से लेकर Air तक की कीमत बढ़ी
  2. iPhone 18 Pro कहां सबसे सस्ता? दुबई, सिंगापुर से लेकर अमेरिका तक, कीमत में इतना अंतर
  3. '10 सालों में AI इंसानों को खत्म कर देगा', Anthropic रिसर्चर ने दी चेतावनी, छोड़ी नौकरी!
  4. iPhone 18 Pro से फोल्डेबल Duo तक, Apple के नए प्रोडक्ट्स की भारत में इतनी है कीमत
  5. PhonePe से अब विदेशों में करें VISA पेमेंट! नहीं पड़ेगी कार्ड की जरूरत, बना भारत का पहला ऐप
  6. HMD Key 2 बजट फोन जल्द हो सकता है लॉन्च! 13MP डुअल कैमरा, 5000mAh बैटरी
  7. 500 रुपये से कम में 5 वायर्ड ईयरफोन, JBL और boAt जैसे कई ऑप्शन
  8. Apple Watch Ultra 4 लॉन्च हुई 50 घंटे की बैटरी के साथ, S11 चिप से लैस, जानें कीमत
  9. Apple Watch Series 12 हुई लॉन्च, नई S11 चिप, 38 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  10. Apple का पहला फोल्डेबल iPhone Duo लॉन्च, बुक स्टाइल के साथ डबल कैमरा से लैस, जानें कितना है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.