Huawei ने दुनिया का पहला फ्लेक्सिबल OLED डिस्प्ले टैबलेट MatePad Pro 13.2 किया लॉन्च, जानें कीमत

प्रोसेसिंग की बात करें तो इसमें किरिन 9000एस चिपसेट लगा है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 13 दिसंबर 2023 09:23 IST
ख़ास बातें
  • इसमें किरिन 9000एस चिपसेट लगा है।
  • यह 52000mm2 VC लिक्विड कूलिंग के साथ आता है।
  • डिवाइस में 10,100mAh बैटरी है जिसके साथ में 88W फास्ट चार्जिंग है।

Huawei MatePad Pro 13.2 में 1000 निट्स वाला OLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Huawei

Huawei ने Huawei MatePad Pro सीरीज में नया मॉडल पेश किया है जो 13.2 इंच डिस्प्ले में आता है। कंपनी ने इसे एक फ्लैगशिप टैबलेट के रूप में लॉन्च किया है। हालांकि चीन में कंपनी इसे सितंबर में ही लॉन्च कर चुकी है। अब इसका ग्लोबल वर्जन लॉन्च किया गया है। टैब में OLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 1000 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। इसे Samsung Galaxy Tab S9 Ultra की टक्कर में कहा जा सकता है। इसे दुनिया का पहला फ्लैक्सिबल OLED पैनल वाला टैब कहा जा रहा है। डिस्प्ले में 2,880 x 1,920 पिक्सल का रिजॉल्यूशन है और 120Hz रिफ्रेश रेट है। आइए जानते हैं इसका प्राइस और सभी स्पेसिफिकेशंस। 
 

Huawei MatePad Pro 13.2 Price

Huawei MatePad Pro 13.2 की यूरोप में कीमत 999 यूरो (लगभग 89,800 रुपये) है जो कि इसके शुरुआती 12 जीबी रैम 256 स्टोरेज वेरिएंट का प्राइस बताया गया है। इसका 12 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज मॉडल 1199 यूरो (लगभग 1,07,000 रुपये) में आता है। इसके साथ स्मार्ट मैग्नेटिक कीबोर्ड दिया गया है जिसकी कीमत 199 यूरो (लगभग 17,900 रुपये) है, जबकि M-Pencil की कीमत 99 यूरो  (8,907 रुपये) है। इसे 8 जनवरी से प्री-बुक किया जा सकेगा। जबकि सेल यूरोप में 22 जनवरी से शुरू होगी। 
 

Huawei MatePad Pro 13.2 Specifications

Huawei MatePad Pro 13.2 इंच के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इसमें दुनिया का पहला फ्लैक्सिबल OLED पैनल मिलता है। इसमें 1000 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। डिस्प्ले में 2,880 x 1,920 पिक्सल का रिजॉल्यूशन है और 120Hz रिफ्रेश रेट है। कंपनी ने इसे सबसे पतला और हल्का टैबलेट बताया है। रियर में 13 मेगापिक्सल का कैमरा इसमें मेन सेंसर के रूप में मिलता है, साथ में 8 मेगापिक्सल का दूसरा सेंसर भी है। डिवाइस में 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। साउंड के लिए इसमें 6 डुअल चैनल स्पीकर मिलते हैं। 

प्रोसेसिंग की बात करें तो इसमें किरिन 9000एस चिपसेट लगा है। जिसे 12 जीबी तक रैम और 512 जीबी तक स्टोरेज के साथ पेअर किया गया है। यह 52000mm2 VC लिक्विड कूलिंग के साथ आता है। डिवाइस में 10,100mAh बैटरी है जिसके साथ में 88W फास्ट चार्जिंग है। यह HarmonyOS 4 पर ऑपरेट करता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. LPG सब्सिडी नहीं आई? घर बैठे ऐसे चेक करें क्या है वजह, ऐसे पता चलेगा स्टेटस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, दो मॉडल हो सकते हैं शामिल 
  2. 6,300mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Realme Note 80, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Hisense ने भारत में लॉन्च किए मोबाइल कनेक्टिविटी और AI स्मार्ट मोड वाले नए AC, जानें कीमत
  4. OnePlus 15T में होगा कॉम्पैक्ट डिजाइन, 6.32 इंच फ्लैट डिस्प्ले
  5. 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी वाला Vivo V70 FE लॉन्च, जानें कीमत
  6. Oppo Find N6 जल्द होगा इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, AI Pen के लिए मिलेगा सपोर्ट
  7. अंगूठी के साइज में 1TB स्टोरेज! Sandisk का नया USB-C फ्लैश ड्राइव लॉन्च, कीमत Rs 2 हजार से शुरू
  8. Vivo X300s में मिलेगा 6.78 इंच डिस्प्ले, जल्द लॉन्च की तैयारी
  9. e-PAN डाउनलोड के नाम पर आ रहे फर्जी ईमेल, PIB फैक्ट चेक ने किया सावधान, न करें क्लिक
  10. iQOO Z11 का टीजर जारी, 9020mAh की विशाल बैटरी के साथ दमदार गेमिंग फीचर्स से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.