10100mAh बैटरी वाला सस्ता टैबलेट Honor Pad X8b लॉन्च, 11 इंच 90Hz डिस्प्ले, जानें कीमत

टैबलेट में Snapdragon 680 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 15 फरवरी 2026 09:31 IST
ख़ास बातें
  • यह टैबलेट 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है।
  • टैबलेट के रियर में 5 मगापिक्सल का कैमरा है जो ऑटोफोकस के साथ आता है।
  • टैबलेट Android 16 बेस्ड MagicOS 10 पर रन करता है।

Honor Pad X8b में 11 इंच का IPS LCD पैनल दिया गया है।

Photo Credit: Honor

Honor की ओर से सस्ता टैबलेट Honor Pad X8b लॉन्च किया गया है। यह टैबलेट कंपनी का बजट सेग्मेंट में आने वाला किफायती डिवाइस है जिसमें 11 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। अफॉर्डेबल प्राइस में कंपनी बेहतरीन फीचर्स दिए हैं। यह मेटल बॉडी में आता है जिसकी मोटाई 7.25mm है। यह IPS LCD पैनल से लैस है जिसमें 90Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। टैबलेट में Snapdragon 680 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। इसके अंदर रियर में कंपनी ने 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया है। टैबलेट में 10,100mAh की विशाल बैटरी है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य खास फीचर्स के बारे में। 

Honor Pad X8b Price

Honor Pad X8b को कंपनी ने सउदी अरब में SAR 649 (लगभग 15000 रुपये) की कीमत में लॉन्च किया है। यह टैबलेट सिंगल स्पेस ग्रे कलर में आता है। इसे कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। 

Advertisement

Honor Pad X8b Specifications

Honor Pad X8b में 11 इंच का IPS LCD पैनल दिया गया है। इसमें 1,920 x 1,200 पिक्सल का रिजॉल्यूशन है और 207PPI की पिक्सल डेंसिटी दी गई है। यह टैबलेट 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसमें लो ब्लू लाइट के लिए TÜV Rheinland सर्टिफिकेशन दिया गया है। टैबलेट को मोटाई 7.25mm है और वजन 496 ग्राम है। यह वजन में हल्का है और स्लिम डिजाइन में मजबूत बॉडी के साथ पेश किया गया है। 

Honor Pad X8b में क्वालकॉम का Snapdragon 680 चिपसेट मिलता है जिसके साथ में 4GB रैम, और 128GB की स्टोरेज दी गई है। टैबलेट के रियर में 5 मगापिक्सल का कैमरा है जो ऑटोफोकस के साथ आता है। टैबलेट में फ्रंट कैमरा भी है जो 5 मेगापिक्सल का है। यह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस्तेमाल हो सकता है। यह टैबलेट Android 16 बेस्ड MagicOS 10 पर रन करता है। 

Advertisement

टैबलेट में 10,100mAh की बैटरी दी गई है। साउंड के लिए इसमें चार स्पीकर वाला सेटअप मिलता है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  2. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  3. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
  4. iPhone 18 Pro Max vs Oppo Find X9 Ultra vs Vivo X300 Ultra: जानें कौन सा फ्लैगशिप है बेस्ट?
  5. 10,000mAh बैटरी वाले Redmi Note 17 Pro और Pro Max के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, 15 सितंबर को होंगे भारत में लॉन्च
  6. AI से जाएगी अनगिनत लोगों की जान, Anthropic के AI रिसर्चर ने नौकरी छोड़ी, बताया सभ्यता पर बड़ा खतरा
  7. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  8. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  9. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  10. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.