HONOR Pad X8a Nadal Kids Edition टैबलेट 11 इंच डिस्प्ले, Snapdragon 680 4G प्रोसेसर के साथ लॉन्च, जानें कीमत

HONOR Pad X8a Nadal Kids Edition टैबलेट भारत में 11 इंच की डिस्प्ले के साथ लॉन्च हो गया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 1 अक्टूबर 2024 13:28 IST
ख़ास बातें
  • HONOR Pad X8a Nadal Kids Edition में 11 इंच की डिस्प्ले दी गई है।
  • HONOR Pad X8a Nadal Kids Edition में Snapdragon 680 4G प्रोसेसर है।
  • HONOR Pad X8a Nadal Kids Edition में 8300mAh की बैटरी दी गई है।

HONOR Pad X8a Nadal Kids Edition में 11 इंच की डिस्प्ले है।

Photo Credit: HONOR

HONOR ने भारतीय बाजार में HONOR Pad X8a Nadal Kids Edition टैबलेट लॉन्च कर दिया है। इस टैबलेट में 11 इंच की डिस्प्ले दी गई है। खासतौर पर बच्चों के लिए डिजाइन किया गया टैबलेट शॉकप्रूफ बॉडी और चाइल्ड सेफ, फूड ग्रेड सिलिकॉन केस के साथ आता है। यह टैबलेट डूडलिंग, राइटिंग और लर्निंग के लिए किड फ्रेंडली पेन के साथ आता है। यहां हम आपको HONOR Pad X8a Nadal Kids Edition के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


HONOR Pad X8a Nadal Kids Edition Price


कीमत की बात की जाए तो HONOR Pad X8a Nadal Kids Edition की कीमत लिमिटेड समय के लिए 10,999 रुपये है। हालांकि, इसकी एमआरपी 13,999 रुपये है।


HONOR Pad X8a Nadal Kids Edition Specifications


HONOR Pad X8a Nadal Kids Edition में 11 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1920 x 1200 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 90Hz, 16.7 मिलियन कलर गेमट, 207 PPI और 400 निट्स तक ब्राइटनेस है। आई कंफर्ट के लिए यह टैबलेट TUV Rheinland सर्टिफाइड है, जिससे लो ब्लू लाइट, फ्लिकर फ्री व्यू मिलता है। इस टैबलेट में ऑक्टा कोर Snapdragon 680 4G प्रोसेसर दिया गया है। इस टैबलेट में 6GB/128GB स्टोरेज दी गई है। यह टैबलेट एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड MagicOS 8.0 पर काम करता है। यह टैबलेट 8300mAh की बैटरी से लैस है, जो कि 14 घंटे तक कार्टून प्लेबैक और 56 दिनों तक स्टेंडबाय प्रदान करती है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इस टैबलेट के रियर में f/2.2 AF अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और फ्रंट में f/2.2 FF अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। पेरेंटल गाइडेंस के लिए प्री-इंस्टॉल्ड फैमिली लिंक मिलता है। टैबलेट एंटी शॉक केस के साथ आता है। इसमें स्कैचिंग, हैंडल और वीडियो मोड जैसे तीन मोड मिलते हैं। कनेक्टिविटी के लिए इसमें वाई-फाई, ब्लूटूथ v5.1, एक माइक और 4 स्पीकर शामिल हैं। इसमें एक्सेलेरोमीटर और एंबिएंट लाइट सेंसर शामिल हैं। डाइमेंशन की बात करें तो टैबलेट की चौड़ाई 256.91 मिमी, ऊंचाई 168.46 मिमी, मोटाई 7.25 मिमी और वजन 495 ग्राम है।
Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

11.00 इंच

प्रोसेसर

Snapdragon 680

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

1920x1200 पिक्सल

रैम

4 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

स्टोरेज

128 जीबी

रियर कैमरा

5-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

8300 एमएएच
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  2. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  4. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  5. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  8. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  2. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  3. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  4. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  5. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  7. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  8. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  9. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  10. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.