25 लाख युवाओं को मिल रहा है फ्री टैबलेट, इस राज्य में शुरू हुई नई स्कीम

उत्तर प्रदेश सरकार ने स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के तहत 25 लाख नए टैबलेट खरीदने को मंजूरी दी है। जानें किन छात्रों और युवाओं को इसका फायदा मिल सकता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 26 अगस्त 2026 12:34 IST
ख़ास बातें
  • योगी सरकार 25 लाख नए टैबलेट खरीदेगी
  • योजना के लिए ₹2,374 करोड़ का बजट रखा गया
  • छात्रों और युवाओं को मिल सकता है फ्री टैबलेट

योगी सरकार 25 लाख युवाओं को फ्री टैबलेट देगी, कैबिनेट ने खरीद को दी मंजूरी

उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए एक अच्छी खबर आई है। योगी सरकार ने स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के तहत 25 लाख नए टैबलेट खरीदने को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में 25 अगस्त को हुई कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लगाई गई। सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए इस योजना के तहत 2,374.60 करोड़ रुपये का बजट भी रखा है। इन टैबलेट को पात्र छात्रों और युवाओं को मुफ्त में बांटा जाएगा।

सरकार का कहना है कि योजना का मकसद युवाओं को पढ़ाई और ट्रेनिंग के साथ-साथ रोजगार और स्वरोजगार से जुड़े डिजिटल संसाधनों तक आसान पहुंच देना है। टैबलेट मिलने के बाद छात्र ऑनलाइन पढ़ाई, डिजिटल कंटेंट, ट्रेनिंग प्रोग्राम और रोजगार से जुड़ी जानकारी का इस्तेमाल कर सकेंगे।

किन युवाओं को मिलेगा फ्री टैबलेट?

स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के तहत ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन, डिप्लोमा और अलग-अलग प्रोफेशनल कोर्स कर रहे पात्र छात्रों को इसका फायदा मिल सकता है। इसके अलावा तकनीकी शिक्षा, मेडिकल एजुकेशन, स्किल डेवलपमेंट और ITI में पढ़ाई या ट्रेनिंग कर रहे युवाओं को भी योजना में शामिल किया गया है।

हालांकि, सिर्फ किसी कोर्स में पढ़ने से ही टैबलेट मिलना तय नहीं है। लाभार्थियों का चयन संबंधित संस्थान और सरकार के तय नियमों के आधार पर किया जाएगा। यानी किस छात्र को टैबलेट मिलेगा, यह उसकी पात्रता और संबंधित रिकॉर्ड के आधार पर तय होगा।

Advertisement

25 लाख टैबलेट की होगी खरीद

कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद अब सरकार टैबलेट की खरीद का प्रोसेस आगे बढ़ाएगी। इसके लिए टेंडर प्रोग्राम में चुने गए इंस्टिट्यूशन्स को खरीद का ऑर्डर जारी किया जाएगा। यानी फिलहाल सरकार ने 25 लाख टैबलेट खरीदने की मंजूरी दी है, इसके बाद खरीद और फिर लाभार्थियों को बांटने का प्रोसेस शुरू होगा।

इसलिए अगर आप इस योजना के तहत टैबलेट मिलने का इंतजार कर रहे हैं, तो अभी इसे तुरंत डिस्ट्रीब्यूशन की घोषणा नहीं समझना चाहिए। सरकार की ओर से खरीद पूरी होने और संबंधित संस्थानों के जरिए आगे का प्रोसेस पूरा करने के बाद टैबलेट बांटे जाएंगे।

Advertisement

पहले स्मार्टफोन और टैबलेट दोनों मिलते थे

उत्तर प्रदेश सरकार की इस योजना के तहत पहले छात्रों और युवाओं को स्मार्टफोन और टैबलेट दोनों दिए जाते थे। हालांकि, जुलाई 2025 में कैबिनेट ने योजना में बदलाव करते हुए आगे सिर्फ टैबलेट बांटने का फैसला किया था।

सरकार ने इसके पीछे टैबलेट की बड़ी स्क्रीन और पढ़ाई व दूसरे कामों के लिए ज्यादा उपयोगी होने को वजह बताया था। टैबलेट पर Word, Excel, PowerPoint और Google Sheets जैसे टूल्स का इस्तेमाल भी आसानी से किया जा सकता है। 

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  5. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  6. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  7. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  8. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  10. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.