13MP कैमरा, 14550mAh बैटरी के साथ Brave Ark एंड्रॉयड पीसी लॉन्च

Brave टेक ने भारत में एक नया 2 इन 1 एंड्रॉइड टैबलेट पीसी Brave Ark लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 6 फरवरी 2026 15:13 IST
ख़ास बातें
  • Brave Ark में 12.95 इंच की 2.8K एलसीडी स्क्रीन डिस्प्ले दी गई है।
  • Brave Ark में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
  • Brave Ark में 14550mAh की बड़ी बैटरी दी गई है।

Brave Ark में 12.95 इंच की 2.8K एलसीडी स्क्रीन डिस्प्ले है।

Photo Credit: Brave

Brave टेक ने भारत में एक नया 2 इन 1 एंड्रॉइड टैबलेट पीसी Brave Ark लॉन्च कर दिया है। यह डिजिटल यूजर्स के लिए तैयार किया गया है जो अपने डेली टास्क में लर्निंग, क्रिएटिविटी और प्रोडक्टिविटी चाहते हैं। यह पीसी आसानी से एक टास्क से दूसरे टास्क में जाने पर काम करता है। यह टैबलेट पीसी यूजर्स को दमदार फीचर्स प्रदान करते हुए फ्लैक्सिबिलिटी और परफॉर्मेंस स्टेबिलिटी प्रदान करता है। यह एंड्रॉयड पीसी Snapdragon 8s Gen 3 मोबाइल प्लेटफॉर्म पर का करता है। इसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 14550mAh की बैटरी दी गई है। आइए Brave Ark के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के साथ कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Brave Ark Price

Brave Ark के 12GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 34,999 रुपये है। ब्रेव आर्क गैलेक्टिक ब्लू कलर में उपलब्ध है। लॉन्च ऑफर के तहत पहले 200 खरीदारों को एक फ्री ब्रेव कीबोर्ड मिलेगा जिसमें बैकलिट कीज, प्रीमियम लेदर टच और चार्जिंग के लिए मैग्नेटिक कनेक्शन की सुविधा है।

Brave Ark Specifications


Brave Ark में 12.95 इंच की 2.8K एलसीडी स्क्रीन डिस्प्ले दी गई है, जिसका 2880x1840 पिक्सल, 144Hz रिफ्रेश रेट और 700 निट्स ब्राइटनेस है। इसमें ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 8एस जेन 3 4nm मोबाइल प्लेटफॉर्म के साथ एड्रेनो 735 GPU दिया गया है। यह फोन 12GB रैम और 256GB स्टोरेज से लैस है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉइड 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इस टैबलेट में 14550mAh की बड़ी बैटरी दी गई है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Brave Ark के रियर में ऑटो फोकस और एलईडी फ्लैश के साथ के साथ 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इस टैबलेट में 8 स्पीकर, दो माइक, एनालॉग सिलिकॉन माइक और डीटीएस ऑडियो सपोर्ट मिलता है। डाइमेंशन की बात करें तो इस टैबलेट की लंबाई 291.61 मिमी, चौड़ाई 191.08 मिमी, मोटाई 7.6 मिमी और वजन है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ड्यूल बैंड वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4 और यूएसबी टाइप-सी 3.1 जनरेशन 2 पोर्ट शामिल है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  3. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.