PM Modi AC Yojana 2025: FREE में दिए जा रहे 1.5 करोड़ 5-स्टार AC? सामने आई योजना की सच्चाई ...

पीएम मोदी AC योजना 2025 की सच्चाई आई सामने

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 20 अप्रैल 2025 18:02 IST
ख़ास बातें
  • जो पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, वे भ्रामक हैं
  • PIB Fact Check की ओर से अधिकारिक तौर पर की गई पुष्टि
  • वायरल पोस्ट में दावा था AC सरकार द्वारा 30 दिनों के भीतर लगा दिए जाएंगे

लोगों को 1.5 करोड़ 5-स्टार AC मुफ्त में देने की योजना की सच्चाई आई सामने

Photo Credit: AC Image- iStock

पीएम मोदी AC योजना 2025 (PM Modi AC Yojana 2025) के बारे में कई दिनों से पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि सरकार ने नई स्कीम निकाली है जिसके तहत लोगों को सरकार की तरफ से 1.5 करोड़ 5-स्टार AC मुफ्त में बांटे जाएंगे। बहुत से लोग इंटरनेट पर इस योजना के बारे में जानने के लिए उत्सुक हैं और लगातार सर्च कर रहे हैं। लोग इसमें अप्लाई करना चाहते हैं। लेकिन सच्चाई कुछ और ही है। अब इस योजना को लेकर खुद प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) की ओर से सच्चाई बताई गई है। आप भी जानें। 

फ्री 5-स्टार AC मिलने की योजना के बारे में जो पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, वे भ्रामक हैं। PIB Fact Check की ओर से अधिकारिक तौर पर साफ कर दिया गया है कि ऐसी कोई योजना नहीं चलाई गई है। सरकार लोगों को 1.5 करोड़ 5-स्टार AC मुफ्त में नहीं देने जा रही। इसलिए इंटरनेट पर वायरल हो रही इस तरह की किसी पोस्ट को लेकर भ्रमित न हों। PIB के सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट के माध्यम से इसकी पुष्टि की गई है कि ऐसी कोई योजना नहीं चलाई गई है। 

Advertisement
PIB Fact Check द्वारा X पोस्ट में लिखा गया है, 'सोशल मीडिया पर एक पोस्ट व्यापक रूप से शेयर किया जा रहा है जो दावा करता है कि एक नई स्कीम 'PM Modi AC Yojana 2025' के तहत सरकार फ्री में 5-स्टार एसी बांटेगी, और 1.5 करोड़ 5-स्टार एसी तैयार भी किए जा चुके हैं।' #PIBFactCheck के बाद लिखा गया है- यह दावा FAKE है। @MinOfPower द्वारा कोई भी ऐसी स्कीम शुरू नहीं की गई है।'

बता दें कि इस पोस्ट के वायरल होने के बाद लोग तेजी से इसके लिए अप्लाई करने लगे। क्योंकि पोस्ट में दावा किया गया था कि AC सरकार द्वारा 30 दिनों के भीतर लगा दिए जाएंगे। हालांकि यह पोस्ट अब फेक साबित हुई है जिसकी सूचना स्वयं PIB की ओर से दी गई है। 
Advertisement

आपको बता दें कि Instagram और WhatsApp जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर व्यापक रूप से शेयर किए गए पोस्ट में एक दावा किया गया था। जिसमें कहा गया था कि मई 2025 में सरकार मुफ़्त एसी योजना शुरू करेगी। इसमें यह भी दावा किया गया कि बिजली मंत्रालय ने पहले ही जनता के लिए 1.5 करोड़ एयर कंडीशनर तैयार कर लिए हैं। पोस्ट में लोगों से जल्द से जल्द इसके लिए एक्शन लेने यानी अप्लाई करने के लिए भी कहा गया। साथ ही इस योजना से जुड़ी अपडेट्स पाने  के लिए एक अकाउंट को भी फॉलो करने के निर्देश दिए गए थे। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  2. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  2. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  3. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  4. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  5. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  6. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  7. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  8. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  9. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  10. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.