चीन में कोरोना का कोहराम! अस्‍पताल में मरीज देखते-देखते गिर गया डॉक्‍टर, देखें वीडियो

विशेषज्ञों का दावा है कि अगले 90 दिनों में चीन की 60 फीसदी आबादी और पृथ्‍वी की 10 फीसदी आबादी कोरोना संक्रमित हो सकती है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 21 दिसंबर 2022 18:04 IST
ख़ास बातें
  • चीन के अस्‍पतालों से आ रहे हैं चिंताजनक वीडियो
  • एक डॉक्‍टर मरीजों को देखते देखते अपनी कुर्सी पर गिर गया
  • चीन में कोरोना से हर रोज हजारों मौतों का अनुमान है

वीडियो में देखा जा सकता है कि अस्‍पताल में एक डॉक्टर एक के बाद एक मरीजों को देख रहा है। फिर अचानक वह अपनी कुर्सी पर गिर जाता है।

चीन (Covid Cases in China) में कोरोना से कोहराम मचा हुआ है। BF.7 नाम के नए वैरिएंट ने भारत के पड़ोसी देश में हालात बिगाड़ दिए हैं। हर रोज हजारों मौतें हो रही हैं। मुर्दाघरों में मृतकों के परिजनों की लंबी लाइनें हैं। अस्‍पताल पैक हैं और वहां व्‍यवस्‍थाएं पूरी तरह से चरमराई हुई हैं। चीन से आ रही खबरों ने पूरी दुनिया को चौंका दिया है। चिंता में डाल दिया है। वहां के अस्‍पतालों से आ रहे वीडियोज डरा रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक डॉक्‍टर काम के बोझ के कारण इतना थक गया कि अपनी कुर्सी पर ही गिर गया।  

विशेषज्ञों का दावा है कि अगले 90 दिनों में चीन की 60 फीसदी आबादी और पृथ्‍वी की 10 फीसदी आबादी कोरोना संक्रमित हो सकती है। महामारी विशेषज्ञ एरिक फेगल-डिंग ने अपने एक ट्वीट में थर्मोन्यूक्लियर बैड (THERMONUCLEAR BAD) शब्‍द का इस्‍तेमाल किया है। इसका मतलब है कि चीन में अस्पतालों की व्‍यवस्‍थाएं पूरी तरह से चरमरा गई हैं। वायरल हो रहा वीडियो इसी की बानगी है। 

इस वीडियो को ‘द टेलीग्राफ' ने शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि अस्‍पताल में एक डॉक्टर एक के बाद एक मरीजों को देख रहा है। फिर अचानक वह अपनी कुर्सी पर गिर जाता है। बाकी डॉक्‍टरों की उस डॉक्‍टर की मदद के लिए आगे आना पड़ता है। डॉक्‍टर की सेहत कैसी है, इस बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है, लेकिन इतना जरूर पता चलता है कि चीन के अस्‍पताल मरीजों से ओवरलोड हैं और वहां व्‍यवस्‍थाएं पूरी तरह से चौपट हो गई हैं। यह घटना प‍िछले सप्‍ताह की बताई जा रही है, जिसका मतलब है कि चीन में कोरोना से हाहाकार के कई दिन हो गए हैं। 



रिपोर्टों के अनुसार, दुनिया को गुमराह करने वाला चीन इस बार भी पूरा सच सामने नहीं आने देना चाहता। वहां मौतों के आंकड़े छुपाए जा रहे हैं। वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी के अनुमानों पर आ‍धारित एक मॉडल में कहा गया है कि चीन में अप्रैल तक कोविड से मरने वालों की संख्या 5 लाख से अधिक हो जाएगी। 2023 के आखिर तक 16 लाख तक मौतें होने की संभावना है।
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.